NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कांग्रेस का प्रदर्शन: पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया
    देश

    कांग्रेस का प्रदर्शन: पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया

    कांग्रेस का प्रदर्शन: पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया
    लेखन भारत शर्मा
    Aug 05, 2022, 01:46 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कांग्रेस का प्रदर्शन: पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया
    दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया।

    देश में लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के साथ GST दरों में इजाफे को लेकर कांग्रेस आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में सांसदों ने दिल्ली में राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाला, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। सांसदों के विरोध जताने पर पुलिस ने राहुल गांधी और सांसद शशि थरूर सहित कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। इसके बाद अन्य सांसद विजय चौक पर धरने पर बैठ गए।

    पुलिस ने धारा-144 का हवाला देकर नहीं दी मार्च की अनुमति

    सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस सांसदों ने राहुल गांधी के नेतृत्व में राष्ट्रपति भवन तक मार्च शुरू किया था। विजय चौक पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया और क्षेत्र में धारा-144 लागू होने का हवाला देते हुए मार्च को अवैध बताया। इस पर कांग्रेस सांसद पुलिस ने भिड़ गए। इसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी, शशि थरूर सहित कई सांसदों को हिरासत में ले लिया। इसको लेकर अन्य सांसद धरने पर बैठ गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें भी हटा दिया।

    राहुल गांधी ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

    राजपथ के नजदीक कांग्रेस सांसदों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। इसको लेकर राहुल गांधी ने कहा है मंहगाई का विरोध कर रहे कांग्रेस सांसदों को पुलिस ने घसीटा है और कुछ के साथ मारपीट भी की है। आप सभी देख रहे हैं कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है। ये लोग महंगाई पर प्रदर्शन नहीं करने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह शांति से राष्ट्रपति भवन जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने जाने की अनुमति नहीं दी।

    प्रियंका गांधी को भी हिरासत में लिया

    राहुल गांधी के बाद पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रही महासचिव प्रियंका गांधी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को भी हिरासत में ले लिया है। वो कांग्रेस कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन कर रहे थे। हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "हम महंगाई और बेरोजगारी पर आवाज उठाना चाहते हैं, लेकिन ये हमें दबा रहे हैं। यह सरकार नौजवानों के भविष्य से खिलावाड़ कर रही है।"

    धरने पर बैठी प्रियंका गांधी

    #WATCH | Congress leader Priyanka Gandhi Vadra sits on a protest with other leaders and workers of the party outside the AICC HQ pic.twitter.com/ra6LPFhE0H

    — ANI (@ANI) August 5, 2022

    इन नेताओं को भी हिरासत में लिया

    पुलिस ने धारा-144 का उल्लंघन करने के मामले में सांसद अजय माकन, सचिन पायलट, अभिनाश पांडे, नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य नेताओं को भी हिरासत में लिया है। सभी सांसदों ने पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला है।

    निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर हिरासत में लिया- DCP

    दिल्ली पुलिस की उपायुक्त (DCP) अमृता गुगुलोथ ने कहा, "हमने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित अन्य नेताओं को हिरासत में लिया है, क्योंकि यहां धारा-144 (निषेधाज्ञा) लागू है और धरना प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। हमने कांग्रेस सांसदों को सूचित भी किया था, लेकिन वो नहीं माने। ऐसे में कानून की पालना कराने के लिए उन्हें हिरासत में लिया गया है।" उन्होंने कहा, "किसी को भी कानून का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं है।"

    काले कपड़ों में संसद पहुंचे कांग्रेस सांसद

    विरोध प्रदर्शन के लिए कांग्रेस ने इस बार अलग योजना बनाई है। इसके चलते कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों ने काले कपड़ों में संसद पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सांसद काले कपड़ों में ही राहुल गांधी के नेतृत्व में राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालने पहुंच गए। दिल्ली में हो रही बारिश के बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश फीका नहीं पड़ा और उन्होंने पुरजोर विरोध जताया।

    बिहार में सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

    बिहार में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर महंगाई का विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने राजभवन तक मार्च निकालना शुरू किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से बड़ी झड़प भी हुई। ​बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वह शांतिपूर्ण मार्च निकाल रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने से रोक दिया। यह पूरी तरह गलत कदम है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    शशि थरूर
    दिल्ली पुलिस
    दिल्ली
    बिहार

    ताज़ा खबरें

    त्वचा की सूजन को कम करने में मदद कर सकती हैं ये 5 चीजें  त्वचा की देखभाल
    ICC रैंकिंग: दीप्ति शर्मा टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंची  दीप्ति शर्मा
    स्टीव स्मिथ का भारत के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  स्टीव स्मिथ
    घर पर हॉट चॉकलेट बनाना है आसान, जानिए 5 रेसिपी रेसिपी

    शशि थरूर

    BBC डॉक्यूमेंट्री पर शशि थरूर बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को खतरा नहीं नरेंद्र मोदी
    केरल: मुख्यमंत्री की रेस में शामिल हो सकते हैं शशि थरूर, कांग्रेस सांसद ने किया समर्थन केरल
    सुनंदा पुष्कर केस: शशि थरूर के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस सुनंदा पुष्कर
    गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, शशि थरूर नहीं करेंगे प्रचार कांग्रेस समाचार

    दिल्ली पुलिस

    दिल्ली: पश्चिम विहार में ऑफिस से लौट रही महिला की गोली मारकर हत्या दिल्ली
    दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली, आरोपी पकड़ा गया दिल्ली
    दिल्ली: महिपालपुर से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जाने वाली सड़क धंसी, यातायात प्रभावित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
    दिल्ली: फ्लाईओवर पर 4 स्कूल बस समेत 7 वाहन आपस में टकराए, 25 बच्चे घायल दिल्ली

    दिल्ली

    एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा को मिली जमानत एयर इंडिया
    दिल्ली-NCR में आज भी बारिश की संभावना, पारा और गिरेगा भारतीय मौसम विभाग
    'बीटिंग रिट्रीट' के साथ खत्म हुआ गणतंत्र दिवस समारोह, बारिश के चलते नहीं हुआ ड्रोन शो गणतंत्र दिवस
    दिल्ली-NCR में खालिस्तानी स्लीपर सेल्स सक्रिय, कर सकते हैं बड़ा हमला- खुफिया अलर्ट दिल्ली पुलिस

    बिहार

    नीतीश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मर जाऊंगा, लेकिन भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करूंगा भाजपा समाचार
    नीतीश ने प्रधानमंत्री के विश्वास का दुरुपयोग किया, साथ जाने का सवाल नहीं- बिहार भाजपा प्रमुख नीतीश कुमार
    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होगी सहयोगी JDU, बताया यह कारण भारत जोड़ो यात्रा
    पंजाब: शराब की बोतल में भरा था कीटनाशक, पीकर 2 मजदूरों की मौत पंजाब

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023