पाकिस्तान में 'शांति मार्च' के दौरान आत्मघाती हमला; 7 लोगों की मौत, 18 अन्य घायल
क्या है खबर?
पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत रविवार को फिर भीषण आतंकी हमले से दहल उठा है। प्रांत के स्वात जिले में निकाले जा रहे एक शांति मार्च (अमन मार्च) के दौरान जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 18 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह धमाका आत्मघाती हमला लग रहा है, हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
हमला
कैसे हुआ यह हमला?
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, यह रैली 'स्वात अमन जिरगा' नामक स्थानीय आदिवासी परिषद द्वारा आयोजित की गई थी।
पिछले कुछ महीनों में इस क्षेत्र में सुरक्षा हालात बेहद खराब हो चुके हैं, जिसके विरोध में और क्षेत्र में अमन की बहाली के लिए लोग हाथों में तख्तियां लेकर शांति मार्च निकाल रहे थे।
रैली जब काबल टाउन में पहुंची, तभी अचानक एक जोरदार धमाका हुआ। शुरुआती जांच इसे एक आत्मघाती हमला माना जा रहा है।
बचाव
राहत कार्य और सुरक्षा के कड़े इंतजाम
धमाके के तुरंत बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जिला प्रशासन और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बचाव ऑपरेशन शुरू किया और सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया है।
स्वात पुलिस के अनुसार, कई घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है, जिससे मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। सुरक्षा बलों ने पूरे काबल टाउन को सील कर घेराबंदी कर दी है।
फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने इस कायराना हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें घटना का वीडियो
لگتا ہے کہ خودکش حملہ کیا گیا ہے، شہادتوں کا امکان pic.twitter.com/bnIBvdPr4E
— Nadir Baloch (@BalochNadir5) August 2, 2026