पाकिस्तान में क्वेटा की कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 32 खनिकों की मौत
क्या है खबर?
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में गुरुवार को एक कोयला खदान में भीषण विस्फोट हो गया, जिसमें 32 खनिकों की जान चली गईष घटना क्षेत्र सोरांगे इलाके के एक निजी कोयला खदान की है। विस्फोट के बाद कई लोग फंसे हुए हैं, जबकि दर्जनों घायल हुए हैं। खान एवं खनिज मामलों के प्रांतीय मंत्री मीर शोएब नोशेरवानी ने मृतकों की पुष्टि करते हुए कहा कि घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है।
विस्फोट
कैसे हुआ विस्फोट?
प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा गुरुवार देर रात को हुआ था और शुक्रवार तड़के तक 29 शव निकाले गए हैं, अभी 3 शव और निकाले जा रहे हैं।
घटना के समय कम से कम 36 खनिक घटनास्थल पर मौजूद थे। हादसे के बाद किसी भी जीवित व्यक्ति के मिलने की संभावना बहुत कम है।
घाटक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन मीथेन गैस के जमाव को कारण बताया जा रहा है।
हादसा
विस्फोट से पास की 2 खदानें भी क्षतिग्रस्त
अल जजीरा ने क्षेत्र के वरिष्ठ सरकारी खनन अधिकारी अब्दुल गनी बलूच के हवाले से बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि करीब की 2 अन्य खदानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
बता दें कि पाकिस्तान के कोयला खनन उद्योग में दुर्घटनाएं आम हैं, खासकर बलूचिस्तान में, जहां कई खदानों में पर्याप्त वेंटिलेशन, गैस-निगरानी प्रणाली और अन्य बुनियादी सुरक्षा उपायों का अभाव है।
खदान श्रमिक और श्रमिक समूह हमेशा खदान मालिकों पर सुरक्षा से समझौता करने का आरोप लगाते रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
पाकिस्तान के कोयला खदान में विस्फोट
SCENES 🇵🇰 An explosion inside a coal mine in southwest #Pakistan killed at least eleven miners Thursday and trapped 31 others underground. pic.twitter.com/hgPphjfQDk
— ShanghaiEye🚀official (@ShanghaiEye) July 30, 2026