NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत के पूर्व दिग्गज हॉकी खिलाड़ी केशव दत्त का 95 साल की उम्र में निधन
    अगली खबर
    भारत के पूर्व दिग्गज हॉकी खिलाड़ी केशव दत्त का 95 साल की उम्र में निधन
    भारत के पूर्व दिग्गज हॉकी खिलाड़ी केशव दत्त का 95 साल की उम्र में हुआ निधन।

    भारत के पूर्व दिग्गज हॉकी खिलाड़ी केशव दत्त का 95 साल की उम्र में निधन

    लेखन भारत शर्मा
    Jul 07, 2021
    01:11 pm

    क्या है खबर?

    भारत के पूर्व दिग्गज हॉकी खिलाड़ी और ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का दो बार हिस्सा रहे केशव दत्त का बुधवार को उम्र से संबंधित बीमारी के चलते निधन हो गया।

    इससे खेल जगत में शोक की लहर छा गई। दत्त ने 95 साल की उम्र में कोलकाता के संतोषपुर में अपने निवास पर देर रात 12:30 बजे अंतिम सांस ली।

    दिग्गज खिलाड़ी के निधन को लेकर खेल जगत सहित अन्य हस्तियों ने शोक जताया है।

    परिचय

    1925 में लाहौर में हुआ था दत्त का जन्म

    इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, दत्त का जन्म 29 दिसंबर, 1925 में लाहौर में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा और खेलकूद की तैयारी पश्चिमी पंजाब शहर के सरकारी कॉलेज में की थी।

    उन्हें हॉकी को लेकर महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद और केडी सिंह बाबू ने परामर्श दिया था।

    इसके चलते दत्त आजादी से पहले राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हुए सुर्खियों में आ गए थे।

    आजादी के बाद वह बॉम्बे होते हुए 1950 में कलकत्ता पहुंच गए थे।

    ओलंपिक

    ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे दत्त

    आजादी के बाद दत्त ने नेशनल हॉकी चैम्पीयनशिप में पहले बॉम्बे और फिर कलकत्ता का प्रतिनिधित्व किया था।

    सेंटर हाफबैक पर खेलने वाले दत्त को 1948 में लंदन ओलंपिक में गई हॉकी टीम में चुना गया था। यहां टीम ने स्वर्ण पदक जीता था।

    इसके बाद वह 1952 में हेलसिंकी ओलंपिक में टीम के उप-कप्तान रहे और टीम ने फिर से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हालांकि, उन्होंने 1956 के मेलबर्न ओलंपिक में शामिल नहीं होने का निर्णय किया था।

    नेतृत्व

    दत्त ने किया था मोहन बागान की हॉकी टीम का नेतृत्व

    भारतीय टीम का अहम हिस्सा रहे दत्त ने 1951-1953 और फिर 1957-1958 के बीच मोहन बागान की हॉकी टीम का भी नेतृत्व किया था।

    उनकी मौजूदगी वाली मोहन बागान की टीम ने 10 साल में छह बार हॉकी लीग और तीन बार बेटन कप का खिताब अपने नाम किया था।

    यही कारण रहा कि उन्हें 2019 में मोहन बागान रत्न से नवाजा गया और वह यह सम्मान पाने वाले पहले गैर फुटबॉलर बने थे। वह बेहतरीन हॉकी खिलाड़ी थे।

    दुख

    हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ने दत्त के निधन पर जताया दुख

    हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबम ने कहा, "आज तड़के दिग्गज हाफबैक केशव दत्त के निधन के बारे में सुनकर हम सभी को काफी दुख हुआ। वह 1948 और 1952 ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीमों के एकमात्र जीवित सदस्य थे और आज ऐसा लग रहा है कि एक युग का अंत हो गया।"

    उन्होंने आगे कहा, "हॉकी इंडिया उनके निधन पर शोक जताता है और महासंघ की ओर से मैं उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदानाएं है।"

    शोक

    मुख्यमंत्री बनर्जी ने भी जताया दत्त के निधन पर शोक

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी दिग्गज हॉकी खिलाड़ी के निधन पर शोक जताया है।

    उन्होंने ने ट्वीट किया, 'हॉकी जगत ने आज एक वास्तविक महान खिलाड़ी को खो दिया। केशव दत्त के निधन से दुखी हूं। वह 1948 और 1952 में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीमों का हिस्सा थे। भारत और बंगाल के चैंपियन। हॉकी में उनका योगदान यादगार रहेगा। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कोलकाता
    ममता बनर्जी
    हॉकी समाचार
    ओलंपिक

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    कोलकाता

    इन छह शहरों से 6-19 जुलाई तक कोलकाता नहीं जाएगी एक भी उड़ान मुंबई
    बंगाल: स्कूली छात्रा के कथित गैंगरेप के बाद भीड़ ने फूंके बस और पुलिस के वाहन पश्चिम बंगाल
    कोरोना: रोजाना 10 लाख टेस्ट का लक्ष्य, सोमवार को तीन नई लैब्स का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मुंबई
    वन विभाग में 2,000 पदों के लिए 20 लाख ने किया आवेदन, Phd धारक भी शामिल पश्चिम बंगाल

    ममता बनर्जी

    पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने जारी किया घोषणा पत्र, न्यूनतम मासिक आय का वादा किया पश्चिम बंगाल
    सुवेंदु अधिकारी के बाद TMC से सांसद उनके पिता भी हो सकते हैं भाजपा में शामिल तृणमूल कांग्रेस
    पश्चिम बंगाल: भाजपा ने जारी की 148 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, मुकुल रॉय को मिला टिकट पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों को पत्र लिखकर की एकजुट होने की अपील पश्चिम बंगाल

    हॉकी समाचार

    शाहरुख खान को क्यों मिली धमकी, जानिये पूरा मामला शाहरुख खान
    आज से शुरू होगा हॉकी वर्ल्ड कप, जानिये भारतीय टीम का इतिहास और अन्य जानकारियां पाकिस्तान समाचार
    हॉकी वर्ल्ड कप: भारत ने अफ्रीका को 5-0 से हराया, बेल्ज़ियम ने भी दर्ज की जीत हॉकी टूर्नामेंट
    हॉकी वर्ल्ड कप: अर्जेंटीना ने स्पेन को 4-3 से हराया, न्यूजीलैंड ने भी किया विजयी आगाज स्पेन

    ओलंपिक

    आज ही के दिन आजादी के बाद भारत ने जीता था पहला ओलंपिक गोल्ड भारतीय हॉकी टीम
    विद्या बालन बनने जा रही हैं नई बायोपिक का हिस्सा, निभाएंगी वेटलिफ्टर कर्णम मल्लेश्वरी का किरदार! मनोरंजन
    ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने के लिए लगातार कोशिश कर रही है ICC क्रिकेट समाचार
    हरियाणा उपचुनाव: बरोदा से फिर हारे भाजपा उम्मीदवार योगेश्वर दत्त, कांग्रेस प्रत्याशी ने दी मात हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025