Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
इंडियन प्रीमियर लीग
विराट कोहली
क्रिकेट समाचार
फुटबॉल समाचार
बैडमिंटन
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट
IPL नीलामी 2021
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टोक्यो ओलंपिक: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान, 10 खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक में लेंगे हिस्सा
खेलकूद

टोक्यो ओलंपिक: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान, 10 खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक में लेंगे हिस्सा

टोक्यो ओलंपिक: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान, 10 खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक में लेंगे हिस्सा
लेखन अंकित पसबोला
Jun 18, 2021, 07:26 pm 3 मिनट में पढ़ें
टोक्यो ओलंपिक: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान, 10 खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक में लेंगे हिस्सा
10 खिलाड़ी पहली बार लेंगे ओलंपिक में हिस्सा

अगले महीने 23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक खेलों की शुरुआत होनी है, जिसके लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान किया गया है। 16 सदस्यीय टीम में 10 ऐसे खिलाडियों को शामिल किया गया है, जो पहली बार ओलंपिक में हिस्सा लेंगे। अनुभवी खिलाड़ी एसवी सुनील, आकाशदीप सिंह और रमनदीप सिंह को टीम में जगह नहीं मिली है। आइए एक नजर डालते हैं ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली भारतीय हॉकी टीम पर।

ओलंपिक
ये 10 खिलाड़ी पहली बार लेंगे ओलंपिक में हिस्सा

अमित रोहिदास, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, नीलकांत शर्मा, सुमित, शमशेर सिंह, दिलप्रीत सिंह, गुरजंट सिंह और ललित उपाध्याय पहली बार ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेंगे। साल 2016 में आयोजित हुए रियो ओलंपिक खेलों में नहीं खेलने वाले अनुभवी डिफेंडर बीरेंद्र लाकड़ा को भी टीम में शामिल किया गया है। बता दें वह इंजरी के चलते रियो ओलंपिक में अपनी जगह नहीं बना सके थे।

जानकारी
ऐसी है 16 सदस्यीय हॉकी टीम

गोलकीपर: पीआर श्रीजेश। डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह, रूपिंदर पाल सिंह, सुरेंदर कुमार, अमित रोहिदास और बीरेंद्र लाकड़ा। मिडफील्डर : हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, नीलकांत शर्मा और सुमित। फॉरवर्ड: शमशेर सिंह , दिलप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह, ललित उपाध्याय और मनदीप सिंह।

बयान
टीम चयन को लेकर क्या बोले कोच ग्राहम रीड?

टीम चयन के बारे में मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, "अंतिम 16 खिलाड़ियों का चयन करना आसान नहीं था क्योंकि सभी खिलाड़ी प्रतिभाशाली हैं। सभी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे थे और एक टीम के रूप में अच्छा खेल रहे थे। खिलाड़ियों को मालूम है कि ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने का क्या महत्व होता है। अब हम उसी जोश के साथ अभ्यास करते रहेंगे और एक टीम के रूप में टोक्यो में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।"

क्या आप जानते हैं?
ये छह खिलाड़ी पिछले रियो खेलों में ले चुके हैं हिस्सा

अनुभवी गोलकीपर श्रीजेश, मिडफील्डर मनप्रीत, डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह, रूपिंदर पाल सिंह और सुरेंद्र कुमार और फॉरवर्ड मनदीप सिंह शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी पिछले ओलंपिक में हिस्सा ले चुके हैं, जिसमें भारतीय टीम आठवें स्थान पर रही थी।

इतिहास
ओलंपिक में 11 पदक जीत चुकी है भारतीय टीम

भारतीय पुरुष हॉकी टीम पिछले 40 साल से अधिक समय से ओलंपिक में पदक नहीं जीत सकी है। आखिरी बार भारत ने 1980 में हुए मॉस्को ओलंपिक में पदक हासिल किया था। बता दें भारतीय टीम ने ओलंपिक के इतिहास में अब तक 11 पदक जीते हैं, जिनमें आठ स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल है। आगामी ओलंपिक में भारत को पूल-A में गत चैंपियन अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, स्पेन और मेजबान जापान के साथ रखा गया है ।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
अंकित पसबोला
अंकित पसबोला
Twitter
पिछले कुछ सालों से खेल से जुड़ी खबरें लिख रहा हूँ। क्रिकेट खेलना, देखना और लिखना सबसे पसंदीदा शौक हैं। टी-20 क्रिकेट के इस दौर में भी टेस्ट क्रिकेट का जुनून बरकरार है।
ताज़ा खबरें
भारतीय हॉकी टीम
ओलंपिक
टोक्यो ओलंपिक
ताज़ा खबरें
गायब नहीं होंगे आपके व्हाट्सऐप चैट्स; PC, लैपटॉप या फोन में डाउनलोड कर सकेंगे चैट बैकअप
गायब नहीं होंगे आपके व्हाट्सऐप चैट्स; PC, लैपटॉप या फोन में डाउनलोड कर सकेंगे चैट बैकअप टेक्नोलॉजी
भारत में जल्द लॉन्च होगा वनप्लस नॉर्ड 2T 5G स्मार्टफोन, डिटेल हुई लीक
भारत में जल्द लॉन्च होगा वनप्लस नॉर्ड 2T 5G स्मार्टफोन, डिटेल हुई लीक टेक्नोलॉजी
अब देश में पशुओं के लिए भी उपलब्ध हुई कोरोना वैक्सीन, जानें इसकी खास बातें
अब देश में पशुओं के लिए भी उपलब्ध हुई कोरोना वैक्सीन, जानें इसकी खास बातें देश
वनडे क्रिकेट में बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का यह बड़ा रिकॉर्ड
वनडे क्रिकेट में बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का यह बड़ा रिकॉर्ड खेलकूद
बेयर ग्रिल्स के एडवेंचर में रणवीर की एंट्री, नेटफ्लिक्स पर आएगा 'रणवीर वर्सेज वाइल्ड'
बेयर ग्रिल्स के एडवेंचर में रणवीर की एंट्री, नेटफ्लिक्स पर आएगा 'रणवीर वर्सेज वाइल्ड' मनोरंजन
भारतीय हॉकी टीम
एशिया कप 2022: भारत ने जापान को 1-0 से हराया, कांस्य पदक  पर किया कब्जा
एशिया कप 2022: भारत ने जापान को 1-0 से हराया, कांस्य पदक पर किया कब्जा खेलकूद
एशिया कप हॉकी: फाइनल में नहीं पहुंच पाया भारत, कोरिया के खिलाफ ड्रॉ हुआ आखिरी मैच
एशिया कप हॉकी: फाइनल में नहीं पहुंच पाया भारत, कोरिया के खिलाफ ड्रॉ हुआ आखिरी मैच खेलकूद
एशिया कप हॉकी: भारत ने सुपर-4 के मुकाबले में जापान को 2-1 से हराया
एशिया कप हॉकी: भारत ने सुपर-4 के मुकाबले में जापान को 2-1 से हराया खेलकूद
एशिया कप हॉकी: भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से हराया, सुपर-4 में बनाई जगह
एशिया कप हॉकी: भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से हराया, सुपर-4 में बनाई जगह खेलकूद
एशिया कप हॉकी: अंतिम मिनट में गोल करके पाकिस्तान ने खेला भारत से ड्रॉ
एशिया कप हॉकी: अंतिम मिनट में गोल करके पाकिस्तान ने खेला भारत से ड्रॉ खेलकूद
और खबरें
ओलंपिक
2028 ओलंपिक में क्रिकेट के शामिल होने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है ICC
2028 ओलंपिक में क्रिकेट के शामिल होने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है ICC खेलकूद
चाइनीज ओलंपिक्स ऐप चुरा रही थी यूजर्स का पर्सनल डाटा, डाउनलोड करना अनिवार्य
चाइनीज ओलंपिक्स ऐप चुरा रही थी यूजर्स का पर्सनल डाटा, डाउनलोड करना अनिवार्य टेक्नोलॉजी
ओलंपिक 2024 में हो सकता है इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी का इस्तेमाल, जल्द शुरू होगी टेस्टिंग
ओलंपिक 2024 में हो सकता है इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी का इस्तेमाल, जल्द शुरू होगी टेस्टिंग ऑटो
अमेरिका को 2024 टी-20 विश्व कप की मेजबानी सौंप सकती है ICC
अमेरिका को 2024 टी-20 विश्व कप की मेजबानी सौंप सकती है ICC खेलकूद
FIH हॉकी अवार्ड में भारत ने किया क्लीन स्वीप, वोटिंग सिस्टम पर उठे सवाल
FIH हॉकी अवार्ड में भारत ने किया क्लीन स्वीप, वोटिंग सिस्टम पर उठे सवाल खेलकूद
और खबरें
टोक्यो ओलंपिक
देश के नाम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संबोधन, कहा- कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई है चुनौती
देश के नाम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संबोधन, कहा- कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई है चुनौती देश
सैलरी और ईनामी राशि के इंतजार में हैं भारतीय महिला हॉकी टीम के पूर्व कोच मारिन
सैलरी और ईनामी राशि के इंतजार में हैं भारतीय महिला हॉकी टीम के पूर्व कोच मारिन खेलकूद
ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा और पी श्रीजेश 'KBC 13' में दिखेंगे
ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा और पी श्रीजेश 'KBC 13' में दिखेंगे मनोरंजन
नेशनल कोच सौम्यदीप ने मुझसे ओलंपिक क्वालीफायर मैच हारने को कहा था- मनिका
नेशनल कोच सौम्यदीप ने मुझसे ओलंपिक क्वालीफायर मैच हारने को कहा था- मनिका खेलकूद
मारिया एंड्रेजिक ने बच्चे के इलाज के लिए अपना ओलंपिक पदक किया नीलाम
मारिया एंड्रेजिक ने बच्चे के इलाज के लिए अपना ओलंपिक पदक किया नीलाम खेलकूद
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive
कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022