रणजी ट्रॉफी: खबरें

रणजी ट्रॉफी: समर्पित जोशी ने लगाया पहला शतक, छत्तीसगढ़ के खिलाफ राजस्थान को संकट से उबारा

राजस्थान के विकेटकीपर बल्लेबाज समर्पित जोशी ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले में छत्तीसगढ़ के खिलाफ बेहतरीन शतक लगाया है। जोशी ने 122 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जो उनके फर्स्ट-क्लास करियर का पहला शतक है। उन्होंने शतक लगाने के लिए 10 चौके और एक छक्का लगाया।

रणजी ट्रॉफी: सरफराज खान ने लगाया सीजन का तीसरा शतक, दिल्ली के खिलाफ खेली बेहतरीन पारी

सरफराज खान की शानदार फॉर्म लगातार जारी है और उन्होंने रणजी ट्रॉफी में इस सीजन का तीसरा शतक लगा दिया है। दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए सरफराज ने 135 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 14 चौके और दो छक्के शामिल रहे।

रणजी ट्रॉफी: नौशाद शेख ने हैदराबाद के खिलाफ लगाया शतक, महाराष्ट्र को मुश्किल से निकाला

महाराष्ट्र के बल्लेबाज नौशाद शेख ने रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाया है। नौशाद ने 154 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 16 चौके शामिल रहे।

रणजी ट्रॉफी: सचिन बेबी ने लगाया लगातार दूसरा शतक, पूरे किए घरेलू क्रिकेट में 9,000 रन

केरल के अनुभवी बल्लेबाज सचिन बेबी ने रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के खिलाफ खेलते हुए शानदार शतक लगाया है। उन्होंने 204 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल रहे।

तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने खेला 100वां फर्स्ट क्लास मैच, जानिए उनके प्रमुख आंकड़े

तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट मंगलवार को अपने फर्स्ट क्लास (FC) करियर का 100वां मैच खेलने मैदान में उतरे। वे रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र की ओर से आंध्र प्रदेश के खिलाफ मैच खेल रहे हैं।

रणजी ट्रॉफी: नारायण जगदीशन ने लगाया इस सीजन का अपना दूसरा शतक, शानदार फॉर्म लगातार जारी

तमिलनाडु क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज नारायण जगदीशन ने रणजी ट्रॉफी मैच में असम के खिलाफ शतक लगाया है। जगदीशन ने 117 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 12 चौके शामिल रहे।

रणजी ट्रॉफी: अग्रिम तिवारी ने लिए 5 विकेट, उत्तराखंड के खिलाफ केवल 86 पर सिमटी बड़ौदा

उत्तराखंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अग्रिम तिवारी ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में बड़ौदा के खिलाफ पांच विकेट चटकाए हैं। तिवारी ने 13 ओवर में 40 रन खर्च करते हुए पांच विकेट अपने नाम किए।

रणजी ट्रॉफी: बिपिन सौरभ ने बिहार के लिए लगाया सीजन और करियर का दूसरा शतक

बिहार के बल्लेबाज बिपिन सौरभ ने रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप के पहले सेमीफाइनल में मेघालय के खिलाफ शतक लगा दिया है। बिपिन ने 116 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें आठ चौके और छह छक्के शामिल रहे।

रणजी ट्रॉफी: तेजस पटेल ने 19 रन देकर चटकाए 5 विकेट, 74 पर सिमटा विदर्भ

रणजी ट्रॉफी में गुजरात के तेज गेंदबाज तेजस पटेल ने विदर्भ के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की है। तेजस ने 11.3 ओवर में केवल 19 रन देकर पांच विकेट हासिल किए हैं। यह उनके फर्स्ट-क्लास करियर का पहला फाइव विकेट हॉल है।

रणजी ट्रॉफी: चिंतन गाजा ने गुजरात के लिए लगातार तीसरे मैच में लिया फाइव विकेट हॉल

गुजरात के तेज गेंदबाज चिंतन गाजा ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में विदर्भ के खिलाफ पहली पारी में पांच विकेट चटका दिए हैं। चिंतन ने इस सीजन लगातार तीसरे मैच में फाइव विकेट हॉल लिया है।

शुरुआती दिनों वाला अजिंक्य बनने की कोशिश कर रहा हूं, तकनीक में किया बदलाव- रहाणे

अजिंक्य रहाणे एक साल से भारतीय टीम से बाहर हैं और फिलहाल रणजी ट्रॉफी में धमाल मचा रहे हैं। मुंबई के लिए पांच मैचों में 532 रन बना चुके रहाणे ने लगातार रन बनाने के पीछे के कारण का खुलासा किया है।

रविंद्र जडेजा मैदान में वापसी के लिए तैयार, खेलते दिखेंगे रणजी ट्रॉफी- रिपोर्ट

भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए टीम में चुना गया है।

सूर्यकुमार यादव बनाम सरफराज खान: फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कैसे हैं दोनों खिलाड़ियों के आंकड़े?

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए टेस्ट टीम में जगह दिलवा दी है।

सरफराज खान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में किया गया नजरअंदाज, जानिए उनके आंकड़े

उत्तर प्रदेश के रहने वाले और मुंबई की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले सरफराज खान का बल्ला फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जमकर बोल रहा है। इस फॉर्मेट में उनसे बेहतर औसत सिर्फ सर डॉन ब्रैडमैन का है। (कम से कम 50 पारियां)

हिमाचल प्रदेश के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ शर्मा का 28 साल की उम्र में निधन

हिमाचल प्रदेश के युवा क्रिकेटर सिद्धार्थ शर्मा सिर्फ 28 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। वह विजय हजारे ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।

रणजी ट्रॉफी 2022-23: मुंबई ने असम को पारी और 128 रन से हराया, ऐसा रहा दिन

भारत के प्रतिष्ठित घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 2022-23 का चौथा चरण शुक्रवार को पूरा हो गया।

रणजी ट्रॉफी: अजीम काजी ने लगाया सीजन का दूसरा और करियर का चौथा शतक

महाराष्ट्र के ऑलराउंडर अजीम काजी ने तमिलनाडु के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में दूसरी पारी में शानदार शतक लगाया है। उन्होंने 140 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 10 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। पहली पारी में भी उन्होंने 88 रन बनाए थे।

रणजी ट्रॉफी: बलतेज सिंह ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ दोनों पारियों में लिए 5-5 विकेट

पंजाब के तेज गेंदबाज बलतेज सिंह ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में दूसरी पारी में पांच विकेट हासिल किए हैं। बलतेज ने 19 ओवर में 45 रन खर्च करते हुए पांच विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने पहली पारी में भी पांच विकेट चटकाए थे।

रणजी ट्रॉफी: अंकित कालसी ने लगाया सीजन का दूसरा और करियर का नौवां शतक

हिमाचल प्रदेश के बल्लेबाज अंकित कालसी ने रणजी ट्रॉफी में उड़ीसा के खिलाफ दूसरी पारी में शानदार शतक लगाया है। अंकित ने 147 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जिसमें 15 चौके शामिल रहे।

13 Jan 2023

ऋषि धवन

रणजी ट्रॉफी: ऋषि धवन ने लगाया बेहतरीन शतक, उड़ीसा के खिलाफ जीत की ओर हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के कप्तान और अनुभवी ऑलराउंडर ऋषि धवन ने रणजी ट्रॉफी में उड़ीसा के खिलाफ शतक लगाया है। 308 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए धवन ने 155 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जिसमें 15 चौके शामिल रहे।

रणजी ट्रॉफी: जलज सक्सेना ने सर्विसेज के खिलाफ चटकाए 8 विकेट, पूरे किए अपने 400 विकेट

केरल के लिए रणजी ट्रॉफी में खेल रहे अनुभवी ऑलराउंडर जलज सक्सेना ने सर्विसेज के खिलाफ दूसरी पारी में आठ विकेट लेते हुए केरल को 204 रनों से जिताया है। जलज ने मैच में कुल 11 विकेट अपने नाम किए।

रणजी ट्रॉफी: हिम्मत सिंह ने दिल्ली के लिए लगाया फर्स्ट-क्लास में पहला शतक

दिल्ली के युवा बल्लेबाज हिम्मत सिंह ने रणजी ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए फर्स्ट-क्लास करियर का पहला शतक लगाया है। छठे नंबर पर खेलते हुए हिम्मत ने 192 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 10 चौके और तीन छक्के शामिल रहे।

रणजी ट्रॉफी: अंकित बावने ने लगाया शतक, तमिलनाडु के खिलाफ महाराष्ट्र ने ली बढ़त

महाराष्ट्र के कप्तान अंकित बावने ने रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ दूसरी पारी में शानदार शतक लगाया है। अंकित ने 185 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 10 चौके और दो छक्के शामिल रहे। इस सीजन का यह उनका पहला शतक है।

रणजी ट्रॉफी: अमनदीप खरे ने झारखंड के खिलाफ लगाया शतक, छत्तीसगढ़ का संघर्ष जारी

छत्तीसगढ़ के बल्लेबाज अमनदीप खरे ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में झारखंड के खिलाफ दूसरी पारी में शानदार शतक लगाया है। खरे ने 195 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 12 चौके और दो छक्के शामिल रहे।

रणजी ट्रॉफी: शुभम शर्मा ने लगाया शतक, मध्य प्रदेश ने गुजरात को दिया 382 का लक्ष्य

मध्य प्रदेश के बल्लेबाज शुभम शर्मा ने रणजी ट्रॉफी मैच में गुजरात के खिलाफ दूसरी पारी में 118 गेंदों में 101 रनों की शानदार पारी खेली है। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए।

रणजी ट्रॉफी 2022-23: मनीष पांडे और विजय शंकर ने लगाए शतक, ऐसा रहा आज का दिन

इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी 2022-23 में पांचवे चरण के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। आज सिक्किम, पुडुचेरी, हरियाणा, कर्नाटक और मणिपुर ने अपने-अपने मैच जीते।

रणजी ट्रॉफी: सुदीप चटर्जी ने रेलवे के खिलाफ लगाया शतक, त्रिपुरा का संघर्ष जारी

त्रिपुरा के अनुभवी बल्लेबाज सुदीप चटर्जी ने रणजी ट्रॉफी के मैच में रेलवे के खिलाफ 182 गेंदों में अपना शतक पूरा किया है। इस दौरान उन्होंने 12 चौके लगाए हैं।

रणजी ट्रॉफी: गोविंदा पोद्दार ने हिमाचल के खिलाफ लगाया शतक, उड़ीसा ने हासिल की बढ़त

उड़ीसा के बल्लेबाज गोविंदा पोद्दार ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ दूसरी पारी में शतक लगाया है। उन्होंने 140 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जिसमें 12 चौके शामिल रहे।

रणजी ट्रॉफी: संजय रघुनाथ ने चंडीगढ़ के खिलाफ लगाया शतक, विदर्भ की मजबूत शुरुआत

विदर्भ के ओपनिंग बल्लेबाज संजय रघुनाथ ने चंडीगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में शानदार शतक लगाया है। उन्होंने 157 गेंदों में 13 चौके लगाते हुए अपना शतक पूरा किया। इस सीजन यह उनका पहला शतक है।

रणजी ट्रॉफी: ध्रुव शोरे ने लगाया सीजन का तीसरा शतक, फर्स्ट-क्लास में पूरे किए 3,500 रन

दिल्ली के ओपनिंग बल्लेबाज ध्रुव शोरे ने एक बार फिर अपनी टीम को मुश्किल से निकालने का काम किया। ध्रुव ने रणजी ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश के खिलाफ 203 गेंदों में शतक लगाया है। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया।

रणजी ट्रॉफी: विजय शंकर ने लगाया लगातार दूसरा शतक, महाराष्ट्र के खिलाफ तमिलनाडु की वापसी

तमिलनाडु क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर विजय शंकर ने रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ पहली पारी में बेहतरीन शतक लगाया है। छठे नंबर पर खेलते हुए शंकर ने 203 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 10 चौके शामिल रहे।

रणजी ट्रॉफी 2022-23: सौराष्ट्र ने दर्ज की शानदार जीत, पृथ्वी शॉ ने जड़ा तिहरा शतक

भारत के घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 2022-23 के पांचवें चरण के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है।

रणजी ट्रॉफी: अरुण कार्तिक ने लगाया लगातार दूसरा शतक, गोवा के खिलाफ पुडुचेरी ने ली बढ़त

पुडुचेरी के लिए खेल रहे अरुण कार्तिक ने रणजी ट्रॉफी में गोवा के खिलाफ शतक लगाया है। उन्होंने 153 गेंदों में शतक पूरा किया जिसमें आठ चौके शामिल रहे। यह उनका लगातार दूसरा शतक है।

रणजी ट्रॉफी: बाबुल कुमार ने लगाया दोहरा शतक, मिजोरम के खिलाफ मजबूत स्थिति में बिहार

बिहार के ओपनिंग बल्लेबाज बाबुल कुमार ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले में मिजोरम के खिलाफ दोहरा शतक लगा दिया है। पहले दिन शतक लगाने वाले बाबुल ने दूसरे दिन 342 गेंदों में अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया जिसके लिए उन्होंने 29 चौके और एक छक्का लगाया।

रणजी ट्रॉफी: प्रशांत चोपड़ा ने लगाया सीजन का तीसरा शतक, उड़ीसा के खिलाफ मजबूत हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के बल्लेबाज प्रशांत चोपड़ा ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले में उड़ीसा के खिलाफ शानदार शतक लगाया है। उन्होंने 148 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 15 चौके शामिल रहे। यह प्रशांत का लगातार दूसरा और इस सीजन का तीसरा शतक है।

रणजी ट्रॉफी: चिंतना गाजा ने चटकाए 6 विकेट, गुजरात के खिलाफ 312 पर सिमटा मध्य प्रदेश

रणजी ट्रॉफी के मैच में गुजरात के तेज गेंदबाज चिंतन गाजा ने मध्य प्रदेश के खिलाफ छह विकेट चटका दिए हैं। चिंतन ने 26 ओवर में नौ मेडन सहित केवल 49 रन खर्च करते हुए छह विकेट अपने नाम किए।

रणजी ट्रॉफी: अनिकेत रेड्डी ने झटके सात विकेट, घरेलू क्रिकेट का पहला फाइव विकेट हॉल

हैदराबाद के बाएं हाथ के स्पिनर अनिकेत रेड्डी ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में सौराष्ट्र के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए सात विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 25.3 ओवर में 95 रन खर्च करते हुए सात विकेट अपने नाम किए।

पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में बनाया दूसरी सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड

मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए पृथ्वी शॉ ने असम के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली है। शॉ 383 गेंदों में 379 रनों की मैराथन पारी खेलने के बाद आउट हुए। 49 चौके और चार छक्के लगाने वाले शॉ के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

रणजी ट्रॉफी: अजिंक्य रहाणे ने लगाया शतक, असम के खिलाफ मजबूत स्थिति में मुंबई

भारतीय बल्लेबाज अंजिक्य रहाणे ने रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते हुए असम के खिलाफ शतक लगाया है। उन्होंने 192 गेंदों में आठ चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया।