रणजी ट्रॉफी: खबरें

रणजी ट्रॉफी: सरफराज खान ने लगाया शानदार शतक, तमिलनाडु के खिलाफ मुंबई को मुसीबत से निकाला

मुंबई के युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ तेज शतक लगाया है। सरफराज ने 128 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जो इस सीजन का उनका दूसरा शतक है। अब तक वह अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं।

रणजी ट्रॉफी: मोहम्मद सैफ ने लगाया पहला दोहरा शतक, जम्मू के खिलाफ रेलवे का बड़ा स्कोर

रेलवे के लिए खेलने वाले उत्तर प्रदेश के बल्लेबाज मोहम्मद सैफ ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक लगा दिया है। रणजी ट्रॉफी के मैच में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ फिलहाल सैफ 211 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में 28 चौके और दो छक्का लगाया है।

रणजी ट्रॉफी: पुनीत बिष्ट ने लगाया दोहरा शतक, अरुणाचल के खिलाफ मेघालय ने बनाया मजबूत स्कोर

मेघालय के लिए खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज पुनीत बिष्ट ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ दोहरा शतक लगा दिया है। बिष्ट ने 213 गेंदों में 215 रनों की पारी खेली, जिसमें 37 चौके और एक छक्का शामिल रहे।

रणजी ट्रॉफी: जयदेव उनादकट ने पहले ओवर में हैट्रिक लेकर बनाया रिकॉर्ड, हार्विक का शानदार शतक

घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 2022-23 के चौथे चरण की शुरुआत मंगलवार से हुई। पहले दिन कई टीमों के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला।

रणजी ट्रॉफी: हार्विक देसाई ने लगाया बेहतरीन शतक, दिल्ली के खिलाफ मजबूत स्थिति में सौराष्ट्र

सौराष्ट्र के 23 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज हार्विक देसाई ने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ शतक लगाया है। हार्विक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 117 गेंदों में तेज शतक लगाया।

रणजी ट्रॉफी: आशुतोष सिंह ने लगाया शतक, कर्नाटक के खिलाफ छत्तीसगढ़ को संकट से निकाला

छत्तीसगढ़ के बल्लेबाज आशुतोष सिंह ने रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए कर्नाटक के खिलाफ बेहतरीन शतक लगाया है। एक रन पर ही दो विकेट गिर जाने के बाद आशुतोष ने शानदार पारी खेली और अपनी टीम को संकट से निकाला है।

रणजी ट्रॉफी: कुनाल महाजन ने लगाया पहला फर्स्ट-क्लास शतक, त्रिपुरा के खिलाफ मजबूत स्थिति में चंडीगढ़

चंडीगढ़ के बल्लेबाज कुनाल महाजन ने रणजी ट्रॉफी में त्रिपुरा के खिलाफ खेलते हुए फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाया है। 2020 में फर्स्ट-क्लास डेब्यू करने वाले कुनाल को अधिक मौके नहीं मिले और फिलहाल वह अपना छठा मुकाबला खेल रहे हैं।

रणजी ट्रॉफी: रोहन प्रेम ने लगाया 13वां शतक, गोवा के खिलाफ केरल की अच्छी शुरुआत

केरल के अनुभवी बल्लेबाज रोहन प्रेम ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में गोवा के खिलाफ शतक लगाया है। केरल की पारी को संभालते हुए उन्होंने 208 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के लिए उन्होंने 14 चौके और एक छक्का लगाया।

नेहाल वढेरा ने फर्स्ट-क्लास डेब्यू मैच में लगाया शतक, खेल चुके हैं 578 रनों की पारी

पंजाब के 22 वर्षीय खिलाड़ी नेहाल वढेरा ने फर्स्ट-क्लास डेब्यू पर शतक लगाया है। रणजी ट्रॉफी में गुजरात के खिलाफ खेलते हुए बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मुश्किल परिस्थितियों में शतक लगाया है। शतक के लिए उन्होंने 14 चौके और एक छक्का लगाया है।

रणजी ट्रॉफी: मनन वोहरा ने लगाया आठवां फर्स्ट-क्लास शतक, त्रिपुरा के खिलाफ मजबूत स्थिति में चंडीगढ़

चंडीगढ़ के कप्तान मनन वोहरा ने त्रिपुरा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में शतक लगा दिया है। मनन ने 148 गेंदों में शतक पूरा किया जो फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में उनका आठवां शतक है।

रणजी ट्रॉफी: हैदराबाद के रवि तेजा ने लिए 5 विकेट, 135 पर सिमटी आंध्र प्रदेश

हैदराबाद के ऑलराउंडर रवि तेजा ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में आंध्र प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में पांच विकेट चटकाए हैं। रवि ने 16 ओवर में सात मेडन सहित केवल 34 रन खर्च किए और पांच विकेट अपने नाम किए।

रणजी ट्रॉफी: तुषार देशपांडे ने चटकाए 5 विकेट, 144 पर सिमटी तमिलनाडु की पारी

मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में तमिलनाडु के खिलाफ पहली पारी में पांच विकेट चटकाए हैं। तुषार ने 11.2 ओवर्स फेंकते हुए 37 रन खर्च किए और पांच विकेट चटकाए।

रणजी ट्रॉफी: अभिमन्यु ईश्वरन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में लगाया लगातार चौथा शतक

बंगाल के ओपनर बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन की शानदार फॉर्म लगातार जारी है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में उत्तराखंड के खिलाफ शतक लगाया है जो फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में उनका लगातार चौथा शतक है। ईश्वरन ने रणजी में लगातार दूसरा शतक लगाया है।

रणजी ट्रॉफी: पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने जयदेव उनादकट

जयदेव उनादकट ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ खतरनाक गेंदबाजी है। उनादकट ने अपने पहले दो ओवर में ही पांच विकेट हासिल कर लिए। पहले ओवर में ही हैट्रिक लेकर वह रणजी के पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने हैं।

रणजी ट्रॉफी: गुजरात ने चंडीगढ़ को पारी और 87 रनों से हराया, जानिए अन्य रोचक परिणाम

प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 2022-23 के तीसरे चरण के चौथे और अंतिम दिन कई मुकाबलों के रोचक अंत देखने को मिले।

रणजी ट्रॉफी: झारखंड ने सर्विसेज को हराया, दूसरी पारी में शाहबाज नदीम ने चटकाए पांच विकेट

रणजी ट्रॉफी में झारखंड के लिए खेलते हुए शाहबाज नदीम ने सर्विसेज के खिलाफ दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए हैं। 128वां फर्स्ट-क्लास मैच खेलते हुए नदीम ने 25वीं बार पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया है।

रणजी ट्रॉफी: निलेश लामिछाने ने लगाया पहला फर्स्ट-क्लास शतक, सिक्किम ने मिजोरम को हराया

रणजी ट्रॉफी में सिक्किम के लिए खेलते हुए दाएं हाथ के बल्लेबाज निलेश लामिछाने ने शानदार शतक लगाया है। उन्होंने 108 रनों की शानदार शतकीय पारी के साथ अपनी टीम को मिजोरम के खिलाफ जीत दिलाई ।

रणजी ट्रॉफी: रिद्धिमान साहा ने लगाया 14वां फर्स्ट-क्लास शतक, त्रिपुरा के लिए पहला

अनुभवी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने त्रिपुरा के लिए खेलते हुए रणजी ट्रॉफी में पहला शतक लगाया है। साहा के फर्स्ट-क्लास करियर का यह 14वां शतक है।

रणजी ट्रॉफी: सुदीप चटर्जी ने पंजाब के खिलाफ लगाया शतक, त्रिपुरा ने हासिल की बढ़त

त्रिपुरा के लिए खेल रहे अनुभवी बल्लेबाज सुदीप चटर्जी ने रणजी ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ शानदार शतक लगाया है। 66वां फर्स्ट-क्लास मैच खेल रहे सुदीप ने अपने करियर का 11वां शतक लगाया।

रणजी ट्रॉफी: रियान पराग के दमदार ऑलराउंडर प्रदर्शन से असम ने हैदराबाद को हराया

रियान पराग ने शानदार ऑलराउंडर खेल दिखाते हुए अपनी टीम असम को हैदराबाद के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में 18 रनों से शानदार जीत दिलाई है। पराग ने दोनों पारियों में चार-चार विकेट चटकाए और मैच में कुल 88 रनों का योगदान भी दिया जिसके लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

रणजी ट्रॉफी: हरियाणा के अंकित कुमार ने उड़ीसा के खिलाफ लगाया पहला फर्स्ट-क्लास शतक

हरियाणा के 25 वर्षीय ओपनिंग बल्लेबाज अंकित कुमार ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में उड़ीसा के खिलाफ शानदार शतक लगाया है। 15वां फर्स्ट-क्लास मुकाबला खेल रहे अंकित का इस फॉर्मेट में यह पहला शतक है।

30 Dec 2022

ऋषि धवन

रणजी ट्रॉफी: आकाश वशिष्ठ ने उत्तराखंड के खिलाफ लगाया शतक, हिमाचल प्रदेश का संघर्ष जारी

हिमाचल प्रदेश के ऑलराउंडर आकाश वशिष्ठ ने रणजी ट्रॉफी के मैच में उत्तराखंड के खिलाफ शानदार शतक लगाया है। पहली पारी में 287 रनों से पिछड़ने वाली हिमाचल की मैच में वापसी आकाश ने शतक लगाकर कराई है।

रणजी ट्रॉफी: जलज सक्सेना ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ लिए 6 विकेट, केरल को मिला आसान लक्ष्य

केरल के लिए खेल रहे ऑलराउंडर खिलाड़ी जलज सक्सेना ने रणजी ट्रॉफी के मैच में छत्तीसगढ़ के खिलाफ दूसरी पारी में छह विकेट लिए हैं। जलज ने अपने करियर में 24वीं बार पारी में पांच या उससे अधिक विकेट हासिल किए हैं। पहली पारी में भी उन्होंने पांच विकेट चटकाए थे।

रणजी ट्रॉफी: तन्मय अग्रवाल ने असम के खिलाफ लगाया शतक, रोमांचक हुआ मुकाबला

हैदराबाद के कप्तान तन्मय अग्रवाल ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में असम के खिलाफ मुश्किल परिस्थितियों में शतक लगाया है। तन्मय ने 137 गेंदों में अपना शतक पूरा किया है जो उनके करियर का 10वां फर्स्ट-क्लास शतक है।

रणजी ट्रॉफी: कुमार कार्तिकेय ने रेलवे के खिलाफ लिए 5 विकेट, सातवीं बार किया ये कारनामा

मध्य प्रदेश के स्पिनर कुमार कार्तिकेय सिंह ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में रेलवे के खिलाफ पांच विकेट चटकाए हैं। कार्तिकेय की शानदार गेंदबाजी की बदौलत मध्य प्रदेश ने रेलवे को दूसरी पारी में 195 के स्कोर पर रोका है और अब उन्हें जीत के लिए 212 रनों का लक्ष्य मिला है।

रणजी ट्रॉफी: जम्मू-कश्मीर ने 140 रनों का बचाव किया, मुश्ताक ने चटकाए आठ विकेट

जम्मू-कश्मीर के आबिद मुश्ताक ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में विदर्भ के खिलाफ चौथी पारी में बेहतरीन गेंदबाजी की है। 141 रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए मुश्ताक ने आठ विकेट लेते हुए अपनी टीम को 39 रन से जीत दिलाई है।

रणजी ट्रॉफी: हरप्रीत भाटिया ने केरल के खिलाफ लगाया शतक, छत्तीसगढ़ के लिए अकेले किया संघर्ष

छत्तीसगढ़ के कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में केरल के खिलाफ शानदार शतक लगाया है। मुश्किल परिस्थिति में फंसी अपनी टीम के लिए भाटिया बेहतरीन कप्तानी पारी खेल रहे हैं।

रणजी ट्रॉफी: प्रियांक पांचाल ने चंडीगढ़ के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, मजबूत स्थिति में पहुंची गुजरात

रणजी ट्रॉफी में गुजरात के कप्तान प्रियांक पांचाल ने चंडीगढ़ के खिलाफ दोहरा शतक लगा दिया है। तीसरे दिन के खेल की शुरुआत में शतक लगाने वाले पांचाल ने दूसरे सेशन में अपना दोहरा शतक पूरा किया है। पांचाल ने 300 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया जिसमें 16 चौके और दो छक्के शामिल रहे।

रणजी ट्रॉफी: सौरभ तिवारी ने लगाया शतक, पूरे किए 7,500 फर्स्ट-क्लास रन

झारखंड के अनुभवी बल्लेबाज सौरभ तिवारी ने रणजी ट्रॉफी में सर्विसेज के खिलाफ खेलते हुए शानदार शतक लगाया है। फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में यह तिवारी का 20वां शतक है। तिवारी के शतक की बदौलत झारखंड मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।

रणजी ट्रॉफी: तमिलनाडु के 22 वर्षीय प्रदोष रंजन पॉल ने लगाया पहला फर्स्ट-क्लास शतक

तमिलनाडु क्रिकेट टीम के 22 वर्षीय युवा बल्लेबाज प्रदोष रंजन पॉल ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाया है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। पॉल ने 178 गेंदों में अपना पहला शतक पूरा किया।

रणजी ट्रॉफी: कार्तिक बिस्वाल ने लगाया पहला शतक, हरियाणा के खिलाफ उड़ीसा ने ली बढ़त

उड़ीसा के 25 वर्षीय बल्लेबाज कार्तिक बिस्वाल ने रणजी ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ खेलते हुए शानदार शतक लगाया है। पांचवें नंबर पर खेलते हुए कार्तिक ने 177 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली, जिसमें 14 चौके शामिल रहे।

रणजी ट्रॉफी: जम्मू-कश्मीर के कप्तान शुभम खजुरिया ने विदर्भ के खिलाफ लगाया शतक

जम्मू-कश्मीर के कप्तान शुभम खजुरिया ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में विदर्भ के खिलाफ दूसरी पारी में शानदार शतक लगाया है। उन्होंने 177 गेंद में 109 रन बनाए।

रणजी ट्रॉफी: शम्स मुलानी ने सौराष्ट्र के खिलाफ लिए 6 विकेट, मुंबई की कराई वापसी

मुंबई और सौराष्ट्र के बीच खेला जा रहा रणजी ट्रॉफी का मुकाबला रोमांचक हो गया है। पहली पारी में 59 रन से पिछड़ने वाली मुंबई की शम्स मुलानी ने दूसरी पारी में छह विकेट चटकाते हुए वापसी कराई है।

रणजी ट्रॉफी: गुजरात के कप्तान प्रियांक पांचाल ने लगाया 26वां फर्स्ट-क्लास शतक

गुजरात के कप्तान प्रियांक पांचाल ने रणजी ट्रॉफी में चंडीगढ़ के खिलाफ शानदार शतक लगाया है। दूसरे दिन 87 रन बनाकर नाबाद रहने वाले पांचाल ने तीसरे दिन भी सधी हुई बल्लेबाजी की और अपना शतक पूरा किया।

रणजी ट्रॉफी 2022-23: मनीष पांडे ने जड़ा दोहरा शतक, राजस्थान ने दर्ज की बड़ी जीत

रणजी ट्रॉफी 2022-23 के तीसरे चरण का दूसरा दिन काफी रोमांचक रहा।

रणजी ट्रॉफी: रियान पराग ने की धुंआधार बल्लेबाजी, केवल 19 गेंदों में लगा दिया अर्धशतक

असम के ऑलराउंडर रियान पराग ने रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया है। पराग ने केवल 19 गेंदों में ही अर्धशतक लगा दिया।

रणजी ट्रॉफी: 100वें फर्स्ट-क्लास मैच में मनीष पांडे ने लगाया धुंआधार दोहरा शतक

कर्नाटक के लिए रणजी ट्रॉफी खेल रहे भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे ने गोवा के खिलाफ धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ा। अपना 100वां फर्स्ट-क्लास मुकाबला खेल रहे पांडे ने 183 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। उन्होंने 208 रनों की पारी में 14 चौके और 11 छक्के जड़े।

रणजी ट्रॉफी: अभिमन्यु ईश्वरन की शानदार फॉर्म जारी, अब फिर लगाया शतक

बंगाल के ओपनर बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए रणजी ट्रॉफी में नागालैंड के खिलाफ शानदार शतक लगाया है। ईश्वरन ने 150 गेंदों में अपना शतक पूरा किया है। 27 साल के ईश्वरन का यह फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 19वां शतक है।

रणजी ट्रॉफी: मनीष पांडे ने लगाया तेज शतक, फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 7,000 रन पूरे

स्टार भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में गोवा के खिलाफ शानदार शतक लगाया है। पांडे ने अपना शतक 121 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने शतक लगाने के लिए सात चौके और पांच छक्के लगाए।