NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / ब्रिटेन के अलावा इन देशों के राष्ट्राध्यक्ष हैं भारतीय मूल के नेता
    अगली खबर
    ब्रिटेन के अलावा इन देशों के राष्ट्राध्यक्ष हैं भारतीय मूल के नेता
    दुनिया में सात ऐसे देश हैं जिनकी कमान भारतीय मूल के नेता संभाल रहे हैं (तस्वीर- एंटोनियो कोस्टा, ऋषि सुनक और प्रविंद जगन्नाथ)

    ब्रिटेन के अलावा इन देशों के राष्ट्राध्यक्ष हैं भारतीय मूल के नेता

    लेखन मुकुल तोमर
    Oct 25, 2022
    06:00 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रच दिया है। वह न केवल पिछले 200 साल में ब्रिटेन के सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं, बल्कि इस पद पर काबिज होने वाले भारतीय मूल के पहले शख्स भी हैं।

    हालांकि ब्रिटेन एकमात्र ऐसा देश नहीं है जिसकी कमान अब एक भारतवंशी के हाथ में है और इसके अलावा छह ऐसे देश हैं जिन्हें भारतीय मूल के लोग चला रहे हैं।

    आइए इन देशों के बारे में जानते हैं।

    #1

    पुर्तगाल

    यूरोपीय देश पुर्तगाल की कमान अभी प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा के हाथ में है जो भारतीय मूल के हैं। उनके दादा गोवा के निवासी थे और गोवा के मडगांव में अभी भी उनके रिश्तेदार रहते हैं। हालांकि कोस्टा का खुद का जन्म अफ्रीकी देश मोजाम्बिक में हुआ था।

    यही नहीं, कोस्टा के पास ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड भी है और खुद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2017 में उन्हें यह कार्ड सौंपा था।

    #2

    मॉरीशस

    हिंद महासागर में स्थित मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ भी भारतीय मूल के हैं। उनके पूर्वज भारत के राज्य बिहार से संबंध रखते हैं और कुछ समय पहले अपने पिता की मृत्यु होने पर जगन्नाथ उनकी अस्थियां गंगा में बहाने के लिए वाराणसी आए थे।

    जगन्नाथ के पिता अनिरूद्ध जगन्नाथ भी मॉरिशस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री रह चुके हैं और उन्हें देश का एक कद्दावर नेता माना जाता था।

    मॉरिशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराजसिंह रूपन भी भारतीय मूल के हैं।

    #3

    सिंगापुर

    पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध सिंगापुर का नेतृत्व भी इस समय एक भारतवंशी के हाथों में है और देश की मौजूदा राष्ट्रपति हलीमा याकूब के पिता भारतीय थे।

    याकूब सिंगापुर की पहली महिला राष्ट्रपति हैं। राष्ट्रपति बनने से पहले वह कई अहम पदों पर रह चुकी हैं।

    वह सिंगापुर की संसद की अध्यक्ष भी रही थीं और इस कद पर काबिज होने वाली भी वह पहली महिला थीं।

    #4

    सूरीनाम

    भले ही आपने दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम का नाम नहीं सुना हो, लेकिन भारतवंशियों ने यहां भी अपना परचम लहरा रखा है।

    देश के मौजूदा राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी भारतीय मूल के हैं और उनका पूर्वजों की जड़ें भारत से जुड़ी हुई थीं।

    संतोखी हिंदू धर्म से संबंध रखते हैं और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2020 में राष्ट्रपति बनने पर उन्होंने संस्कृत भाषा में पद की शपथ ली थी।

    सूरीनाम की आबादी में लगभग 27 प्रतिशत भारतवंशी हैं।

    #5

    गुयाना

    सूरीनाम के पड़ोसी देश गुयाना की कमान भी इस समय एक भारतवंशी के हाथों में है। देश के राष्ट्रपति इरफान अली के परिवार की जड़े भारत से जुड़ी हुई हैं और उनका 1980 में एक भारतीय-गुयानी परिवार में जन्म हुआ था।

    2020 में राष्ट्रपति बनने के साथ ही गुयाना ने कई इतिहास बनाए थे। वह गुयाना के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति हैं, वहीं वह दोनों अमेरिकी द्वीपों के महज दूसरे मुस्लिम राष्ट्राध्यक्ष भी हैं।

    #6

    सेशेल्स

    हिंद महासागर के लगभग 115 द्वीपों से मिलकर बने सेशेल्स देश के बारे में आपने शायद ही सुना हो। यह देश समुद्र के बीचों-बीच मौजूद है और पूर्व अफ्रीका क्षेत्र में आता है।

    लगभग एक लाख की आबादी वाले सेशेल्स के मौजूदा राष्ट्रपति वावेल रामकलावन हैं जो एक भारतवंशी हैं। रामकलावन के पूर्वजों की जड़ें बिहार के गोपालगंज से जुड़ी हुई हैं।

    वह बेहद सामान्य पृष्ठभूमि से आते हैं। उनके पिता लोहार और मां शिक्षक थीं।

    अमेरिका

    भारतीय मूल की हैं अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति कमला हैरिस

    इन देशों के अलावा दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका की दूसरी सबसे ताकवतर नेता कमला हैरिस भी भारतीय मूल की हैं। कमला की मां भारतीय थीं, वहीं उनके पिता जमैका के थे।

    वह अमेरिका के इतिहास की पहली महिला उपराष्ट्रपति हैं। 2021 में उन्होंने 85 मिनट के लिए अमेरिका का राष्ट्रपति पद भी संभाला था और इसी के साथ वह कुछ समय के लिए ही सही, राष्ट्रपति का पद संभालने वाली पहली महिला बन गई थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें

    ताज़ा खबरें

    WTC फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    भारत-पाकिस्तान युद्धविराम को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के दावे को भारत ने नकारा, जानिए क्या कहा डोनाल्ड ट्रंप
    भारत-पाकिस्तान तनाव: एयर इंडिया और इंडिगो की 7 शहरों से उड़ानें रद्द, सुरक्षा को लेकर फैसला एयर इंडिया
    गूगल ने 10 साल बाद अपने 'G' आइकन में किया बदलाव गूगल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025