Page Loader
योग दिवस पर कांग्रेस ने नेहरू को दिया क्रेडिट, थरूर बोले- सरकार का भी योगदान
योग दिवस पर शशि थरूर ने मोदी सरकार को क्रेडिट दिया (तस्वीर: ट्विटर/@ShashiTharoor)

योग दिवस पर कांग्रेस ने नेहरू को दिया क्रेडिट, थरूर बोले- सरकार का भी योगदान

लेखन गजेंद्र
Jun 21, 2023
04:32 pm

क्या है खबर?

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कांग्रेस ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की योग करते हुए की तस्वीर ट्विटर पर साझा की, वहीं शशि थरूर ने भाजपा सरकार का धन्यवाद कर दिया। कांग्रेस ने नेहरू की शीर्षासन करते हुए तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, 'पंडित नेहरू को धन्यवाद, जिन्होंने योग को लोकप्रिय और राष्ट्रीय नीति का हिस्सा बनाया।' इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कांग्रेस सांसद थरूर ने लिखा कि इसके लिए मौजूदा सरकार को भी धन्यवाद जरूरी है।

फजीहत

क्या लिखा थरूर ने?

शशि थरूर ने ट्वीट किया, 'वाकई! हमें उन सभी का भी धन्यवाद करना चाहिए, जिन्होंने योग को पुनर्जीवित और लोकप्रिय बनाया। भारत सरकार और विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से योग दिवस का अंतरराष्ट्रीयकरण किया। मैंने दशकों से कहा है कि योग दुनियाभर में हमारी सॉफ्ट पावर का अहम हिस्सा है। इसे मान्यता प्राप्त होते देखना अच्छा है।' बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को न्यूयॉर्क के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।