Page Loader
रणजी ट्रॉफी: शुभ्रांशु सेनापति ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ लगाया शतक, उड़ीसा को दिलाई बढ़त
शुभ्रांशु सेनापति ने लगाया शतक (फोटो: इंस्टाग्राम/@subhranshu_30)

रणजी ट्रॉफी: शुभ्रांशु सेनापति ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ लगाया शतक, उड़ीसा को दिलाई बढ़त

Jan 20, 2023
10:06 am

क्या है खबर?

उड़ीसा के कप्तान शुभ्रांशु सेनापति ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में तेज शतक लगाया है। सेनापति ने 120 गेंदों में शतक पूरा किया जिसमें 14 चौके और एक छक्का शामिल रहे। 26 साल के सेनापति ने इस सीजन का पहला शतक लगाया है। 43वें फर्स्ट-क्लास मुकाबले में उन्होंने छठा शतक लगाया है। इसके अलावा वह 10 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में वह 4,000 से अधिक रन बना चुके हैं।

लेखा-जोखा

अब तक ऐसा रहा है मुकाबला

पहले बल्लेबाजी करते हुए उड़ीसा की पहली पारी 226 रनों पर समाप्त हुई थी। शांतनु मिश्रा (109) के अलावा अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके थे। जवाब में यूपी ने पहली पारी में प्रियम गर्ग (122) और रिंकू सिंह (108) की बदौलत 362 रन बनाए थे। खबर लिखे जाने तक उड़ीसा ने दूसरी पारी में 170/1 का स्कोर बना लिया है और 34 रनों की बढ़त ले ली है।