NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी 2022-23: विजय शंकर ने लगाया शानदार शतक, ऐसा रहा आज का खेल
    अगली खबर
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: विजय शंकर ने लगाया शानदार शतक, ऐसा रहा आज का खेल
    शंकर ने लगाया लगातार तीसरा शतक (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

    रणजी ट्रॉफी 2022-23: विजय शंकर ने लगाया शानदार शतक, ऐसा रहा आज का खेल

    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 18, 2023
    07:03 pm

    क्या है खबर?

    इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी 2022-23 के पांचवें चरण की शुरुआत बीते मंगलवार से हो चुकी है। आज विभिन्न टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है।

    इस बीच आज तमिलनाडु के बल्लेबाज विजय शंकर और प्रदोष पॉल ने शानदार शतक लगाए हैं। वहीं पंजाब के युवा बल्लेबाज नेहल वढेरा ने शानदार दोहरा शतक लगाकर प्रभावित किया है।

    आज के कुछ बेहतरीन प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    अरुणाचल प्रदेश बनाम मिजोरम

    तरुवर कोहली के शतक से मिजोरम को बढ़त

    मिजोरम के कप्तान तरुवर कोहली ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ अपने फर्स्ट क्लास करियर का 14वां शतक लगाया है।

    उन्होंने 16 चौकों की मदद से 144 रन की पारी खेली। उनकी पारी की बदौलत मिजोरम ने दिन के खेल की समाप्ति तक छह विकेट के नुकसान पर 332 रन बना लिए हैं। मिजोरम ने अपनी पहली पारी में फिलहाल 133 रन की बढ़त बना ली है।

    इससे पहले अरुणाचल ने अपनी पहली पारी में 199 रन बनाए थे।

    तमिलनाडु बनाम असम

    प्रदोष और शंकर के शतकों से तमिलनाडु ने बनाया विशाल स्कोर

    असम के खिलाफ आज तमिलनाडु क्रिकेट टीम से प्रदोष पॉल और विजय शंकर ने शतक लगाए। प्रदोष ने 153 रन बनाए जबकि शंकर ने 112 रन की पारी खेली।

    विशेष रूप से शंकर ने लगातार तीसरा शतक लगाया है।

    तमिलनाडु ने अपनी पहली पारी में 540 रन बनाए हैं। इसके जवाब में असम ने अपनी पहली पारी में दिन के खेल की समाप्ति तक 120/4 का स्कोर बना लिया है। असम फिलहाल 420 रन से पीछे है।

    गुजरात बनाम विदर्भ

    सिद्धार्थ देसाई ने झटके छह विकेट, जीत के करीब गुजरात

    गुजरात के सिद्धार्थ देसाई ने घातक गेंदबाजी की है। उन्होंने विदर्भ की दूसरी पारी में 74 रन देकर छह विकेट लिए। देसाई की गेंदबाजी की बदौलत विदर्भ की दूसरी पारी 254 पर ही सिमट गई। इससे पहले विदर्भ की पहली पारी 74 रन पर ही ढेर हो गई थी।

    पहली पारी में 256 रन बनाने वाली गुजरात ने दूसरी पारी में स्टम्प्स तक 6/1 का स्कोर बना लिया है और जीत के लिए 67 रन की दरकार है।

    जम्मू और कश्मीर बनाम त्रिपुरा

    अभिनव पुरी ने लगाया शतक

    जम्मू और कश्मीर के सलामी बल्लेबाज अभिनव पुरी ने त्रिपुरा के खिलाफ शानदार शतक लगाया है। पुरी ने 11 चौकों की मदद से 121 रन बनाए। उन्होंने कप्तान शुभम खजुरिया के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की।

    जम्मू और कश्मीर ने दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक तीन विकेट के नुकसान पर 241 रन बना लिए हैं। इस समय क्रीज पर अब्दुल समद (0) और देव सिंह (4) मौजूद हैं।

    चंडीगढ़ बनाम रेलवे

    मनन वोहरा ने जड़ा शतक

    चंडीगढ़ के कप्तान मनन वोहरा ने रेलवे के खिलाफ खेलते हुए अपनी पहली पारी में शानदार शतकीय पारी खेली है। उन्होंने दिन के खेल की समाप्ति तक 16 चौकों की मदद से नाबाद 113 रन बना लिए हैं। चंडीगढ़ की टीम ने स्टम्प्स तक दो विकेट के नुकसान पर 212 रन बना लिए हैं और फिलहाल 174 रन से पीछे है।

    इससे पहले रेलवे ने अपनी पहली पारी में 386 रन बनाए थे।

    पंजाब बनाम मध्य प्रदेश

    पंजाब के नेहल वढेरा ने लगाया दोहरा शतक

    पंजाब के युवा बल्लेबाज नेहल वढेरा ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का पहला दोहरा शतक लगाया है। उन्होंने 20 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 214 रन बनाए। उनकी बल्लेबाजी की बदौलत पंजाब ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 443 रन बना लिए हैं।

    जवाब में मध्य प्रदेश की बल्लेबाजी लड़खड़ाते हुई नजर आ रही है। दूसरे दिन की समाप्ति तक उन्होंने छह विकेट खोकर 150 रन बना लिए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणजी ट्रॉफी
    क्रिकेट समाचार
    घरेलू क्रिकेट
    विजय शंकर

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी 2022-23: सौराष्ट्र ने दर्ज की शानदार जीत, पृथ्वी शॉ ने जड़ा तिहरा शतक जयदेव उनादकट
    रणजी ट्रॉफी: विजय शंकर ने लगाया लगातार दूसरा शतक, महाराष्ट्र के खिलाफ तमिलनाडु की वापसी तमिलनाडु क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी: ध्रुव शोरे ने लगाया सीजन का तीसरा शतक, फर्स्ट-क्लास में पूरे किए 3,500 रन घरेलू क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी: संजय रघुनाथ ने चंडीगढ़ के खिलाफ लगाया शतक, विदर्भ की मजबूत शुरुआत घरेलू क्रिकेट

    क्रिकेट समाचार

    कोहली और रोहित की तरह सूर्यकुमार भी हैं तीनों फॉर्मेट के बल्लेबाज- मोहम्मद अजहरुद्दीन सूर्यकुमार यादव
    महिला IPL: पहला सीजन खेल सकती हैं मिताली राज, क्रिकेट में वापसी के दिए संकेत मिताली राज
    भारत के खिलाफ बड़ी हार के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने टीम मैनेजर से मांगी रिपोर्ट श्रीलंका क्रिकेट टीम
    IPL: सुनील जोशी पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच बने इंडियन प्रीमियर लीग

    घरेलू क्रिकेट

    रणजी ट्रॉफी: पृथ्वी शॉ ने लगाया अपना पहला तिहरा शतक, बनाए दिलचस्प रिकॉर्ड्स रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: अजिंक्य रहाणे ने लगाया शतक, असम के खिलाफ मजबूत स्थिति में मुंबई अजिंक्य रहाणे
    रणजी ट्रॉफी: अनिकेत रेड्डी ने झटके सात विकेट, घरेलू क्रिकेट का पहला फाइव विकेट हॉल रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: चिंतना गाजा ने चटकाए 6 विकेट, गुजरात के खिलाफ 312 पर सिमटा मध्य प्रदेश रणजी ट्रॉफी

    विजय शंकर

    IPL 2019 Match 11: SRH से भिड़ेगी RCB, जानें संभावित टीम और ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    भारतीय टीम को लगा एक और बड़ा झटका, अभ्यास के दौरान चोटिल हुए विजय शंकर क्रिकेट समाचार
    भारत को लगा एक और झटका, धवन के बाद अब विजय शंकर विश्व कप से बाहर भारतीय क्रिकेट टीम
    विजय शंकर की जगह भारतीय टीम से जुड़ें मयंक अग्रवाल, क्या प्लेइंग इलेवन में मिलेगी जगह? क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025