NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    यूक्रेन युद्ध
    श्रीलंका आर्थिक संकट
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / तंजानिया: झील में गिरा यात्री विमान; 49 में से 26 यात्रियों को बचाया गया
    दुनिया

    तंजानिया: झील में गिरा यात्री विमान; 49 में से 26 यात्रियों को बचाया गया

    तंजानिया: झील में गिरा यात्री विमान; 49 में से 26 यात्रियों को बचाया गया
    लेखन मुकुल तोमर
    Nov 06, 2022, 05:14 pm 1 मिनट में पढ़ें
    तंजानिया: झील में गिरा यात्री विमान; 49 में से 26 यात्रियों को बचाया गया
    तंजानिया में विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर झील में गिरा

    अफ्रीकी देश तंजानिया में आज एक यात्री विमान दुर्घटना का शिकार होकर झील में जा गिरा। घटना के समय विमान में लगभग 49 यात्री सवार थे। 26 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, वहीं बाकी यात्रियों को निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही घटना की तस्वीरों में विमान को झील में देखा जा सकता है और यह लगभग पूरा पानी में डूबा हुआ है।

    लैंडिंग करते वक्त विक्टोरिया झील में गिरा विमान

    तंजानिया की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरलाइन प्रिसीजन एयर ने दुर्घटना का शिकार हुए विमान की पहचान फ्लाइट नंबर PW 494 के तौर पर की है। विमान म्वांजा से होते हुए तंजानिया के सबसे बड़े शहर दार एस सलाम से तटीय शहर बुकोबा आ रहा था, लेकिन बुकोबा एयरपोर्ट के पास लैंडिंग करते वक्त विक्टोरिया झील में गिर गया। अभी तक यह साफ नहीं है कि घटना में कितने लोगों की जान गई है।

    खराब मौसम और बारिश के कारण हुई दुर्घटना

    BBC अफ्रीका के अनुसार, पुलिस ने तूफान और भारी बारिश के बीच लैंडिंग की कोशिश को दुर्घटना का कारण बताया है। प्रांत के पुलिस प्रमुख विलियम म्वामपघले ने कहा, "जब विमान हवा में 100 मीटर ऊपर था, तब उसे खराब मौसम के कारण समस्या का सामना करना पड़ा। बारिश हो रही थी और विमान झील में गिर गया।" विमान जिस एयरपोर्ट पर उतरने वाला था, वह विक्टोरिया झील के बगल में है। यह झील अफ्रीका की सबसे बड़ी झील है।

    स्थानीय मछुआरों के साथ मिलकर चलाया जा रहा बचाव अभियान

    घटना की जानकारी मिलते ही बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए और स्थानीय मछुआरों के साथ मिलकर विमान में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। BBC अफ्रीका के अनुसार, कुल 26 यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा जा चुका है, वहीं बाकियों यात्रियों की तलाश की जा रही है। बचावकर्मी रस्सियों की मदद से विमान को पानी से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। घटनास्थल की तस्वीरों में बचावकर्मियों की नावों को विमान के आसपास देखा जा सकता है।

    झील में लगभग पूरा डूबा विमान

    JUST IN: A plane has crashed into Lake Victoria in Bukoba in Tanzania’s Kagera region. Rescue efforts are underway. The plane belongs to Precision Air. #PrecisionAirCrash pic.twitter.com/Q5wfjbOB2T

    — Rachael Akidi (@rakidi) November 6, 2022

    तंजानिया की राष्ट्रपति ने जताया घटना पर दुख

    तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन ने ट्वीट कर घटना पर दुख व्यक्त किया है और लोगों से बचाव अभियान चलने तक शांति बनाए रखने और भगवान से प्रार्थना करने की अपील की है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    इसी साल 21 मार्च को चीन में भी एक विमान दुर्घटना हुई थी, जिसमें चालक दल समेत कुल 132 लोगों की मौत हो गई थी। चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का यह बोइंग 737-800 विमान कुनमिंग से ग्वांगझो जा रहा था और रास्ते में गुआंगजी की पहाड़ियों पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे से पहले यह लगभग 29,100 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था और अचानक से नीचे आकर पहाड़ियों पर क्रैश हो गया।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    तंजानिया
    विमान दुर्घटना

    ताज़ा खबरें

    अमेरिका: कैलिफॉर्निया में गोलीबारी करने के 72 वर्षीय आरोपी ने की आत्महत्या- पुलिस अमेरिका
    तीसरा वनडे: भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    नई CNG कार खरीदना चाहते हैं तो इन बेहतरीन विकल्पों पर जरूर करें विचार टाटा टियागो
    ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुकी इन भारतीय फिल्मों के बारे में जानिए ऑस्कर पुरस्कार

    तंजानिया

    दाऊद इब्राहिम से जुड़े हो सकते हैं केरल सोना तस्करी के मामले के तार- NIA संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

    विमान दुर्घटना

    नेपाल विमान हादसा: मृतक आश्रितों के मुआवजे पर लटकी कटौती की तलवार, जानिए क्या है कारण नेपाल
    नेपाल विमान हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा देगी योगी सरकार उत्तर प्रदेश
    यूक्रेन: कीव में स्कूल के बाहर हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 मंत्री और बच्चों समेत 16 की मौत यूक्रेन
    ऑस्ट्रेलिया: इंजन में खराबी के बाद क्वांटस एयरलाइन के विमान की सिडनी में इमरजेंसी लैंडिंग ऑस्ट्रेलिया

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023