NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    यूक्रेन युद्ध
    श्रीलंका आर्थिक संकट
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / UNSC क्या है और इसकी स्थायी सदस्यता इतनी अहम क्यों है?
    दुनिया

    UNSC क्या है और इसकी स्थायी सदस्यता इतनी अहम क्यों है?

    UNSC क्या है और इसकी स्थायी सदस्यता इतनी अहम क्यों है?
    लेखन मुकुल तोमर
    Nov 19, 2022, 08:51 pm 1 मिनट में पढ़ें
    UNSC क्या है और इसकी स्थायी सदस्यता इतनी अहम क्यों है?
    UNSC दुनिया की सबसे शक्तिशाली संस्थाओं में से एक है

    यूनाइटेड किंगडम (UK) और फ्रांस ने एक बार फिर से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि इससे UNSC मौजूदा दुनिया का बेहतर तरीके से प्रतिनिधित्व कर पाएगा और अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को होने वाले खतरों से अच्छी तरह से निपटा जा सकेगा। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि UNSC क्या है और इसकी स्थायी सदस्यता क्यों मायने रखती है।

    आखिर क्या है UNSC और कब हुआ था इसका गठन?

    UNSC संयुक्त राष्ट्र (UN) की छह प्रमुख संस्थाओं में से एक है। द्वितीय विश्व युद्ध खत्म होने के बाद 1945 में इसका गठन किया गया था। UNSC का उत्तरदायित्व अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बनाए रखना है। यह वैश्विक स्तर के तमाम मुद्दों और विवादों में महत्वपू्र्ण भूमिका अदा करती है और यह कोशिश करती है कि फिर से ऐसी परिस्थितियां पैदा न हों जिसके कारण एक और विश्व युद्ध या बड़ा संघर्ष हो।

    UNSC में कौन-कौन होता है?

    UNSC में एक समय पर कुल 15 सदस्य होते हैं। इनमें 10 अल्पकालिक अस्थायी सदस्य होते हैं, जिनका कार्यकाल दो साल का होता है। अभी भारत अस्थायी सदस्य के तौर पर इसमें शामिल है और इसका अध्यक्ष है। 10 अस्थायी सदस्य के अलावा UNSC में पांच स्थायी सदस्य होते हैं जो हमेशा इसके सदस्य बने रहते हैं। इन देशों में अमेरिका, रूस, UK, चीन और फ्रांस शामिल हैं। स्थायी सदस्यों के पास वीटो पॉवर समेत कई विशेष शक्तियां होती हैं।

    क्या होती है वीटो पॉवर?

    वीटो (Veto) लैटिन भाषा का शब्द है, जिसका मतलब होता है 'मैं अनुमति नहीं देता हूं'। वीटो का इतिहास काफी पुराना है और प्राचीन रोम में चुने हुए अधिकारियों के पास यह खास अधिकार होता था। इस अधिकार के जरिए वे रोम सरकार के किसी भी फैसले को रोक सकते थे। UNSC में वीटो पॉवर वाले देशों के पास किसी भी प्रस्ताव को 'न कहने की शक्ति' होती है, यानि वो अकेले दम पर प्रस्ताव को रोक सकते हैं।

    क्यों की जा रही स्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाने की मांग?

    जिस समय UNSC का गठन हुआ था, तब दुनिया की परिस्थितियां बिल्कुल अलग थीं और उसी हिसाब से स्थायी सदस्यों के नाम तय किए गए थे। अब परिस्थितियां पूरी तरह से बदल चुकी हैं और भारत समेत कई देश ऐसे हैं जो बेहद महत्वपूर्ण होने के बावजूद UNSC के स्थायी सदस्य नहीं हैं। इसके अलावा दुनिया के कई क्षेत्रों का UNSC में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। इन्हीं कारणों से स्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाने की मांग की जा रही है।

    भारत की स्थायी सदस्यता का कौन-कौन समर्थन करता है?

    UNSC में सुधार के तहत भारत को स्थायी सदस्यता देने की मांग अक्सर उठती रहती है। अभी तक चार स्थायी सदस्य, अमेरिका, फ्रांस, UK और रूस, अलग-अलग समय पर कई बार भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन कर चुके हैं। चीन एकमात्र ऐसा स्थायी सदस्य है जिसने अभी तक एक भी बार भारत की सदस्यता का समर्थन नहीं किया है। भारत के अलावा जापान और ब्राजील को भी स्थायी सदस्यता देने की मांग उठती रहती है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    यह विवाद भी अक्सर उठता रहता है कि 1950 के दशक में अमेरिका ने भारत को चीन की जगह UNSC का स्थाई सदस्य बनने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने इससे मना कर दिया। हालांकि सच ये है कि अमेरिका ने ऐसा आधिकारिक प्रस्ताव कभी दिया ही नहीं था और अगर वह ऐसा करता भी तो इसके लिए UN चार्टर में बदलाव की जरूरत होती, जिसे चीन का मित्र रूस वीटो कर देता।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारत सरकार
    संयुक्त राष्ट्र
    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC)
    #NewsBytesExplainer

    ताज़ा खबरें

    सोनम कपूर की 'ब्लाइंड' के लिए करना होगा इंतजार, नहीं मिल रहा कोई OTT प्लेटफॉर्म सोनम कपूर
    अमेरिका: 136 साल में पहली बार भारतीय मूल की अप्सरा बनीं हार्वर्ड लॉ रिव्यू की प्रमुख अमेरिका
    बार्ड की मदद से ChatGPT को टक्कर देगी गूगल, CEO सुंदर पिचई ने दी जानकारी गूगल
    JEE Main: पहले सत्र का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें परीक्षा परिणाम NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी)

    भारत सरकार

    चीन पर नजर रखने के साथ भारत कर रहा परमाणु शस्त्रागार का आधुनिकीकरण- रिपोर्ट चीन समाचार
    क्या है सिंधु जल संधि, जिसे लेकर भारत ने पाकिस्तान को भेजा नोटिस? सिंधु जल संधि
    सिंधु जल संधि में संशोधन को लेकर भारत ने पाकिस्तान को जारी किया नोटिस, जानें कारण सिंधु जल संधि
    पद्म पुरस्कार 2023 का ऐलान, मुलायम सिंह यादव और दिलीप महलानाबीस को मरणोपरांत पद्म विभूषण पद्म भूषण

    संयुक्त राष्ट्र

    रूस-यूक्रेन युद्ध को 11 महीने हुए पूरे, अब तक 18,000 से अधिक नागरिक हुए हताहत यूक्रेन युद्ध
    जयशंकर ने UNSC में आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर बोला तीखा हमला, जानिए क्या कहा एस जयशंकर
    फिलीपींस में इस बच्ची के पैदा होते ही दुनिया की आबादी हुई 8 अरब फिलीपींस
    8 अरब हुई दुनिया की आबादी, 2080 के दशक में 10.4 अरब पहुंचने का अनुमान जनसंख्या

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC)

    अब्दुल रहमान मक्की वैश्विक आतंकी करार, इस बार चीन नहीं अटका सका रोड़ा अब्दुल रहमान मक्की
    पाकिस्तानी मंत्री ने भारत को परमाणु हमले की दी धमकी, कहा- जरूरत पड़ने पर करेंगे इस्तेमाल पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तानी विदेश मंत्री के बयान के खिलाफ आक्रोश, भाजपा का आज देशव्यापी प्रदर्शन भाजपा समाचार
    UNSC में जयशंकर के बयान से बौखलाए पाक विदेश मंत्री भुट्टों ने मोदी को 'कसाई' कहा बिलावल भुट्टो जरदारी

    #NewsBytesExplainer

    तुर्की में पिछले 25 वर्षों में आ चुके हैं कई बड़े भूकंप, जानें कब-कब मची तबाही तुर्की
    प्रधानमंत्री मोदी ने HAL की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर निर्माण फैक्ट्री का किया उद्घाटन, जानिए इसकी विशेषताएं कर्नाटक
    त्रिपुरा चुनाव: माणिक्य देबबर्मा की नई 'टिपरा मोथा' पार्टी ने त्रिकोणीय बनाया मुकाबला, जानें अहम बातें त्रिपुरा चुनाव
    क्या है ताइवान का मुद्दा, जिसे लेकर अमेरिकी जनरल ने जताई चीन-अमेरिका युद्ध की आशंका? अमेरिका

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023