NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कांग्रेस सांसद शशि थरूर को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
    अगली खबर
    कांग्रेस सांसद शशि थरूर को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
    फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए शशि थरूर।

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    लेखन भारत शर्मा
    Aug 11, 2022
    03:48 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान शेवेलियर डे ला लीजियन डी'होनूर (द लीजन ऑफ ऑनर) मिला है।

    थरूर को यह सम्मान उनके श्रेष्ठ लेखन और भाषणों के लिए दिया गया है। थरूर ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है और बधाइयों के लिए लोगों का आभार भी जताया है।

    दिलचस्प है कि सांसद थरूर शब्दकार यानी वर्डस्मिथ के रूप में जाने जाते हैं। ऐसे में यह सम्मान उनकी लिए बड़ी उपलब्धि है।

    जानकारी

    थरूर ने ट्वीट कर दी सम्मान की जानकारी

    थरूर ने ट्वीट किया, 'फ्रांस के साथ हमारे संबंधों को संजोने वाले, भाषा से प्यार करने वाले और संस्कृति की प्रशंसा करने वाले के रूप में पहचाने जाने के लिए मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन लोगों के प्रति मेरा आभार और प्रशंसा, जिन्होंने मुझे यह सम्मान देने के लिए उपयुक्त माना है।'

    नेपोलियन बोनापार्ट ने साल 1802 में फ्रेंच ऑर्डर ऑफ मेरिट की स्थापना की थी। यह सम्मान उत्कृष्ट नागरिक या सैन्य सेवा के लिए दिया जाता है।

    अन्य

    थरूर को 2010 में स्पेनिश सरकार से भी मिला था सम्मान

    थरूर को साल 2010 में स्पेनिश सरकार से भी इसी तरह का सम्मान मिला था, जब स्पेन के राजा ने उन्हें रॉयल स्पैनिश ऑर्डर ऑफ चार्ल्स III का एनकोमिएन्डा प्रदान किया था।

    थरूर कांग्रेस से दो बार के लोकसभा सांसद हैं। वह तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष भी हैं।

    उन्होंने पहले UPA सरकार में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री और विदेश राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया है।

    सेवा

    संयुक्त राष्ट्र में भी सेवा दे चुके हैं थरूर

    सांसद बनने से पहले थरूर संयुक्त राष्ट्र में 23 साल तक सेवा दे चुके हैं। वह पूर्व राजनयिक भी हैं।

    उन्होंने कई फिक्शन और नॉन-फिक्शन किताबें भी लिखी हैं। अंग्रेजी भाषा प्रेमियों के बीच थरूर एक प्रसिद्ध लेखक भी हैं। वह अपने ट्विटर पोस्ट को लेकर भी काफी लोकप्रिय रहते हैं।

    उन्होंने कई बार बेहद कठिन अंग्रेजी शब्दों को उनकी मीनिंग के साथ ट्वीट किया है। इन शब्दों के सामने आने के बाद नेटिजंस अपना सिर खुजलाने लगते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शशि थरूर
    फ्रांस
    स्पेन
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान

    शशि थरूर

    लोकसभा चुनावः तीसरे चरण के तहत 117 सीटों पर वोटिंग जारी, प्रधानमंत्री मोदी ने डाला वोट गुजरात
    टीपू सुल्तान को याद करने के लिए शशि थरूर ने की इमरान खान की तारीफ पाकिस्तान समाचार
    लोकसभा चुनाव परिणाम: शुरुआती रुझानों में NDA बड़ी जीत की ओर, जानें चर्चित सीटों का हाल नरेंद्र मोदी
    पर्चियों के जरिए वोटिंग के बाद तीन तलाक बिल लोकसभा में पेश, सरकार और विपक्ष आमने-सामने लोकसभा

    फ्रांस

    पेरिस: अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों की संख्या तीन महीने में सबसे अधिक, लेकिन लॉकडाउन नहीं पेरिस
    जर्मनी, फ्रांस और इटली जैसे बड़े यूरोपीय देशों ने भी बंद किया एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का इस्तेमाल इटली
    कोरोना महामारी की तीसरी लहर झेल रहा फ्रांस, नवंबर के बाद अब सामने आए रिकॉर्ड मामले पेरिस
    कोरोना: फ्रांस में महामारी की तीसरी लहर, पेरिस में एक महीने के लिए लॉकडाउन लागू पेरिस

    स्पेन

    कोरोना वायरस: जुलाई में फैंस के बिना शुरु हो सकती है ला-लीगा रियल मैड्रिड
    कोरोना वायरस: अमेरिका में 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 1,169 लोगों की मौत डोनाल्ड ट्रंप
    कोरोना वायरस: भारत में अब तक 77 मौतें, अमेरिका में बिगड़ रहे हालात भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: जनवरी के बाद पहली बार चीन में 24 घंटे में एक भी मौत नहीं चीन समाचार

    कांग्रेस समाचार

    संसद में इस्तेमाल नहीं किए जा सकेंगे जुमलाजीवी, तानाशाह और भ्रष्ट समेत कई शब्द, प्रतिबंध लगा नरेंद्र मोदी
    असंसदीय शब्दों की सूची पर लोकसभा स्पीकर बोले- किसी भी शब्द पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया लोकसभा
    संसद परिसर में सांसदों के धरने और प्रदर्शनों पर रोक, विपक्ष का सरकार पर निशाना लोकसभा
    पंजाब: भठिंडा में तोड़ी गई गांधी की मूर्ति, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज पंजाब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025