NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टोक्यो ओलंपिक में कोरोना ने दी दस्तक, खेल गांव में मिला पहला केस
    अगली खबर
    टोक्यो ओलंपिक में कोरोना ने दी दस्तक, खेल गांव में मिला पहला केस
    खेल गांव में मिला पहला केस

    टोक्यो ओलंपिक में कोरोना ने दी दस्तक, खेल गांव में मिला पहला केस

    लेखन अंकित पसबोला
    Jul 17, 2021
    01:17 pm

    क्या है खबर?

    रिशेड्यूल हुए टोक्यो ओलंपिक खेलों की शुरुआत 23 जुलाई से होनी है। अब खेलों के इस महाकुम्भ को शुरू होने में एक हफ्ते से भी कम समय बचा है और इस बीच ओलंपिक खेल गांव से एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव आने की खबर सामने आई है।

    खेल के आयोजकों ने यह जानकारी दी है। हालांकि, उन्होंने गोपनीयता की वजह से इस व्यक्ति की राष्ट्रीयता का खुलासा नहीं किया है।

    बयान

    स्क्रीनिंग टेस्ट के दौरान पहला मामला सामने आया है- मासा तकाया

    टोक्यो आयोजन समिति के प्रवक्ता मासा तकाया ने खेल गांव में कोरोना के दस्तक पर मुहर लगाई है।

    उन्होंने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बारे में कहा, "ओलंपिक खेल गांव में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित है। स्क्रीनिंग टेस्ट के दौरान गांव में यह पहला मामला सामने आया है।"

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संक्रमित पाए गए व्यक्ति को अब 14 दिन क्वारंटाइन में रहना होगा।

    क्या आप जानते हैं?

    कोरोना के कारण पिछले साल स्थगित हुए थे ओलंपिक

    ओलंपिक खेलों का आयोजन पिछले साल होना था लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे एक साल के लिए टाल दिया गया। अब टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होना है।

    कोरोना

    नाइजीरियाई दल के एक सदस्य हुए थे अस्पताल में भर्ती

    शुक्रवार को नाइजीरिया के ओलंपिक प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य (जो एथलीट नहीं हैं) हवाई अड्डे पर कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    संक्रमित व्यक्ति में केवल हल्के लक्षण दिखे थे, लेकिन वह उम्र में 60 साल से अधिक के होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    यह ओलंपिक में किसी बाहरी व्यक्ति को कोरोना के कारण अस्पताल में भर्ती करने का पहला मामला सामने आया था।

    जानकारी

    पिछले तीन दिनों से लगातार आ रहे हैं 1,000 से अधिक कोरोना केस

    पिछले तीन दिनों में टोक्यो से लगातार 1,000 से अधिक कोरोना के मामले सामने आए हैं। कल दर्ज किए गए नए मामलों की संख्या 1,271 रही।

    टोक्यो ओलंपिक

    ओलंपिक में भारत का 228 सदस्यीय दल

    हाल ही में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने बताया था कि भारत 119 एथलीटों सहित टोक्यो ओलंपिक के लिए 228 सदस्यीय दल भेजेगा।

    119 एथलीटों में, 67 पुरुष और 52 महिला प्रतिभागी शामिल हैं। यह ओलंपिक में भारत का अब तक का सबसे बड़ा एथलीटों का दल होगा।

    लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज मैरी कॉम और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह टोक्यो खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे।

    जानकारी

    पहली बार भारत के दो ध्वजवाहक होंगे

    पहली बार ऐसा हुआ है जबकि ओलंपिक में भारत के दो ध्वजवाहक (एक पुरुष और एक महिला) होंगे। स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा पिछले ओलंपिक (रियो, 2016) में भारत के ध्वजवाहक थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    ओलंपिक

    हरियाणा उपचुनाव: बरोदा से फिर हारे भाजपा उम्मीदवार योगेश्वर दत्त, कांग्रेस प्रत्याशी ने दी मात हरियाणा
    ब्रेकडांसिंग और सर्फिंग समेत चार खेल पेरिस ओलंपिक 2024 में हुए शामिल खेलकूद
    अगले दो ओलंपिक में अपने नाम और झंडे का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा रूस खेलकूद
    कोरोना के बीच रद्द हो सकता है टोक्यो ओलंपिक- रिपोर्ट खेलकूद

    टोक्यो ओलंपिक

    भारतीय लांग जम्पर मुरली श्रीशंकर ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया, बनाया रिकॉर्ड ओलंपिक
    शरत कमल समेत चार भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई टेबल टेनिस
    डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया, नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया ​ एथलेटिक्स
    टोक्यो ओलंपिक: कोरोना वायरस के खतरों के मद्देनजर विदेशी फैंस के आने पर लगी पाबंदी ओलंपिक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025