रणजी ट्रॉफी: खबरें

रणजी ट्रॉफी: रोहित रायुडू ने लगाया शतक, दिल्ली के खिलाफ अच्छी स्थिति में हैदराबाद

हैदराबाद के बल्लेबाज रोहित रायुडू ने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ बेहतरीन शतक लगाया है। रायुडू ने शतक पूरा करने के लिए 229 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में 10 चौके तथा एक छक्का लगाया। यह उनके फर्स्ट-क्लास करियर का दूसरा शतक है।

रणजी ट्रॉफी: बड़ौदा-रेलवे ने पहले दिन खड़े किए रनों के पहाड़, ऐसा रहा आज का दिन

भारत के घरेलू क्रिकेट के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 2022-23 अपने अंतिम दौरे में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के सातवें दौर के पहले दिन की मंगलवार से शानदार शुरुआत हुई।

रणजी ट्रॉफी: केदार जाधव ने लगाया सीजन का दूसरा शतक, मुंबई के खिलाफ खेली शानदार पारी

केदार जाधव का रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 125 गेंदों में शतक लगाया है जिसमें 15 चौके और एक छक्का शामिल रहे। यह इस सीजन चार मैचों में उनका दूसरा शतक है। असम के खिलाफ उन्होंने 283 रनों की पारी खेली थी।

रणजी ट्रॉफी: निनाद राथवा ने लगाया शतक, नागालैंड के खिलाफ बड़ौदा की अच्छी शुरुआत

बड़ौदा के निनाद राथवा ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले में नागालैंड के खिलाफ 107 गेंदों में शतक लगा दिया है। शतक पूरा करने के लिए निनाद ने 16 चौके लगाए। यह इस सीजन का उनका दूसरा शतक है।

रणजी ट्रॉफी: टीमों के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के सभी समीकरणों पर एक नजर

इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी 2022-23 में मंगलवार (24 जनवरी) से ग्रुप स्टेज के आखिरी राउंड के मैच शुरू हो चुके हैं।

रविंद्र जडेजा मैदान पर वापसी से पहले बोले- फिलहाल 100 प्रतिशत फिट होना मेरी पहली प्राथमिकता

रविंद्र जडेजा चार महीने से अधिक के समय बाद मैदान पर वापसी करने वाले हैं। वापसी पर जडेजा रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र की कप्तानी करते दिखाई देंगे। घुटने की चोट के कारण जडेजा को टी-20 विश्व कप मिस करना पड़ा था।

रणजी ट्रॉफी: रविंद्र जडेजा करेंगे सौराष्ट्र की कप्तानी, 4 महीने बाद होगी मैदान पर वापसी

रविंद्र जडेजा घुटने की चोट से उबरने के बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। चार महीने बाद मैदान पर वापसी करने जा रहे जडेजा रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र की कप्तानी करते दिखेंगे। नवंबर 2018 के बाद जडेजा पहली बार रणजी में खेलते हुए दिखाई देंगे।

रविंद्र जडेजा ने रेड बॉल क्रिकेट में कायम किए हैं कई शानदार रिकॉर्ड, जानिए उनके आंकड़े

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा चोट से उबरने के बाद मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं।

रणजी ट्रॉफी: चेतेश्वर पुजारा और जयदेव उनादकट नहीं खेलेंगे अगला मैच, जानिए कारण

इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी 2022-23 में सौराष्ट्र को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था और अब उसका अगला मैच 24 जनवरी से तमिलनाडु के खिलाफ होगा।

रणजी ट्रॉफी: बिहार ने 302 रनों से जीता मुकाबला, 42 साल बाद दिल्ली से हारी मुंबई

रणजी ट्रॉफी 2022-23 के पांचवें चरण के अंतिम दिन शुक्रवार को कई मुकाबलों के रोचक अंत देखने को मिले।

चेतेश्वर पुजारा ने भारत में पूरे किए 12,000 फर्स्ट क्लास रन, देखिए उनके आंकडे़

भारतीय क्रिकेट टीम दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भारत में 12,000 फर्स्ट क्लास रन पूरे कर लिए हैं। शुक्रवार को आंध्र के खिलाफ सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए उन्होंने ये कारनामा किया।

रणजी ट्रॉफी: दिल्ली ने 42 साल बाद मुंबई को हराया, सरफराज की शतकीय पारी गई बेकार

हिम्मत सिंह की कप्तानी मे दिल्ली क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को बड़ा कारनामा किया है। उन्होंने 42 साल में पहली बार मुंबई के खिलाफ कोई जीत दर्ज की है।

रणजी ट्रॉफी: अजीत राम ने लिए कुल 9 विकेट, तमिलनाडु ने असम को पारी से हराया

तमिलनाडु क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के स्पिनर अजीत राम ने असम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच की दूसरी पारी में पांच विकेट लिए हैं। अजीत ने पहली पारी में भी चार विकेट अपने नाम किए थे।

रणजी ट्रॉफी: दर्शन मिसल ने चटकाए 5 विकेट, गोवा ने सर्विसेज को पारी से हराया

गोवा के कप्तान दर्शन मिसल ने रणजी ट्रॉफी के मैच में सर्विसेज के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मिसल ने दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए। उन्होंने अपनी टीम के लिए पहली पारी में 59 रनों की बेहतरीन पारी भी खेली थी।

रणजी ट्रॉफी: मानव सुथार ने लिए 5 विकेट, छत्तीसगढ़ के खिलाफ जीत के करीब पहुंचा राजस्थान

राजस्थान के बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने रणजी ट्रॉफी मैच में छत्तीसगढ़ के खिलाफ दूसरी पारी में पांच विकेट ले लिए हैं। सुथार ने मैच की पहली पारी में भी चार विकेट अपने नाम किए थे।

सरफराज की अनदेखी पर भड़के गावस्कर, कहा- दुबले-पतले खिलाड़ी चाहिए तो फैशन शो से मॉडल लाओ

सरफराज खान को घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने के बावजूद भारतीय टीम में जगह नहीं मिल रही है। तमाम लोगों का मानना है कि सरफराज को भारी शरीर के कारण टीम में शामिल नहीं किया जा रहा है।

रणजी ट्रॉफी: आकाश दीप ने चटकाए कुल 10 विकेट, बंगाल ने हरियाणा को पारी से हराया

बंगाल के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने रणजी ट्रॉफी मैच में हरियाणा के खिलाफ दूसरी पारी में पांच विकेट लेते हुए अपनी टीम को 50 रन से जीत दिलाई है। आकाश ने पहली पारी में भी पांच विकेट चटकाए थे।

रणजी ट्रॉफी: शुभ्रांशु सेनापति ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ लगाया शतक, उड़ीसा को दिलाई बढ़त

उड़ीसा के कप्तान शुभ्रांशु सेनापति ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में तेज शतक लगाया है।

रणजी ट्रॉफी 2022-23: मयंक अग्रवाल ने लगाया दोहरा शतक, ऐसा रहा आज का खेल

इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी 2022-23 के पांचवें चरण के तीसरे दिन कुछ रोचक मुकाबले देखने को मिले।

रणजी ट्रॉफी: 20 वर्षीय दिविज मेहरा ने मुंबई के खिलाफ लिए 5 विकेट

दिल्ली के युवा तेज गेंदबाज दिविज मेहरा ने मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच की दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए हैं। दिविज ने 12 ओवर में 29 रन खर्च करते हुए ये विकेट लिए। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने पहली बार पारी में पांच विकेट हासिल किए हैं।

रणजी ट्रॉफी: गौरव पुरी ने लगाया शतक, चंडीगढ़ ने रेलवे के खिलाफ हासिल की बढ़त

चंडीगढ़ के बल्लेबाज गौरव पुरी ने रेलवे के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में शानदार शतक लगाया है। गौरव ने 170 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल रहे।

रणजी ट्रॉफी: प्रशांत चोपड़ा ने लगाया लगातार तीसरा और सीजन का पांचवां शतक

हिमाचल प्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज प्रशांत चोपड़ा ने रणजी ट्रॉफी के वर्तमान सीजन में शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। नागालैंड के खिलाफ उन्होंने 124 गेंदों में शतक लगाया है जो उनका लगातार तीसरा और सीजन का पांचवां शतक है। अपनी पारी में वह आठ चौके और एक छक्का लगा चुके हैं।

रणजी ट्रॉफी: सागर उडेशी ने पुडुचेरी के लिए झारखंड के खिलाफ लिए 8 विकेट

पुडुचेरी के 36 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर सागर उडेशी ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में आठ विकेट हासिल किए हैं। सागर ने 48.2 ओवर में 118 रन खर्च करके ये विकेट लिए हैं। यह लगातार दूसरा मैच है जब उन्होंने पारी में पांच विकेट लिए हैं।

रणजी ट्रॉफी: मयंक अग्रवाल ने केरल के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक, कर्नाटक को मिली मजबूती

कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल ने केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में शानदार दोहरा शतक जड़ दिया है। वह 360 गेंदों में 208 रन बनाकर आउट हुए हैं।

रणजी ट्रॉफी: राजेश बिश्नोई जूनियर ने बिहार के खिलाफ 30 रन देकर लिए छह विकेट

मेघालय के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर राजेश बिश्नोई जूनियर ने बिहार के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच की दूसरी पारी में छह विकेट चटकाए हैं। बिश्नोई ने 25 ओवर में 16 मेडन फेंकते हुए केवल 30 रन खर्च किए।

रणजी ट्रॉफी: महिपाल लोमरोर ने लगाया तेज शतक, छत्तीसगढ़ के खिलाफ राजस्थान ने ली मजबूत बढ़त

राजस्थान के बल्लेबाज महिपाल लोमरोर ने रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ के खिलाफ दूसरी पारी में शतक लगाया है। महिपाल ने 103 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 10 चौके और तीन छक्के शामिल रहे।

रणजी ट्रॉफी: 73 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी टीम, घरेलू क्रिकेट में बना रिकॉर्ड

बाएं हाथ के स्पिनर आदित्य सरवते ने गुजरात के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच की दूसरी पारी में 17 रन देकर छह विकेट लिए। उनकी करिश्माई गेंदबाजी की बदौलत विदर्भ ने गुजरात के खिलाफ केवल 73 रनों का लक्ष्य बचाते हुए 18 रन से मैच जीत लिया। गुजरात की टीम 54 पर ऑलआउट हो गई।

रणजी ट्रॉफी: सौरभ तिवारी ने लगाया सीजन का दूसरा शतक, लगातार जारी है शानदार प्रदर्शन

झारखंड के अनुभवी बल्लेबाज सौरभ तिवारी ने रणजी ट्रॉफी में पुडुचेरी के खिलाफ शानदार शतक लगाया है। तिवारी ने 144 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 10 चौके शामिल रहे।

रणजी ट्रॉफी: एकनाथ केर्कर ने लगाया करियर का पहला शतक, सर्विसेज के खिलाफ मजबूत हुई गोवा

गोवा के विकेटकीपर बल्लेबाज एकनाथ केर्कर ने रणजी ट्रॉफी में सर्विसेज के खिलाफ शतक लगाया है। केर्कर ने 223 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 12 चौके शामिल रहे। यह इस सीजन का उनका पहला शतक है।

रणजी ट्रॉफी: विराट सिंह ने लगाया शतक, पुडुचेरी के खिलाफ बढ़त में झारखंड

झारखंड के कप्तान विराट सिंह ने रणजी ट्रॉफी में पुडुचेरी के खिलाफ 172 गेंदों में शतक लगा दिया है। विराट ने शतक पूरा करने के लिए 11 चौके और दो छक्के लगाए। यह इस सीजन का उनका दूसरा शतक है।

रणजी ट्रॉफी: रिंकू सिंह ने लगाया शानदार शतक, उड़ीसा के खिलाफ उत्तर प्रदेश ने ली बढ़त

उत्तर प्रदेश के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में उड़ीसा के खिलाफ बेहतरीन शतक लगाया है। रिंकू ने 137 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल रहे। इस सीजन रिंकू का यह दूसरा शतक है।

रणजी ट्रॉफी 2022-23: विजय शंकर ने लगाया शानदार शतक, ऐसा रहा आज का खेल

इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी 2022-23 के पांचवें चरण की शुरुआत बीते मंगलवार से हो चुकी है। आज विभिन्न टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है।

रणजी ट्रॉफी: विजय शंकर ने लगातार तीसरा शतक लगाया, तमिलनाडु को मिली मजबूती

तमिलनाडु और असम के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में विजय शंकर ने शतक जड़ दिया है। ये इस टूर्नामेंट में उनका लगातार तीसरा शतक है।

सरफराज खान का भारतीय टीम में नहीं चुना जाना घरेलू क्रिकेट का अपमान- वेंकटेश प्रसाद

घरेलू क्रिकेट में लगातार रनों का अम्बार खड़ा करने के बावजूद सरफराज खान को अब तक भारतीय टीम में नहीं चुना गया है।

रणजी ट्रॉफी: तमिलनाडु और महाराष्ट्र ने बनाए 350 से अधिक रन, जानिए अन्य मैचों के हाल

देश में घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 2022-23 के पांचवें चरण की शुरुआत मंगलवार से हुई।

रणजी ट्रॉफी: अंकित कालसी ने लगाया सीजन का तीसरा और लगातार दूसरा शतक

हिमाचल प्रदेश के अंकित कालसी ने रणजी ट्रॉफी में नागालैंड के खिलाफ शतक लगाया है। अंकित का इस सीजन में यह लगातार दूसरा शतक है। 43वें फर्स्ट-क्लास मैच में उन्होंने 10वां शतक लगाया है। घरेलू क्रिकेट में वह 2,800 से अधिक रन बना चुके हैं।

रणजी ट्रॉफी: शांतनु मिश्रा ने लगाया शतक, उत्तर प्रदेश के खिलाफ उड़ीसा को संभाला

उड़ीसा के 28 वर्षीय ओपनिंग बल्लेबाज शांतनु मिश्रा ने रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के खिलाफ शतक लगाया है। शांतनु ने 197 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 13 चौके शामिल रहे।

रणजी ट्रॉफी: अनुस्तूप मजूमदार ने लगाया शतक, हरियाणा के खिलाफ अच्छी स्थिति में बंगाल

बंगाल के अनुभवी बल्लेबाज अनुस्तूप मजूमदार ने रणजी ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ शतक लगाया है। मजूमदार ने 143 गेंदों में 11 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया है। इस सीजन का यह उनका दूसरा शतक है।

रणजी ट्रॉफी: नेहाल वढेरा ने पंजाब के लिए लगाया डेब्यू सीजन में दूसरा शतक

पंजाब के 22 वर्षीय बल्लेबाज नेहाल वढेरा ने रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए शानदार शतक लगाया है। वढेरा ने 188 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल रहे।