NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी 2022-23: मयंक अग्रवाल ने लगाया दोहरा शतक, ऐसा रहा आज का खेल
    अगली खबर
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: मयंक अग्रवाल ने लगाया दोहरा शतक, ऐसा रहा आज का खेल
    मयंक अग्रवाल ने बनाए 208 रन (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    रणजी ट्रॉफी 2022-23: मयंक अग्रवाल ने लगाया दोहरा शतक, ऐसा रहा आज का खेल

    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 19, 2023
    06:48 pm

    क्या है खबर?

    इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी 2022-23 के पांचवें चरण के तीसरे दिन कुछ रोचक मुकाबले देखने को मिले।

    आज मिजोरम ने अरुणाचल प्रदेश को हराया तो विदर्भ ने गुजरात के खिलाफ अप्रत्याशित जीत दर्ज की। इनके अलावा पंजाब ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र ने हैदराबाद के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की।

    इसी तरह कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल ने शानदार दोहरा शतक जड़ते हुए टीम को मजबूती दी है।

    आज के कुछ शानदार प्रदर्शनों पर नजर डालते हैं।

    झारखंड बनाम पुडुचेरी

    सौरभ तिवारी ने लगाया 21वां फर्स्ट-क्लास शतक

    झारखंड के अनुभवी बल्लेबाज सौरभ तिवारी ने पुडुचेरी के खिलाफ शानदार शतक लगाया है। तिवारी ने 144 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 10 चौके शामिल रहे। उन्होंने 11 चौकों की मदद से 116 रन बनाए।

    तिवारी ने 110वें फर्स्ट-क्लास क्रिकेट मैच में 21वां शतक लगाया है। उनके शतक की मदद से झारखंड ने पहली पारी में 412 रन बनाए हैं।

    जवाब में तीसरे दिन की समाप्ति तक पुडुचेरी ने 89/5 का स्कोर बना लिया है।

    कर्नाटक बनाम केरल

    मयंक के दोहरे शतक से कर्नाटक को बढ़त

    कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल ने केरल के खिलाफ 360 गेंदों में 208 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 17 चौके और पांच शानदार छक्के भी लगाए हैं।

    मयंक की पारी की मदद से कर्नाटक ने तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक 410/6 का स्कोर बना लिया है और फिलहाल 68 रन की बढ़त बना ली है।

    बता दें, इससे पहले केरल ने अपनी पहली पारी में 342 रन बनाए थे।

    उत्तर प्रदेश बनाम ओडिसा

    रिंकू सिंह और प्रियम गर्ग ने लगाए शतक

    उत्तर प्रदेश के बल्लेबाज रिंकू सिंह और प्रियम गर्ग ने ओडिशा के खिलाफ शानदार शतक लगाए हैं।

    गर्ग ने 15 चौकों की मदद से 122 रन बनाए। रिंकू सिंह ने 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 108 रन बनाए। इन शतकों की मदद से उत्तर प्रदेश ने सभी विकेट खोकर 362 रन बनाए।

    जवाब में ओडिशा ने दिन के खेल की समाप्ति तक एक विकेट के नुकसान पर 152 रन बना लिए हैं।

    राजस्थान बनाम छत्तीसगढ़

    महिपाल लोमरोर ने लगाया तेज शतक

    राजस्थान के बल्लेबाज महिपाल लोमरोर ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ दूसरी पारी में शतक लगाया है। उन्होंने 120 गेंदों में नाबाद 130 रन बनाए।

    उनकी पारी की बदौलत राजस्थान ने दूसरी पारी 268/3 के स्कोर पर घोषित की है। आज के खेल की समाप्ति तक छत्तीसगढ़ ने दूसरी पारी में 111/4 का स्कोर बना लिया है।

    छतीसगढ़ को जीत के लिए 319 रन की दरकार है, जबकि उसके छह विकेट सुरक्षित हैं।

    विदर्भ बनाम गुजरात

    सरवते की गेंदबाजी से विदर्भ ने जीता मुकाबला

    विदर्भ के बाएं हाथ के स्पिनर आदित्य सरवते ने गुजरात के खिलाफ मैच की दूसरी पारी में 17 रन देकर छह विकेट लिए। उनकी करिश्माई गेंदबाजी की बदौलत विदर्भ ने गुजरात के खिलाफ केवल 73 रनों का लक्ष्य बचाते हुए 18 रन से मैच जीत लिया। गुजरात की टीम 54 पर ऑलआउट हो गई।

    यह भारतीय फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में बचाया गया सबसे कम स्कोर है। इससे पहले 1948-49 में बिहार ने दिल्ली के खिलाफ 78 रनों का बचाव किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणजी ट्रॉफी
    मयंक अग्रवाल
    घरेलू क्रिकेट
    टेस्ट क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजा चुकीं ये अभिनेत्रियां, अब दिशा पाटनी की बारी प्रियंका चोपड़ा
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी: अंकित कालसी ने लगाया सीजन का दूसरा और करियर का नौवां शतक घरेलू क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी: बलतेज सिंह ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ दोनों पारियों में लिए 5-5 विकेट घरेलू क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी: अजीम काजी ने लगाया सीजन का दूसरा और करियर का चौथा शतक क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: मुंबई ने असम को पारी और 128 रन से हराया, ऐसा रहा दिन घरेलू क्रिकेट

    मयंक अग्रवाल

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सिडनी टेस्ट: पहले दिन के महत्वपूर्ण पल, जिन्होंने मैच में डाल दिया रोमांच विराट कोहली
    #Opinion: इन खिलाड़ियों को विश्व कप से पहले भारतीय टीम में मिलनी चाहिए जगह क्रिकेट समाचार
    विजय शंकर की जगह भारतीय टीम से जुड़ें मयंक अग्रवाल, क्या प्लेइंग इलेवन में मिलेगी जगह? क्रिकेट समाचार
    कौन रहा है भारत का सबसे बड़ा सलामी बल्लेबाज़, जानिए भारतीय ओपनर्स के आंकड़े और रिकॉर्ड रोहित शर्मा

    घरेलू क्रिकेट

    रणजी ट्रॉफी: शुभम शर्मा ने लगाया शतक, मध्य प्रदेश ने गुजरात को दिया 382 का लक्ष्य रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: अमनदीप खरे ने झारखंड के खिलाफ लगाया शतक, छत्तीसगढ़ का संघर्ष जारी रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: अंकित बावने ने लगाया शतक, तमिलनाडु के खिलाफ महाराष्ट्र ने ली बढ़त रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: हिम्मत सिंह ने दिल्ली के लिए लगाया फर्स्ट-क्लास में पहला शतक रणजी ट्रॉफी

    टेस्ट क्रिकेट

    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: टॉम लैथम ने लगाया 24वां टेस्ट अर्धशतक, कीवी टीम की मजबूत शुरुआत न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टेस्ट में डेवोन कोन्वे ने लगाया करियर का छठा अर्धशतक न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे ने लगाया चौथा टेस्ट शतक, जानें उनके आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    भारत में टेस्ट खेलने का सपना हमेशा से देखता आया हूं- एस्टन एगर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025