Page Loader
रणजी ट्रॉफी: गौरव पुरी ने लगाया शतक, चंडीगढ़ ने रेलवे के खिलाफ हासिल की बढ़त
गौरव पुरी ने लगाया शतक (फोटो: इंस्टाग्राम/@utca_cricket)

रणजी ट्रॉफी: गौरव पुरी ने लगाया शतक, चंडीगढ़ ने रेलवे के खिलाफ हासिल की बढ़त

Jan 19, 2023
04:52 pm

क्या है खबर?

चंडीगढ़ के बल्लेबाज गौरव पुरी ने रेलवे के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में शानदार शतक लगाया है। गौरव ने 170 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल रहे। सातवां फर्स्ट-क्लास मैच खेल रहे पुरी ने अपना दूसरा शतक लगाया है और दोनों ही इसी सीजन आए हैं। उन्होंने पंजाब के खिलाफ 131 रनों की पारी के साथ अपना पहला शतक लगाया था। वह घरेलू क्रिकेट में 1,000 रन पूरे करने के करीब हैं।

लेखा-जोखा

चंडीगढ़ ने हासिल की बढ़त

पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे ने पहली पारी में 386 रन बनाए थे जिसमें विवेक सिंह (108) और उपेंद्र यादव (113) के शतक शामिल रहे थे। जवाब में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चंडीगढ़ ने 485/8 का स्कोर बनाते हुए 99 रनों की बढ़त ले ली है। कप्तान मनन वोहरा (126) शानदार पारी खेलकर आउट हुए। पुरी (102*) फिलहाल क्रीज पर बने हुए हैं। कुनाल महाजन ने भी 83 रन बनाए।