Loading...

दुनिया की खबरें

हर ऐसी खबर, जो दुनिया में हलचल मचाती है।

बांग्लादेश में हसीना के तख्तापलट की बरसी पर 'जुलाई जन-विद्रोह' स्मारक का हुआ उद्घाटन, सुरक्षा बढ़ाई

बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना सरकार के तख्तापलट और उनके देश छोड़कर भारत भागने की बरसी पर बुधवार को देश भर में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक विशेष 'जुलाई जन-विद्रोह' स्मारक संग्रहालय का उद्घाटन किया गया।

05 Aug 2026
एशिया

उत्तर-पूर्वी एशिया में भीषण गर्मी से हुई 19 मौतें, काेरिया और जापान सर्वाधिक प्रभावित

उत्तर-पूर्वी एशिया इस समय जानलेवा गर्मी और लू की चपेट में है।

05 Aug 2026
ईरान

अमेरिका का होर्मूज जलडमरूमध्य के खुले होने का दावा, ईरान से समझौते की संभावना भी जताई

अमेरिका की सेना ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य वाणिज्यिक जहाजों के लिए खुला है।

05 Aug 2026
फिलीपींस

दक्षिणी फिलीपींस में आया 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

फिलीपींस के दक्षिणी तट पर बुधवार दोपहर बेहद शक्तिशाली भूकंप के झटका महसूस किया किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई है।

05 Aug 2026
नेपाल

दोस्त निर्मल पुरजा का शव वापस लाएंगे मिंगमा जी, जोखिम भरे बचाव अभियान का ऐलान

नेपाल के मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा (निम्सदाई) का शव पाकिस्तान की ब्रॉड पीक पर फंसा हुआ है, जिसे वापस लाने के लिए उनके दोस्त मिंगमा जी ने एक बेहद जोखिम भरा जमीनी मिशन शुरू करने का संकल्प लिया है।

05 Aug 2026
अमेरिका

दुबई के जेबेल अली औद्योगिक क्षेत्र और बंदरगाह पर भीषण विस्फोट, 20 मिनट में 7 धमाके

अमेरिका और ईरान के बीच जारी हमलों के बीच बुधवार तड़के संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में भीषण विस्फोटों की खबर आई है।

05 Aug 2026
अमेरिका

अमेरिकी सांसद ने भारत के FCRA विधेयक को 'ईसाइयों पर हमला' बताया, कहा- संबंध प्रभावित होंगे

अमेरिका के सांसद रिले मूर ने भारत के विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (FCRA) में प्रस्तावित संशोधन की आलोचना करते हुए, इसे स्पष्ट तौर पर ईसाइयों पर हमला बताया है।

05 Aug 2026
अमेरिका

डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रम से पहले गोल्फ कोर्स के पास अवैध हथियार के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

अमेरिका के कैलिफोर्निया में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गोल्फ कोर्स के पास एक 38 वर्षीय व्यक्ति को अवैध पिस्तौल और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया है।

04 Aug 2026
जो बाइडन

जो बाइडन के पूर्व अधिकारी का दावा- प्रयोगशाला से लीक होने से फैली कोराेना वायरस महामारी

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के पूर्व कोरोना वायरस प्रतिक्रिया समन्वयक डॉ आशीष झा ने महामारी की उत्पत्ति के बारे में अपना रुख बदल लिया है।

04 Aug 2026
PoK

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने PoK में हिंसा को लेकर जताई चिंता, जानिए क्या कहा

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार और प्रेस की स्वतंत्रता से जुड़े संगठनों ने पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में जारी हिंसा पर चिंता जताई है।

04 Aug 2026
अमेरिका

अमेरिकी जनरल ने की पाकिस्तान और कतर की आलोचना, लगाया मध्यस्थता में पक्षपात का आरोप

अमेरिका के सेवानिवृत्त जनरल जैक कीन ने वाशिंगटन और ईरान के बीच वार्ता में कथित पक्षपात के लिए पाकिस्तान और कतर की कड़ी आलोचना की है।

यूक्रेन के खेरसोन मार्केट में व्यक्ति का पीछा करने के बाद रूसी ड्रोन विस्फोट

रूस और यूक्रेन के युद्ध में अब सीधे तौर पर नागरिक निशाना बन रहे हैं। यूक्रेन द्वारा रूसी समुद्र तट पर एक पर्यटन स्थल को निशाना बनाने के बाद रूस ने भी बदला लिया है।

ग्वाटेमाला में फटा 'फ्यूगो' ज्वालामुखी, सरकार ने जारी किया गया राष्ट्रव्यापी ऑरेंज अलर्ट

ग्वाटेमाला के सबसे सक्रिय ज्वालामुखी 'फ्यूगो' में हुए भीषण विस्फोट के बाद सरकार ने राष्ट्रव्यापी 'ऑरेंज अलर्ट' जारी कर दिया है।

04 Aug 2026
ईरान

यूक्रेन के माफी मांगने के बाद ईरान ने रद्द की 3 ठिकानों पर हमले की योजना

कैस्पियन सागर में एक ईरानी व्यावसायिक जहाज पर हुए ड्रोन हमले को लेकर ईरान और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ गया है।

अमेरिका के 25 राज्य भारत समेत 60 देशों पर ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ पहुंचे कोर्ट

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रस्तावित नए टैरिफ का मामला एक बार फिर अमेरिकी अदालत में पहुंच गया है।

04 Aug 2026
अमेरिका

ईरान ने कुवैत में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर 3 ड्रोन गिराए, ट्रंप की चेतावनी- आखिरी मौका

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है। ईरान ने मंगलवार को कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर एक बार हमला किया है।

रूस में पुतिन के महल के पास हॉलिडे रिसॉर्ट पर हमला, 3 बच्चों समेत 7 मौत

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 4 साल से चल रही जंग का दायरा बढ़ रहा है।

पाकिस्तान में 'शांति मार्च' के दौरान आत्मघाती हमला; 7 लोगों की मौत, 18 अन्य घायल

पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत रविवार को फिर भीषण आतंकी हमले से दहल उठा है।

इंडोनेशिया में यात्री जहाज में आग लगने से 5 की मौत, 41 अन्य लोग लापता

इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास रविवार सुबह एक यात्री फेरी (छोटा जहाज) में अचानक भीषण आग लग गई।

02 Aug 2026
अमेरिका

अमेरिका: इडाहो के बर्गर रेस्टोरेंट में गोलीबारी की घटना, हमलावर समेत 3 की मौत

अमेरिका के दक्षिणी इडाहो राज्य के ट्विन फॉल्स शहर में एक बेहद दर्दनाक गोलीबारी की घटना सामने आई है।

ट्रंप बोले- ईरान पर बड़ा हमला फिलहाल टाला, समझौते की रूपरेखा पर सहमति बन चुकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान और पश्चिम एशिया के अन्य देशों के आग्रह पर ईरान के खिलाफ प्रस्तावित बड़े हमलों को फिलहाल के लिए रद्द करने पर सहमति जताई है।

मशहूर नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, 7,000 फीट पर हिमस्खलन की चपेट में आए थे

पाकिस्तान के 8,047 मीटर ऊंचे ब्रॉड पीक पर हुए भीषण हिमस्खलन की चपेट में आकर मशहूर नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुरजा उर्फ निम्स दाई की मौत हो गई है। उनकी कंपनी 'एलीट एक्सपेड' ने यह जानकारी दी है।

01 Aug 2026
अमेरिका

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका, इजरायल भी हो सकता है शामिल- रिपोर्ट

अमेरिका इसी हफ्ते ईरान पर बड़ा हमला कर सकता है। इसमें ईरान के ऊर्जा, तेल और बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया जा सकता है। एक्सियोस ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से ये दावा किया है।

31 Jul 2026
ब्राजील

ब्राजील के भविष्यवक्ता ने 2026 को लेकर दी नई चेतावनी, आर्कटिक पर बढ़ सकती है जंग

ब्राजील के जाने-माने भविष्यवक्ता एथोस सालोमे एक बार फिर अपनी नई भविष्यवाणी को लेकर चर्चा में हैं।

पाकिस्तान के ल्यारी में गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई पर घर के बाहर गोलीबारी, हालत गंभीर

पाकिस्तान की जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर और निष्क्रिय पीपुल्स अमन कमेटी के पूर्व प्रमुख उजैर बलोच के भाई जुबैर बलोच (40) पर गुरुवार शाम को ल्यारी इलाके में गोलीबारी हुई है।

पाकिस्तान: ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन के बाद निर्मल पुरजा समेत 10 पर्वतारोही लापता, 4 शव मिले

पाकिस्तान के 8,047 मीटर ऊंचे ब्रॉड पीक पर हुए भीषण हिमस्खलन के बाद नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुरजा उर्फ निम्स दाई समेत उनकी 10 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय टीम लापता हो गई है।

31 Jul 2026
अमेरिका

अमेरिका में नौकरी के लिए देना होंगे 95 लाख रुपये, भारतीय छात्रों पर क्या होगा असर?

अमेरिका में पढ़ाई और नौकरी करने का लाखों छात्रों का सपना टूट सकता है। खबर है कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन अमेरिकी विश्वविद्यालयों से पढ़ाई करने के बाद वहां काम करने के इच्छुक अंतरराष्ट्रीय छात्रों पर एक लाख डॉलर (करीब 95 लाख रुपये) का भारी भरकम शुल्क लगा सकता है।

31 Jul 2026
मोरक्को

मोरक्को से हजारों प्रवासी स्पेन के स्यूटा में घुसे; 19 की मौत, सेना तैनात

मोरक्को की सीमा से सटे स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्र स्यूटा में हजारों प्रवासी घुस आए हैं। प्रवासी सीमा की नाकेबंदी तोड़कर स्यूटा में घुस गए, जिसके चलते भारी हंगामा हुआ। इस दौरान कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है।

31 Jul 2026
फिलिस्तीन

हमास गाजा में हथियार डालने पर सहमत; इजरायली सेना हटेगी, युद्धविराम के अगले चरण पर काम

फिलिस्तीन को आबाद करने के लिए काम कर रहे शांति बोर्ड ने शुक्रवार को गाजा में मौजूद हमास और दूसरे हथियारबंद समूह के साथ बड़ा समझौता किया है।

पाकिस्तान में क्वेटा की कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 32 खनिकों की मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में गुरुवार को एक कोयला खदान में भीषण विस्फोट हो गया, जिसमें 32 खनिकों की जान चली गईष

30 Jul 2026
नेपाल

नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा, 3 लोगों की मौत के बाद 6 शहरों में कर्फ्यू

नेपाल के दक्षिणी हिस्से में भड़की सांप्रदायिक हिंसा धीरे-धीरे फैलती जा रही है। 26 जुलाई को सुनसरी जिले के कप्तानगंज में 2 समुदायों के बीच भड़की हिंसा ने कम से कम 6 शहरों को चपेट में ले लिया है।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर तालिबानी हमला, 10 पुलिसकर्मी मारे गए

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा में हमले जारी हैं। बुधवार देर रात यहां के हांगू जिल के खजीना बंदा चौकी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें एक पुलिस अधिकारी सहित 10 पुलिसकर्मियों की जान गई है।

चीन ने माउंट एवरेस्ट के पास तिब्बत में बनाया ड्रोन रिसर्च सेंटर, क्यों चुना यह जगह?

चीन ड्रोन रिसर्च और डेवलपमेंट के क्षेत्र में काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

30 Jul 2026
अमेरिका

अमेरिका ने ईरान पर भीषण हमला किया, बुशहर में परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास धमाके

अमेरिका ने जॉर्डन पर ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है। उसने ईरान के कई शहरों में प्रमुख ठिकानों को निशाना बनाया है।

29 Jul 2026
सऊदी अरब

सऊदी अरब-अमेरिका के इराक पर हमले, ईरान समर्थक लड़ाकों को निशाना बनाया; 20 की मौत

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अब सऊदी अरब भी जंग में शामिल हो गया है। बीती रात सऊदी अरब ने अमेरिका के साथ मिलकर इराक में पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्स (PMF) के लड़ाकों के ठिकानों पर हमले किए। PMF को ईरान समर्थक माना जाता है।

29 Jul 2026
ईरान

इराक पर अमेरिका और सऊदी अरब की सेना का हमला, 20 की मौत

ईरान के जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले के बाद अमेरिका और सऊदी अरब की सेना ने इराक में करीब 7 प्रांतों पर हमला किया, जिसमें 20 लोग मारे गए हैं।

29 Jul 2026
यूक्रेन

काला सागर में यूक्रेनी बंदरगाह पर जहाज पर हमला, 13 भारतीय नाविकों की जान खतरे में

यूक्रेन और रूस के बीच ड्रोन और मिसाइल हमले बढ़ने के बाद काला सागर में भी स्थिति चिंताजनक हो गई है।

29 Jul 2026
अमेरिका

UNSC की बैठक में भारत ने होर्मुज में जहाजों पर हमले की निंदा की, चिंताजनक बताया

अमेरिका और ईरान में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बनाए जाने पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है।

29 Jul 2026
ईरान

ट्रंप के हमले रोकने के बाद ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर दागी मिसाइल

ईरान ने 3 दिन की शांति के बाद मंगलवार को एक बार फिर जॉर्डन में एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिसे अमेरिका बौखला गया।