ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका
क्या है खबर?
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। जैकब बेथल की वनडे टीम में वापसी हुई है। इंग्लैंड दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट दौरे से पहले अपने तेज गेंदबाजों को पूरी तरह तरोताजा रखना चाहता है। इसी वजह से जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सॉनी बेकर और जोश टंग को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से आराम दिया गया है।
टीम
ऐसी है इंग्लैंड की टीम
इंग्लैंड की वनडे टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सॉनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथल, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्ब, सैम कर्रन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट और जोश टंग।
इंग्लैंड की टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जैकब बेथल, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्ब, सैम कर्रन, लियाम डॉसन, एन्यूरिन डोनाल्ड, एडी जैक, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, थॉमस रेव, फिल सॉल्ट और ल्यूक वुड।
अहम
2 अहम खिलाड़ी वनडे टीम का हिस्सा नहीं होंगे
आर्चर और बेथल की वनडे टीम में वापसी के बावजूद इंग्लैंड की टीम में 2 अहम खिलाड़ी नहीं होंगे।
जोस बटलर हैमस्ट्रिंग की सर्जरी के बाद उपलब्ध नहीं हैं, जबकि साकिब महमूद घुटने की चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं।
इन दोनों खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज में इंग्लैंड के प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती है।
टीम को उनकी जगह दूसरे खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
मौका
4 अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिला मौका
टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम में भी बड़े बदलाव हुए हैं। टीम में 4 ऐसे खिलाड़ियों हैं, जिन्होंने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है।
इनमें थॉमस रेव और एडी जैक शामिल हैं, जिन्हें पहली बार इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम में चुना गया है।
18 वर्षीय रेव टीम के सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्हें हाल ही में ECB का केंद्रीय अनुबंध मिला था।
फरवरी में उन्होंने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड की कप्तानी की थी।
शेड्यूल
ऐसा है सीरीज का शेड्यूल
इंग्लैंड का ऑस्ट्रेलिया दौरा 7 नवंबर को पर्थ के वाका मैदान पर अभ्यास मैच के साथ शुरू होगा।
इसके बाद 3 वनडे मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 13 नवंबर को पर्थ, दूसरा 15 नवंबर को एडिलेड और तीसरा 18 नवंबर को होबार्ट में होगा।
5 मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 21 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू होगी।
इसके बाद मुकाबले गोल्ड कोस्ट (24 नवंबर), ब्रिस्बेन (27 नवंबर), सिडनी (29 नवंबर) और कैनबरा (2 दिसंबर) में खेले जाएंगे।