Loading...
पाकिस्तान के ल्यारी में गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई पर घर के बाहर गोलीबारी, हालत गंभीर 
पाकिस्तान के ल्यारी में गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई पर घर के बाहर गोलीबारी

पाकिस्तान के ल्यारी में गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई पर घर के बाहर गोलीबारी, हालत गंभीर 

लेखन गजेंद्र
Jul 31, 2026
06:03 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान की जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर और निष्क्रिय पीपुल्स अमन कमेटी के पूर्व प्रमुख उजैर बलोच के भाई जुबैर बलोच (40) पर गुरुवार शाम को ल्यारी इलाके में गोलीबारी हुई है। यह हमला तब हुआ, जब जुबैर शाम को कराची के इस घने इलाके में स्थित अपने घर से बाहर निकले थे, तभी घात लगाए बैठे बाइक सवार हमलावर उनको गोली मारकर फरार हो गए। जुबैर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर है।

गोलीबारी

2 राहगीर भी घायल

जुबैर पर हमले के दौरान 2 राहगीर भी जख्मी हुए हैं, जिसमें एक की हालत गंभीर है। जुबैर के सीने और पेट में गोलियां लगी हैं। वह जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं।

पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। गोलीबारी के पीछे रंजिश बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

बता दें कि जुबैर 2012 में 7 आपराधिक मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं और जनवरी 2025 में बाहर आए थे।

किरदार

धुरंधर फिल्म में दिखा है उजैर का किरदार

पिछले साल रिलीज हुई बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' में उज़ैर बलोच को दिखाया गया है। उनका किरदार अभिनेता दानिश पंडोर ने निभाया है। इस साल मार्च में रिलीज इसके दूसरे भाग में भी उजैर हैं।

बताया जा रहा है कि जुबैर हाल में एक राजनीतिक पार्टी में शामिल हुए हैं और इलाके में पार्टी के झंडे लगाए हैं। इसको भी गोलीबारी का एक संभावित कारण माना जा रहा है।

इलाके में एक बार फिर से गैंगवार बढ़ने की संभावना है।

ADVERTISEMENT

पहचान

उजैर बलोच कौन है?

उजैर बलोच कभी कराची के सबसे ताकतवर गैंग सरगना में था और ल्यारी के कुख्यात गैंगस्टर अब्दुल रहमान उर्फ रहमान डकैत के दाहिना हाथ बताया जाता था।

मुठभेड़ में रहमान डकैत के मरने के बाद उजैर ने ल्यारी में अपराध को आगे बढञाया और इलाके का कुख्यात गैंगस्टर बन गया। अभी वह कराची जेल में है।

मार्च में उसकी हत्या, पुलिस पर हमले और विस्फोटक रखने समेत 7 मामलों में जमानत याचिका खारिज हो चुकी है।

ADVERTISEMENT