Page Loader
रणजी ट्रॉफी: रोहित रायुडू ने लगाया शतक, दिल्ली के खिलाफ अच्छी स्थिति में हैदराबाद
रोहित रायुडू ने लगाया शतक (फोटो: इंस्टाग्राम/@rohit_rayudu_)

रणजी ट्रॉफी: रोहित रायुडू ने लगाया शतक, दिल्ली के खिलाफ अच्छी स्थिति में हैदराबाद

Jan 25, 2023
10:34 am

क्या है खबर?

हैदराबाद के बल्लेबाज रोहित रायुडू ने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ बेहतरीन शतक लगाया है। रायुडू ने शतक पूरा करने के लिए 229 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में 10 चौके तथा एक छक्का लगाया। यह उनके फर्स्ट-क्लास करियर का दूसरा शतक है। 17वां मुकाबला खेल रहे रायुडू ने अब तक छह अर्धशतक भी लगाए हैं। घरेलू क्रिकेट में वह 2,300 से अधिक रन बना चुके हैं।

लेखा-जोखा

अब तक ऐसी रही है हैदराबाद की पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 90 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रायुडू और चंदन साहनी (67) के बीच चौथे विकेट के लिए 132 रनों की बड़ी साझेदारी हुई थी। खबर लिखे जाने तक हैदराबाद ने दूसरे दिन के पहले सेशन तक 279/5 का स्कोर बनाया है। रायुडू एक छोर संभालकर खड़े हैं और शशांक लोकेश (11*) उनका साथ दे रहे हैं।