जो बाइडन के पूर्व अधिकारी का दावा- प्रयोगशाला से लीक होने से फैली कोराेना वायरस महामारी
क्या है खबर?
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के पूर्व कोरोना वायरस प्रतिक्रिया समन्वयक डॉ आशीष झा ने महामारी की उत्पत्ति के बारे में अपना रुख बदल लिया है। CNN की पत्रकार डाना बैश के साथ साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि अब उनका मानना है कि कोराेना वायरस प्राकृतिक रूप की जगह प्रयोगशाला से लीक होने के कारण फैला था। उन्होंने कहा, "यह कुछ लोगों को चौंकाएगा, लेकिन बाइडन प्रशासन में शामिल होने के बाद से उनके विचारों में बदलाव आया है।"
सहमति
झा ने पार्टी के बाद के निष्कर्षों पर जताई सहमति
बैश ने टिप्पणीकार जेमी मेट्जल की एक पोस्ट का हवाला दिया था, जिसमें तर्क दिया गया था कि वायरस की उत्पत्ति संभवतः वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में एक प्रयोगशाला रिसाव से हुई थी।
इस पर झा ने उस पोस्ट को दोबारा साझा करना बताते हुए कहा, "जो जानकारी मैंने हासिल की है और जो जानकारी मैंने देखी है, उसके आधार पर मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि कोरोना वायरस के प्रयोगशाला से लीक होने की अधिक संभावना है।"
संशय
"अमेरिका में किसी को भी इस बात का पक्का पता नहीं"
अपने बदले हुए आकलन के बावजूद झा ने इस बात पर जोर दिया कि वायरस की उत्पत्ति कैसे हुई, इसका कोई निश्चित प्रमाण नहीं है।
उन्होंने कहा कि केवल चीन के अधिकारियों को ही निश्चित रूप से पता है और उन्होंने उनकी ओर से पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की।
उन्होंने साक्षात्कार के दौरान कहा, "असल बात यह है कि अमेरिका में कोई भी निश्चित रूप से नहीं जानता कि आखिर वायरस का प्रसार किस कारण हुआ था।"
दावा
कोरोना वायरस की उत्पत्ति के बारे में मेरा विचार नया नहीं- झा
साक्षात्कार के बाद झा ने एक्स पर हुई चर्चा का एक वीडियो क्लिप साझा किया।
उन्होंने लिखा, 'कोविड की उत्पत्ति के बारे में मेरा विचार नया नहीं है। व्हाइट हाउस में अपने कार्यकाल के दौरान से ही मैं इस विचार को मानता आया हूं। सच तो यह है कि अमेरिका में कोई भी निश्चित रूप से नहीं जानता।'
बता दें कि साल 2020 में महामारी शुरू होने के बाद से ही कोराना वायरस की उत्पत्ति एक विवादास्पद मुद्दा रहा है।