NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    यूक्रेन युद्ध
    श्रीलंका आर्थिक संकट
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / व्लादिमीर पुतिन ने फिर की भारत की तारीफ, भारतीय लोगों को बताया प्रतिभाशाली
    दुनिया

    व्लादिमीर पुतिन ने फिर की भारत की तारीफ, भारतीय लोगों को बताया प्रतिभाशाली

    व्लादिमीर पुतिन ने फिर की भारत की तारीफ, भारतीय लोगों को बताया प्रतिभाशाली
    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 05, 2022, 09:48 am 1 मिनट में पढ़ें
    व्लादिमीर पुतिन ने फिर की भारत की तारीफ, भारतीय लोगों को बताया प्रतिभाशाली
    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने की भारत की तारीफ

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर भारत की तारीफ की है। उन्होंने भारत के लोगों को प्रतिभाशाली और प्रेरित करार देते हुए कहा कि भारत में बहुत संभावनाएं हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत विकास के मामले में शानदार नतीजे प्राप्त करेगा। पुतिन ने पिछले महीने भी देश की प्रशंसा करते हुए कहा था कि आने वाले समय भारत का है। यह भी गर्व की बात है कि भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।

    रूसी एकता दिवस पर की भारत की तारीफ

    4 नवंबर को रूस के एकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि विकास के मामले में भारत शानदार नतीजे हासिल करेगा। इसमें कोई शक नहीं है और करीब डेढ़ अरब की आबादी में यह क्षमता है। मूल रूप से रूसी भाषा में दिए भाषण में पुतिन ने कहा कि भारत में आंतरिक विकास के लिए एक अभियान के बहुत प्रेरित लोग है। यह शानदार परिणाम हासिल करेगा।

    पुतिन ने अपने संबोधन में कही ये बातें

    पुतिन ने अपने भाषण में भारत की क्षमता, अफ्रीका में उपनिवेशवाद और कैसे रूस एक अद्वितीय सभ्यता और संस्कृति है, इस पर विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि पश्चिमी साम्राज्यों ने अफ्रीका को लूटा था। बहुत हद तक औपनिवेशिक शक्तियों की समृद्धि का स्तर अफ्रीका की लूट पर टिका हुआ है। यह सब जानते हैं। उन्होंने आगे कहा कि रूस भी बड़े स्तर पर यूरोपीय संस्कृति का हिस्सा है और धार्मिक आधार पर इससे जुड़ा हुआ है।

    पिछले महीने की थी भारत और मोदी की तारीफ

    पिछले महीने मॉस्को में एक थिंक टैंक को संबोधित करते हुए रूसी राष्ट्रपति ने भारत और प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बहुत कुछ किया गया है। वह देशभक्त हैं। उनका 'मेक इन इंडिया' का विचार आर्थिक और नैतिक तौर पर भी जायज है। भविष्य भारत का है। इस तथ्य पर भी गर्व किया जा सकता है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।"

    भारत ने की खूब तरक्की- पुतिन

    पुतिन ने कहा कि भारत ने ब्रिटिश औपनिवेशक से लेकर आधुनिक राष्ट्र बनने में खूब तरक्की की है। करीब 1.5 अरब लोग और नजर आने वाले विकास के कारण हर किसी के मन में भारत के लिए सम्मान और प्रशंसा है।

    द्विपक्षीय रिश्तों पर कही थी यह बात

    पुतिन ने कहा कि दोनों देशों के बीच कई दशकों के करीबी संबंध हैं। दोनों देशों के बीच कभी मुश्किल मुद्दे नहीं आए और हमेशा एक-दूसरे की मदद की है। अभी भी यही हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे भारत में फर्टिलाइजर की आपूर्ति बढ़ाने को कहा था, जो भारत में खेती के लिए बहुत जरूरी है। इसके बाद रूस ने आपूर्ति में 7.6 गुना इजाफा किया है। कृषि में व्यापार लगभग दोगुना हो गया है।

    नई ऊंचाई पर पहुंचा भारत-रूस के बीच द्विपक्षीय व्यापार

    तेल और फर्टिलाइजर के बढ़े आयात के चलते भारत और रूस के बीच व्यापार अब तक के अपने सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गया है। इस वित्त वर्ष (2022-23) के पहले पांच महीनों (अप्रैल-अगस्त) में ही दोनों देशों के बीच 18,229 मिलियन डॉलर का व्यापार हो चुका था। व्यापार में इस बढ़ोतरी के साथ ही रूस भारत का 7वां सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है, जबकि पिछले साल वह 25वें स्थान पर था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    रूस समाचार
    व्लादिमीर पुतिन

    ताज़ा खबरें

    संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म 'वध' इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक संजय मिश्रा
    बजट: महिलाओं को नई बचत योजना में मिलेगा ज्यादा ब्याज, बुजुर्ग ज्यादा राशि जमा कर सकेंगे बजट
    होंडा अमेज के तीसरे जनरेशन मॉडल पर चल रहा काम, अगले साल भारत में होगा लॉन्च   होंडा
    बजट: रिटायरमेंट पर मिलने वाली अवकाश नकदीकरण की सीमा 25 लाख रुपये की गई बजट

    नरेंद्र मोदी

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका आमंत्रित किया अमेरिका
    संजय सिंह का प्रधानमंत्री को पत्र, अडाणी का पासपोर्ट जब्त करने और जांच कराने की मांग संजय सिंह
    प्रधानमंत्री मोदी बोले- वैश्विक अस्थिरता के बीच पूरी दुनिया की भारत के बजट पर नजर बजट सत्र
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनेगी एक और बायोपिक, सब्बीर कुरैशी करेंगे निर्देशन बायोपिक

    रूस समाचार

    स्कूली छात्रों को राइफल्स और हैंड ग्रेनेड चलाना सिखाएगा रूस- UK यूक्रेन
    यूक्रेन युद्ध से पहले व्लादिमीर पुतिन ने मुझे दी थी मिसाइल हमले की धमकी- बोरिस जॉनसन बोरिस जॉनसन
    रूस-यूक्रेन युद्ध को 11 महीने हुए पूरे, अब तक 18,000 से अधिक नागरिक हुए हताहत यूक्रेन युद्ध
    गोवा आ रहे रूस के एक और विमान में बम होने की धमकी, किया गया डायवर्ट गोवा

    व्लादिमीर पुतिन

    व्लादिमीर पुतिन के जिंदा होने का पूरा यकीन नहीं- यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की वोलोडिमीर जेलेंस्की
    ओडिशा में एक और रूसी नागरिक की मौत, 15 दिनों में तीसरा ऐसा मामला ओडिशा
    पूर्व रूसी राष्ट्रपति की भविष्यवाणी- 2023 में अमेरिका में होगा गृह युद्ध, एलन मस्क बनेंगे राष्ट्रपति रूस समाचार
    ओडिशा: हफ्तेभर में पुतिन के आलोचक समेत दो रूसी नागरिकों की मौत, लग रहे विभिन्न कयास ओडिशा

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023