शशि थरूर: खबरें
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने दिए संकेत, लोकसभा 2024 का चुनाव होगा उनका आखिरी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने एक बयान से सियासी उथल-पुथल को बढ़ा दिया है।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल पुलिस को अराजकता का एजेंट बताया, जानें मामला
केरल के तिरुवनन्तपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के वाहन पर कथित तौर पर हमला करने के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की छात्र इकाई स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की आलोचना की है।
कांग्रेस ने किया कार्यकारिणी समिति का ऐलान, सचिन पायलट और शशि थरूर को मिली जगह
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (CWC) के 39 नामों की सूची जारी की है।
विश्व कप 2023: केरल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने थरूर को दिया जवाब, जानिए क्या कहा
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ओर से मंगलवार को जारी किए गए वनडे विश्व कप 2023 के कार्यक्रम पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने आपत्ति जताई थी। अब केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के अध्यक्ष जयेश जॉर्ज ने उन्हें जवाब दिया है।
योग दिवस पर कांग्रेस ने नेहरू को दिया क्रेडिट, थरूर बोले- सरकार का भी योगदान
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कांग्रेस ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की योग करते हुए की तस्वीर ट्विटर पर साझा की, वहीं शशि थरूर ने भाजपा सरकार का धन्यवाद कर दिया।
जानें शशि थरूर ने क्यों दी विदेश मंत्री एस जयशंकर को थोड़ा शांत रहने की नसीहत
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पश्चिमी देशों पर टिप्पणी के मामले में थोड़ा शांत रहने की नसीहत दी है।
BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के लिए PhD छात्र DU से निलंबित, शशि थरूर ने जताई नाराजगी
केरल के तिरुवनन्तपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने BBC डॉक्यूमेंट्री देखने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के एक PhD छात्र को निलंबित किए जाने पर ट्वीट कर नाराजगी जताई।
BBC डॉक्यूमेंट्री पर शशि थरूर बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को खतरा नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री पर कांग्रेस के तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर ने कहा कि इससे देश की सुरक्षा और संप्रभुता को खतरा नहीं है।
केरल: मुख्यमंत्री की रेस में शामिल हो सकते हैं शशि थरूर, कांग्रेस सांसद ने किया समर्थन
कांग्रेस सांसद शशि थरूर के केरल का मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर करने के बाद कांग्रेस सांसद हिबी ईडेन ने उनकी दावेदारी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि हाईकमान मंजूरी दे तो ऐसा हो सकता है।
सुनंदा पुष्कर केस: शशि थरूर के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस
कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में फिर से मुश्किलें बढ़ गई है।
गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, शशि थरूर नहीं करेंगे प्रचार
गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने खुद को प्रचार अभियान से दूर कर लिया है।
इन विवादों से रहा कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाता
कांग्रेस के 80 वर्षीय नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने शशि थरूर को 6,825 वोटों से हराया।
कौन हैं कांग्रेस के नए चुने गए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके सामने क्या चुनौतियां होंगी?
कर्नाटक से आने वाले 80 वर्षीय नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठवीं बार हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में उन्होंने शशि थरूर को हराया।
मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस अध्यक्ष, शशि थरूर को हराया
वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए हैं। इस पद के लिए हुए चुनाव में उन्होंने शशि थरूर को हराया है।
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: टीम थरूर ने लगाया अनियमितता और सबूतों को नुकसान पहुंचाने का आरोप
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव की आज मतगणना हो रही है।
लगभग ढाई दशक बाद कांग्रेस को मिलेगा पहला गैर-गांधी अध्यक्ष, मतगणना शुरू
देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस को आज नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है। सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान के नतीजों का आज ऐलान कर दिया जाएगा।
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की वोटिंग खत्म, 19 अक्टूबर को आएंगे नतीजे
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की वोटिंग खत्म हो गई है और अब दो दिन बाद 19 अक्टूबर को नतीजे जारी किए जाएंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की वोटिंग शुरू, जानें प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण चीजें
कांग्रेस अध्यक्ष पद के बहुप्रतीक्षित चुनाव की वोटिंग शुरू हो गई है। पिछले दो दशक में ये पहली बार है जब कांग्रेस अध्यक्ष चुनने के लिए वोटिंग हो रही है।
कल होगी कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की वोटिंग, क्या रहा है इसका इतिहास?
सोमवार को कांग्रेस अपना अगला अध्यक्ष चुनने के लिए वोट डालेगी। पार्टी के 137 साल के इतिहास में यह छठी बार है, जब अध्यक्ष चुनने के लिए पार्टी में चुनाव होने जा रहा है।
संसदीय समितियों में फेरबदल, कांग्रेस के हाथ से गई मुख्य समितियों की अध्यक्षता
मंगलवार को हुए फेरबदल के बाद अब विपक्षी पार्टियों के पास किसी भी मुख्य संसदीय समिति की अध्यक्षता नहीं रह गई है।
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में से किसका पलड़ा भारी?
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में कई अटकलों, राजस्थान में विद्रोह और कई नामों के सामने आने के बाद अब आखिरकर स्पष्ट हो गया है कि इस पद के लिए मुख्य मुकाबला शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच होगा।
शशि थरूर के घोषणापत्र में दिखाया गया भारत का गलत नक्शा, बिना शर्त माफी मांगी
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते ही पार्टी सांसद शशि थरूर एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। चुनाव के लिए उनके घोषणापत्र में भारत का गलत नक्शा दिखाया गया था जिसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत में नहीं थे।
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, खड़गे और थरूर में मुख्य मुकाबला
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन करने का समय समाप्त हो गया है। कुल तीन उम्मीदवारों ने इस बहुप्रतीक्षित चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है और अगर कोई उम्मीदवार अपना नाम वापस नहीं लेता तो 17 अक्टूबर को उनके बीच मुकाबला होगा।
मल्लिकार्जुन खड़गे लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, दिग्विजय सिंह पीछे हटे
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। पार्टी की तरफ से इस बात की पुष्टि हो चुकी है।
मल्लिकार्जुन खड़गे लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के रेस से बाहर होने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं। अभी तक दिग्विजय सिंह और शशि थरूर की दावेदारी तय हो चुकी है और माना जा रहा है कि खड़गे तीसरे उम्मीदवार हो सकते हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे अशोक गहलोत, सोनिया गांधी से मांगी माफी
राजस्थान में पिछले रविवार को उठे सियासी बवंडर के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद गहलोत के तेवर काफी नरम नजर आए हैं।
दिग्विजय सिंह लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, 30 सितंबर को दाखिल करेंगे नामांकन- रिपोर्ट
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख के नजदीक आने के साथ ही यह मुकाबला रोचक होता नजर आ रहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा, 19 को आएगा परिणाम
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर जारी गहमागहमी के बीच पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण ने गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
गहलोत लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, पायलट बोले- एक व्यक्ति दो पदों पर नहीं रह सकता
कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर जारी गहमागहमी के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के चुनाव न लड़ने पर मैदान में उतरने की बात कही है।
राहुल गांधी नहीं माने तो कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने का संकेत दे दिया है।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर और अशोक गहलोत में हो सकता है मुकाबला
अगले महीने होने जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में सांसद शशि थरूर और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच मुकाबला हो सकता है।
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: सांसदों की मांग के बाद नियमों में बदलाव, उम्मीदवारों को मिलेगी मतदाता सूची
पांच सांसदों के पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग करने के बाद कांग्रेस ने वोट डालने के योग्य प्रतिनिधियों की सूची जारी करने का ऐलान किया है।
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में पारदर्शिता की चिंता, शशि थरूर समेत पांच सांसदों ने की यह मांग
अगले महीने होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी तैयारियों में जुटी हुई है।
कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं राहुल गांधी- रिपोर्ट
कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। राहुल गांधी पार्टी प्रमुख का पद संभालने के इच्छुक नहीं है, लेकिन कांग्रेस नेता उन्हें मनाने पर लगे हुए हैं।
शशि थरूर लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव- रिपोर्ट
वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, थरूर अध्यक्ष पद की रेस में उतरने पर विचार कर रहे हैं और अभी तक उन्होंने कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
कांग्रेस सांसद शशि थरूर को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान शेवेलियर डे ला लीजियन डी'होनूर (द लीजन ऑफ ऑनर) मिला है।
कांग्रेस का प्रदर्शन: पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया
देश में लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के साथ GST दरों में इजाफे को लेकर कांग्रेस आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है।
विधानसभा चुनावों में हार के बाद फिर उठने लगी कांग्रेस में बदलाव की आवाज
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली करारी शिकस्त के बाद एक बार फिर कांग्रेस के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं और पार्टी के भीतर भी बदलाव की आवाजों ने जोर पकड़ लिया है।
गुलाम नबी आजाद को पद्म पुरस्कार दिए जाने पर कपिल सिब्बल ने साधा कांग्रेस पर निशाना
केंद्र सरकार ने मंगलवार शाम को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है।
सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में शशि थरूर बरी, बोले- 7.5 साल यातना में गुजरे
दिल्ली की एक कोर्ट ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर को उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में सभी आरोपों से बरी कर दिया है। आज राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनके खिलाफ आरोप तय करने से इनकार करते हुए उन्हें आरोपमुक्त कर दिया।