NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / यूक्रेन युद्ध में हो चुकी है 2 लाख सैनिकों की मौत, अमेरिका ने जताया अनुमान
    अगली खबर
    यूक्रेन युद्ध में हो चुकी है 2 लाख सैनिकों की मौत, अमेरिका ने जताया अनुमान
    यूक्रेन युद्ध में हो चुकी है 2 लाख सैनिकों की मौत, अमेरिका ने जताया अनुमान

    यूक्रेन युद्ध में हो चुकी है 2 लाख सैनिकों की मौत, अमेरिका ने जताया अनुमान

    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 10, 2022
    04:50 pm

    क्या है खबर?

    रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी से युद्ध जारी है और इसमें लाखों जानें जा चुकी हैं।

    अमेरिका ने अनुमान लगाया है कि यू्क्रेन युद्ध में दोनों देशों के दो लाख सैनिकों की मौत हो गई है, जबकि 40,000 से अधिक नागरिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    युद्ध में हुई मौतों को लेकर यह किसी भी पश्चिम देश का सबसे बड़ा अनुमान है।

    बता दें कि युद्ध के चलते कई लाख लोग विस्थापित भी हुए हैं।

    अनुमान

    अमेरिका के शीर्ष जनरल ने जताया अनुमान

    अमेरिका के शीर्ष सैन्य अधिकारी जनरल मार्क मिली ने अनुमान जताया है कि युद्ध में यूक्रेन और रूस के एक-एक लाख सैनिक मारे जा चुके हैं।

    उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन बातचीत के लिए इच्छुक है और इससे समझौते का एक मौका पैदा हुआ है। बातचीत को सिरे चढ़ाने के लिए जरूरी है कि दोनों देश यह बात समझें कि सैन्य तरीकों से जीत हासिल नहीं हो सकती और इसके लिए दूसरे माध्यमों की जरूरत पड़ेगी।

    यूक्रेन युद्ध

    1.5-3 करोड़ लोग बन चुके हैं शरणार्थी- मिली

    अमेरिकी राष्ट्रपति के सबसे वरिष्ठ सैन्य सलाहकार मिली ने कहा कि मौतों की संख्या रूस और यूक्रेन को बातचीत की मेज पर लौटने को तैयार कर सकती है। आप देख रहे हैं कि रूस के एक लाख से अधिक सैनिक मारे गए और घायल हुए हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि 24 फरवरी को रूस की शुरुआत के बाद से 1.5-3 करोड़ लोग शरणार्थी बन चुके हैं और बड़े स्तर पर लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

    यूक्रेन युद्ध

    नुकसान के आंकड़े छिपाते आए हैं दोनों देश

    युद्ध की शुरुआत से ही दोनों देश सैनिकों की मौत की संख्या को छिपाते आए हैं। दोनों देशों की तरफ से जारी संख्या अमेरिकी अनुमान की तुलना में बेहद कम है।

    सितंबर में रूस ने कहा था कि उसके 5,937 सैनिक मारे गए हैं, वहीं यूक्रेनी सैन्य कमांडर वेलेरिय जालुजनीव ने अगस्त तक अपने 9,000 सैनिकों की मौत की बात कही थी।

    हालांकि, संयुक्त राष्ट्र युद्ध में शामिल पक्षों की तरफ से जारी आंकड़ों पर भरोसा नहीं करता।

    जानकारी

    खेरसोन ने सेना हटा रहा है रूस

    रूस ने बुधवार को कहा कि वह यूक्रेन के दक्षिणी शहर खेरसोन से अपनी सेना वापस हटाना शुरू कर रहा है।

    इस पर जनरल मिली ने कहा कि शुरुआती संकेतों से लग रहा है कि सेना की वापसी शुरू हो गई है। रूस ने इस शहर में 20-30,000 सैनिक जमा किए हुए हैं और इनकी पूर्ण वापसी में हफ्तों का समय लग सकता है। वो ऐसा निपर नदी के पास अपनी सुरक्षात्मक पंक्ति मजबूत करने के लिए कर रहे हैं।

    जानकारी

    24 फरवरी से जारी है दोनों देशों के बीच युद्ध

    बता दें कि रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला किया था और तभी से दोनों देशों में युद्ध जारी है।

    हालिया समय में युद्ध में रूस को कई बड़े झटके लगे हैं और यूक्रेनी सेना कई शहरों को उसके कब्जे से छुड़ा चुकी है।

    स्थिति को देखते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तीन लाख रिजर्व सैनिकों की तैनाती का ऐलान किया था। उनकी इस घोषणा के बाद बड़ी संख्या में रूस के नागरिक देश छोड़कर भागे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यूक्रेन युद्ध
    व्लादिमीर पुतिन
    यूक्रेन
    रूस समाचार

    ताज़ा खबरें

    विदेशी निवेशकों ने एक दिन में बेचे 6,450 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए आंकड़े  शेयर बाजार समाचार
    हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजा चुकीं ये अभिनेत्रियां, अब दिशा पाटनी की बारी प्रियंका चोपड़ा
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप

    यूक्रेन युद्ध

    रूस ने तबाह किए यूक्रेन के 6 रेलवे स्टेशन, हथियारों की आपूर्ति रोकने का दावा अमेरिका
    दुनिया-जहां: विश्वभर में क्यों बढ़ रहे खाद्य वस्तुओं के दाम और क्या इनमें कमी आएगी? खाद्यान्न उत्पादन
    रूस ने पूर्वी यूक्रेन की स्कूल पर दागा बम, 60 लोगों की मौत की आशंका रूस समाचार
    NATO की सदस्यता के लिए आवेदन करने को लगभग तैयार फिनलैंड, स्वीडन भी कर रहा तैयारी रूस समाचार

    व्लादिमीर पुतिन

    कौन होता है युद्ध अपराधी और इसे तय करने के लिए क्या है प्रक्रिया? अमेरिका
    अस्तित्व पर खतरा मंडराने पर ही करेंगे परमाणु हथियारों का इस्तेमाल- रूस रूस समाचार
    यूक्रेन युद्ध के विरोध में पुतिन के करीबी अधिकारी ने दिया इस्तीफा, देश छोड़ा- रिपोर्ट रूस समाचार
    यूक्रेन में सैन्य अभियान का पहला चरण पूरा हुआ, अब पूर्वी हिस्सों पर ध्यान- रूस रूस समाचार

    यूक्रेन

    यूक्रेन का दावा- पूरे कीव क्षेत्र पर दोबारा हासिल किया नियंत्रण रूस समाचार
    रूस से वापस हासिल किए गए कीव क्षेत्र में मिले 410 आम नागरिकों के शव- यूक्रेन रूस समाचार
    UNSC: भारत ने बूचा नरसंहार की निंदा की, स्वतंत्र जांच को बताया जरूरी रूस समाचार
    यूक्रेन: अब तक कितने लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा और ये कहां गए हैं? पोलैंड

    रूस समाचार

    100 दिन से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध का दुनिया और भारत पर क्या असर पड़ा है? अमेरिका
    क्या यूक्रेन से अनाज चुराकर बेच रहा है रूस? यूक्रेन
    हिंसा के चलते पिछले साल भारत को हुआ 50 लाख करोड़ रुपये का नुकसान अफगानिस्तान
    यूक्रेनी बच्चों की मदद के लिए अपना नोबेल पुरस्कार नीलाम करेंगे रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव नोबेल पुरस्कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025