NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी: मयंक अग्रवाल ने केरल के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक, कर्नाटक को मिली मजबूती
    अगली खबर
    रणजी ट्रॉफी: मयंक अग्रवाल ने केरल के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक, कर्नाटक को मिली मजबूती
    मयंक अग्रवाल ने केरल के खिलाफ दोहरा शतक लगाया है (तस्वीर: ट्विटर/@bcci)

    रणजी ट्रॉफी: मयंक अग्रवाल ने केरल के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक, कर्नाटक को मिली मजबूती

    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 19, 2023
    02:59 pm

    क्या है खबर?

    कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल ने केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में शानदार दोहरा शतक जड़ दिया है। वह 360 गेंदों में 208 रन बनाकर आउट हुए हैं।

    उन्होंने अपनी इस पारी में 17 चौके और पांच शानदार छक्के भी लगाए हैं। उनकी इस पारी से टीम का स्कोर 350 से ज्यादा का हो गया है।

    इससे पहले केरल ने अपनी पहली पारी में 342 रन बनाए थे। मयंक के अलावा एसजे निकिन जोस ने भी अर्धशतक लगाया है।

    मयंक अग्रवाल

    मयंक ने 86 मैच में लगाए हैं 13 शतक

    मयंक फर्स्ट क्लास में 86 मैच में 13 शतक और 35 अर्धशतक लगा चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 304 रन नाबाद है। उनका औसत 43.86 का है।

    उन्होंने इस दौरान 10, 594 गेंदों का सामना किया है। लिस्ट A क्रिकेट में उन्होंने 98 मैच में 45.70 की औसत से 4,296 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 13 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 176 रन का है।

    प्रदर्शन

    मयंक भारत के लिए लगा चुके हैं चार शतक

    मयंक ने साल 2013 में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। वहीं भारत के लिए उन्होंने पहला टेस्ट 2018 में खेला था। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इस खिलाड़ी ने 21 टेस्ट खेले हैं और 41.33 की औसत से 1,488 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उन्होंने चार शतक और छह अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 248 रन है। उनके बल्ले से 189 चौके और 28 छक्के निकले हैं।

    उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट श्रीलंका के खिलाफ मार्च 2022 में खेला था।

    वनडे क्रिकेट

    वनडे में भी मयंक को मिल चुका है मौका

    कर्नाटक के इस बल्लेबाज को वनडे क्रिकेट में भी मौका मिल चुका है। हालांकि, वो मिले हुए मौके को भूना नहीं पाए।

    न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच जनवरी 2020 को उन्होंने वनडे में डेब्यू किया था।

    अब तक उन्होंने पांच मैच खेले हैं और 17.20 की औसत से सिर्फ 86 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से एक भी शतक और अर्धशतक नहीं निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 32 रन है।

    IPL

    मयंक को 8.25 करोड़ रुपये में हैदराबाद ने खरीदा

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 की नीलामी में मयंक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने अपना बेस प्राइज एक करोड़ निर्धारित किया हुआ था।

    बता दें कि पिछले सीजन में मयंक पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान थे और उन्होंने निराशाजनक प्रदर्शन किया था। मयंक को टीम से रिलीज करके शिखर धवन को पंजाब ने अपना नया कप्तान बनाया था।

    वह एक दशक से ज्यादा समय से IPL में खेल रहे हैं।

    शतक

    मयंक का IPL करियर

    मयंक ने पहली बार 2011 में अपना IPL डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक IPL में 113 मैच खेले हैं, जिसमें 22.59 की औसत और 134.28 की स्ट्राइक रेट से 2,327 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने एक शतक और 12 अर्धशतक भी लगाए हैं।

    IPL 2022 सीजन में उन्होंने 13 मैच में 16.33 की औसत से 196 रन बनाए थे। वह पिछले सीजन में सिर्फ एक अर्धशतक लगा सके थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मयंक अग्रवाल
    रणजी ट्रॉफी
    भारतीय क्रिकेट टीम
    कर्नाटक क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    वर्से इनोवेशन 350 कर्मचारियों की करेगी छंटनी, जानिए क्या है कारण  छंटनी
    आतंकवाद के खिलाफ गठित प्रतिनिधिमंडल में शामिल शशि थरूर बोले- यह सम्मान और कर्तव्य की बात  केंद्र सरकार
    तापसी पन्नू बनीं मुंबई में नए अपार्टमेंट की मालकिन, बहन के साथ मिलकर चुकाए इतने करोड़  तापसी पन्नू
    डोनाल्ड ट्रंप अपने बयान से फिर पलटे, कहा- भारत और पाकिस्तान का परमाणु युद्ध मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान तनाव

    मयंक अग्रवाल

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सिडनी टेस्ट: पहले दिन के महत्वपूर्ण पल, जिन्होंने मैच में डाल दिया रोमांच विराट कोहली
    #Opinion: इन खिलाड़ियों को विश्व कप से पहले भारतीय टीम में मिलनी चाहिए जगह क्रिकेट समाचार
    विजय शंकर की जगह भारतीय टीम से जुड़ें मयंक अग्रवाल, क्या प्लेइंग इलेवन में मिलेगी जगह? क्रिकेट समाचार
    कौन रहा है भारत का सबसे बड़ा सलामी बल्लेबाज़, जानिए भारतीय ओपनर्स के आंकड़े और रिकॉर्ड रोहित शर्मा

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी: अमनदीप खरे ने झारखंड के खिलाफ लगाया शतक, छत्तीसगढ़ का संघर्ष जारी घरेलू क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी: अंकित बावने ने लगाया शतक, तमिलनाडु के खिलाफ महाराष्ट्र ने ली बढ़त घरेलू क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी: हिम्मत सिंह ने दिल्ली के लिए लगाया फर्स्ट-क्लास में पहला शतक घरेलू क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी: जलज सक्सेना ने सर्विसेज के खिलाफ चटकाए 8 विकेट, पूरे किए अपने 400 विकेट घरेलू क्रिकेट

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम श्रीलंका: मोहम्मद सिराज ने लिए चार विकेट, किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मोहम्मद सिराज
    तीसरा वनडे: भारत ने श्रीलंका को रिकॉर्ड अंतर से हराकर किया क्लीन स्वीप, ये बने रिकॉर्ड्स भारत बनाम श्रीलंका क्रिकेट
    भारत बनाम श्रीलंका: तीसरे वनडे मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण श्रीलंका क्रिकेट टीम
    भारत बनाम श्रीलंका: वनडे सीरीज में टीम और खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण श्रीलंका क्रिकेट टीम

    कर्नाटक क्रिकेट टीम

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: कर्नाटक को हराकर तमिलनाडु लगातार दूसरे सीजन बना चैंपियन क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025