ओलंपिक: खबरें
टोक्यो ओलंपिक: भारतीय मुक्केबाजी दल से जुड़ी अहम बातें
अगले हफ्ते से शुरु हो रहे टोक्यो ओलंपिक में कुल नौ भारतीय मुक्केबाज हिस्सा लेने वाले हैं। इस बार भारतीय मुक्केबाजों से पदक जीतने की उम्मीदें काफी अधिक हैं।
टोक्यो ओलंपिक: रविवार को तीन एथलीट्स समेत कुल 10 लोगों में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि
टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत होने में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है, लेकिन खेलों के इस उत्सव पर लगातार संकट के बादल मंडरा रहे हैं। दरअसल बीते शनिवार को खेल गांव में पहला कोराना संक्रमण का मामला सामने आने के बाद तीन एथलीट्स को भी संक्रमित पाया गया है।
टोक्यो ओलंपिक में कोरोना ने दी दस्तक, खेल गांव में मिला पहला केस
रिशेड्यूल हुए टोक्यो ओलंपिक खेलों की शुरुआत 23 जुलाई से होनी है। अब खेलों के इस महाकुम्भ को शुरू होने में एक हफ्ते से भी कम समय बचा है और इस बीच ओलंपिक खेल गांव से एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव आने की खबर सामने आई है।
ओलंपिक के कुछ ऐसे रिकार्ड्स जो शायद कभी नहीं टूट पाएंगे
कोरोनोवायरस महामारी के कारण रिशेड्यूल हुए टोक्यो ओलंपिक खेलों की शुरुआत 23 जुलाई से होनी है। इस बार ओलंपिक खेलों का आयोजन बिना दर्शकों के ही किया जाएगा।
ओलंपिक: स्वर्ण जीतने पर हरियाणा के खिलाड़ियों को मिलेंगे छह करोड़, बंगाल में केवल 25 लाख
खेलों का महाकुंभ कही जाने वाली ओलंपिक की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। इसी महीने की 23 तारीख से ओलंपिक 2020 की शुरुआत टोक्यो में होगी। भारत में ओलंपिक पदकों का महत्व काफी अधिक है और हर एथलीट यहां पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करने की कोशिश करता है।
भारत के पूर्व दिग्गज हॉकी खिलाड़ी केशव दत्त का 95 साल की उम्र में निधन
भारत के पूर्व दिग्गज हॉकी खिलाड़ी और ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का दो बार हिस्सा रहे केशव दत्त का बुधवार को उम्र से संबंधित बीमारी के चलते निधन हो गया।
ओलंपिक में कैसा रहा है भारत का इतिहास? अब तक जीते गए पदकों पर एक नजर
मॉडर्न ओलंपिक की शुरुआत 1896 में हुई थी और 1900 में ही भारत ने ओलंपिक में अपना पहला एथलीट भेज दिया था। इसके बाद से भारत ने हर समर ओलंपिक में हिस्सा लिया है।
टोक्यो ओलंपिक: मैरी कॉम और मनप्रीत सिंह होंगे उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज मैरी कॉम और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह टोक्यो खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने बीते सोमवार को यह जानकारी दी है।
कौन हैं उसैन बोल्ट के दो रिकॉर्ड तोड़ने वाले 17 साल के धावक एरियन नाइटन
अमेरिका के 17 वर्षी धावक एरियन नाइटन का नाम इस समय खूब चर्चा में है। इसका कारण है कि दो महीनों में उन्होंने दुनिया के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट के दो रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है।
ISSF विश्व कप 2021 : निशानेबाज राही सरनोबत ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में जीता गोल्ड
क्रोएशिया में चल रहे ISSF निशानेबाजी विश्व कप में भारत की राही सरनोबत ने सोने पर निशाना साधा है।
टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके ब्रिटिश धावक मोहम्मद फराह
ओलंपिक खेलों में चार स्वर्ण पदक जीत चुके ब्रिटिश धावक मोहम्मद फराह 10,000 मीटर दौड़ स्पर्धा में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके हैं।
टोक्यो ओलंपिक: शराब पीने और आटोग्राफ मांगने पर रहेगी रोक, फैंस के लिए जारी हुए नियम
टोक्यो ओलंपिक शुरु होने में अब ठीक एक महीने का समय बचा है और आयोजकों ने अब इसमें जाने वाले फैंस के लिए कड़े नियम जारी कर दिए हैं। फैंस को शराब पीने और आटोग्राफ लेने की छूट नहीं रहेगी।
तेजिंदर सिंह तूर ने नेशनल और एशियाई रिकॉर्ड तोड़कर हासिल किया टोक्यो ओलंपिक का टिकट
भारतीय गोला फेंक खिलाड़ी तेजिंदर पाल तूर ने पटियाला में खेले गए एशियाई ग्रैंड प्रिक्स 4 में नया नेशनल और एशियाई रिकॉर्ड बनाकर टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
टोक्यो ओलंपिक: हर इवेंट में जा सकेंगे 10,000 दर्शक, आयोजकों ने की घोषणा
टोक्यो ओलंपिक से पहले दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। आयोजकों ने साफ किया है कि हर इवेंट के लिए 10,000 दर्शकों को आने की छूट रहेगी। सोमवार को आयोजक समिति और इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) ने इसकी पुष्टि की है।
ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली पहली ट्रांसजेंडर एथलीट बनेंगी न्यूजीलैंड की वेटलिफ्टर लौरेल हबर्ड
न्यूजीलैंड की लौरेल हबर्ड को ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए चुना गया है। वह ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली पहली ट्रांसजेंडर एथलीट बनी हैं। 43 साल की हबर्ड वेटलिफ्टर हैं और वह महिलाओं की 87 किलोग्राम भारवर्ग में हिस्सा लेंगी।
बंटवारे में छिने थे मां-बाप, एथलेटिक्स के जरिए दुनिया को जीतने वाले मिल्खा की कहानी
फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर दिग्गज धावक मिल्खा सिंह ने 91 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। पिछले महीने कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से वह लगातार अस्वस्थ चल रहे थे।
टोक्यो ओलंपिक: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान, 10 खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक में लेंगे हिस्सा
अगले महीने 23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक खेलों की शुरुआत होनी है, जिसके लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान किया गया है।
टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, आठ खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक में लेंगी हिस्सा
अगले महीने जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए बीते गुरुवार को भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान किया गया है। अनुभवी रानी रामपाल टीम की कप्तानी करती हुई नजर आएंगी।
वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया, पुरुषों में जेरेमी चूके
भारतीय महिला भारोत्तोलक और पूर्व विश्व चैंपियन मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक के लिए आधिकारिक तौर पर क्वालीफाई कर लिया है।
डोप टेस्ट में फेल हुए ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके पहलवान सुमित मलिक
टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके भारतीय पहलवान सुमित मलिक डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं और उन्हें यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
टोक्यो ओलंपिक: आयोजकों को लगा बड़ा झटका, 10,000 वालंटियर्स ने वापस लिया अपना नाम
टोक्यो ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में केवल 50 दिनों का समय बचा है और इससे पहले ही आयोजकों को बड़ा झटका लगा है। 80,000 तय वालंटियर्स में से 10,000 वालंटियर्स ने खेलों से खुद को दूर कर लिया है।
चोट के कारण टोक्यो ओलंपिक से बाहर हुई स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मारिन
स्पेन की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मारिन टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गई हैं। उन्होंने घुटने की चोट के कारण आगामी ओलंपिक खेलों से हटने का फैसला किया है। मारिन ने ट्विटर के जरिए यह जानकारी दी है।
साइना और श्रीकांत की टोक्यो ओलंपिक में जाने की उम्मीदें खत्म, BWF ने दी जानकारी
भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत की टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई करने की उम्मीदें खत्म हो गई है। दरअसल, बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने स्पष्ट कर दिया है कि क्वालिफिकेशन अवधि के अंतर्गत अब कोई टूर्नामेंट नहीं खेला जाना है, जिससे खिलाड़ियों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं होगा।
यदि फैंस को आने दिया गया तभी ओलंपिक में हिस्सा लेंगे नोवाक जोकोविच
इस साल जुलाई में जापान में ओलंपिक खेलों का आयोजन होना है, लेकिन लगातार इसे निरस्त करने की मांग की जा रही है। जापान के लोग लगातार सरकार पर दबाव बना रहे हैं कि वे कोरोना महामारी के दौर में खेलों का आयोजन करने से बचें।
टोक्यो ओलंपिक जाने वाले भारतीय दल को रवानगी से पहले लगाई जाएगी दूसरी वैक्सीन- IOA
भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने गुरुवार को बताया है कि टोक्यो ओलंपिक के लिए जाने वाले सभी संभावित भारतीय एथलीटों और अधिकारियों को कोरोना की पहली वैक्सीन लग चुकी है।
टोक्यो ओलंपिक: IOC उपाध्यक्ष का बयान, कहा- किसी भी हालत में नहीं रुकेगा खेलों का आयोजन
कोरोना महामारी के कारण पिछले साल स्थगित किया गया ओलंपिक इस साल जुलाई में शुरु होना है, लेकिन इस बार भी कोरोना के मामलों ने आयोजकों की चिंता बढ़ा दी है।
लगातार बढ़ रही हैं सुशील की मुश्किलें, अब जारी हुआ गैर जमानती वारंट
युवा पहलवान सागर धनकड़ की हत्या में आरोपित सुशील कुमार पर कानून का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। दो बार के ओलंपिक विजेता पहलवान सुशील के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। इससे पहले उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी हुआ था।
टोक्यो ओलंपिक रद्द करने के लिए सब्मिट हुई पेटिशन, मिले 3.5 लाख से अधिक सिग्नेचर
टोक्यो ओलंपिक को रद्द करने के लिए शुक्रवार को शहर के गवर्नर को साढ़े तीन लाख से अधिक सिग्नेचर वाली पेटिशन सब्मिट की गई। इस महीने की शुरुआत में वकील केंजी उत्सुनोमिया ने "Cancel the Tokyo Olympics to protect our lives" नामक ऑनलाइन पेटिशन की शुरुआत की थी।
सिंगापुर ओपन हुआ रद्द, साइना और श्रीकांत के ओलंपिक में जाने की उम्मीदें लगभग खत्म
बुधवार का दिन भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत के लिए अच्छा नहीं रहा। कोरोना के कारण लगे प्रतिबंधों के कारण वर्ल्ड बॉडी ने सिंगापुर ओपन को रद्द कर दिया है।
पहलवान सीमा बिस्ला ने टोक्यो ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई, ओलंपिक क्वालीफायर्स के फाइनल में पहुंची
बीते शुक्रवार को भारतीय महिला पहलवान सीमा बिस्ला ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
ओलंपिक में शामिल हुआ क्रिकेट तो 2028 में खेलेंगी भारत की महिला और पुरुष दोनों टीमें
ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल करने की चर्चा लंबे समय से चल रही है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी इसको लेकर अपना पक्ष साफ कर दिया है।
टोक्यो ओलंपिक: कोरोना वायरस के खतरों के मद्देनजर विदेशी फैंस के आने पर लगी पाबंदी
इस साल जुलाई में जापान की राजाधानी टोक्यो में होने जा रहे ओलंपिक में विदेशी फैंस को आने की छूट नहीं मिलेगी। दरअसल कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए विदेशी फैंस पर रोक लगाई गई है।
टेबल टेनिस: मिक्स्ड डबल्स में शरत कमल और मनिका बत्रा ने हासिल किया टोक्यो ओलंपिक टिकट
स्टार भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल और मनिका बत्रा ने मिक्स्ड डबल्स वर्ग में टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल किया है। शरत-बत्रा की जोड़ी ने सर्वोच्च वरीयता प्राप्त सैंग-सू ली और झी जियोन की जोड़ी को एशियन ओलंपिक क्वालिफिकेशन इवेंट के मिक्स्ड डबल्स फाइनल में हराया है।
डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया, नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया
महिलाओं की चक्का फेंक (डिस्कस थ्रोअर) खिलाड़ी कमलप्रीत कौर ने आगामी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
भारतीय लांग जम्पर मुरली श्रीशंकर ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया, बनाया रिकॉर्ड
भारतीय लांग जम्पर मुरली श्रीशंकर ने टोक्यो ओलपिंक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
कौन हैं ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज भवानी देवी?
भारतीय महिला तलवारबाज (फेंसर) खिलाड़ी सीए भवानी देवी ने रविवार को इतिहास रच दिया है। वह ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज बन गई हैं। भवानी ने समायोजित आधिकारिक रैंकिंग (AOR) के आधार पर आगामी टोक्यो ओलंपिक क्वालीफिकेशन हासिल किया है।
भवानी देवी ने रचा इतिहास, ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज बनी
भारतीय महिला तलवारबाज (फेंसर) खिलाड़ी सीए भवानी देवी ने रविवार को इतिहास रच दिया है। वह ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज बन गई हैं।
2048 ओलंपिक के आयोजन के लिए बोली लगाएगी दिल्ली- सिसोदिया
ओलंपिक खेल का इतिहास बहुत पुराना है और इसमें 200 से अधिक देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। खेलों से भारत का लगाव बहुत अधिक है, लेकिन भारत कभी ओलंपिक खेलों का आयोजन नहीं कर सका है।
टोक्यो ओलंपिक की मेजबानी चाहता है फ्लोरिडा, IOC से की पेशकश
अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) जिमी पैट्रोनिस ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) से ओलंपिक को टोक्यो से स्थान्तरित करने का आग्रह किया है।
कोरोना के बीच रद्द हो सकता है टोक्यो ओलंपिक- रिपोर्ट
पिछले साल ओलंपिक का आयोजन जापान के टोक्यो में होना था, जो कोरोना महामारी के कारण साल 2021 में स्थगित कर दिया गया।