NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / शशि थरूर के घोषणापत्र में दिखाया गया भारत का गलत नक्शा, बिना शर्त माफी मांगी
    अगली खबर
    शशि थरूर के घोषणापत्र में दिखाया गया भारत का गलत नक्शा, बिना शर्त माफी मांगी
    शशि थरूर के घोषणापत्र में भारत के नक्शे में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को नहीं दिखाया गया था

    शशि थरूर के घोषणापत्र में दिखाया गया भारत का गलत नक्शा, बिना शर्त माफी मांगी

    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 30, 2022
    07:58 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते ही पार्टी सांसद शशि थरूर एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। चुनाव के लिए उनके घोषणापत्र में भारत का गलत नक्शा दिखाया गया था जिसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत में नहीं थे।

    इस नक्शे को बदल कर सही नक्शे के साथ घोषणापत्र जारी कर दिया गया है और थरूर ने अपनी गलती के बिना शर्त के माफी मांग ली है।

    कांग्रेस ने मामले में उनसे दूरी बना ली है।

    सफाई

    कोई भी ऐसी चीजें जानबूझकर नहीं करता, स्वयंसेवकों से हुई गलती- थरूर

    शशि थरूर ने मामले पर सफाई देते हुए ट्वीट कर माफी मांगी है।

    उन्होंने कहा, 'घोषणापत्र में दिखाए गए नक्शे पर ट्रोल्स द्वारा उठाए गए तूफान पर कहना चाहता हूं कि कोई भी ऐसी चीजें जानबूझकर नहीं करता। स्वयंसेवकों की एक छोटी टीम ने एक गलती की। हमने तुरंत ही इसमें सुधार कर लिया और मैं बिना किसी शर्त के इस गलती के लिए माफी मांगता हूं।'

    उन्होंने सही नक्शे वाले घोषणापत्रों का लिंक भी शेयर किया है।

    राजनीति

    भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

    मामले में भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

    पार्टी की IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट करते हुए कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने अपने घोषणापत्र में भारत का विकृत नक्शा डाला है। जब राहुल गांधी तथाकथित तौर पर भारत जोड़ो यात्रा पर है, तब कांग्रेस अध्यक्ष बनने की इच्छा रखने वाला शख्स भारत को तोड़ने पर तुला हुआ है। शायद उन्हें लगता है कि इससे उन्हें गांधियों का समर्थन मिलेगा।'

    प्रतिक्रिया

    कांग्रेस ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने के लिए बहाने ढूढ़ रही भाजपा

    कांग्रेस ने मालवीय के ट्वीट पर पलटवार करते हुए खुद को मामले से अलग कर लिया है।

    पार्टी के संवाद प्रमुख जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए कहा, 'भारत जोड़ो यात्रा के कर्नाटक में पहुंचते ही भाजपा घबराना शुरू हो गई है। भाजपा की 'आई ट्रोल सेल' भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी को निशाना बनाने और कलंकित करने के लिए कोई भी तुच्छ बहाना बनाएगी। केवल थरूर और उनकी टीम ही इस गंभीर गलती पर सफाई दे सकते हैं।'

    अन्य विवाद

    भारत के गलत नक्शे को लेकर पहले भी विवाद में रह चुके हैं थरूर

    गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब थरूर भारत के गलत नक्शे को लेकर विवाद में आए हैं।

    लगभग तीन साल पहले दिसंबर, 2019 में नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ केरल कांग्रेस के प्रदर्शन के समय भी उन्होंने ऐसी सामग्री पेश की थी जिसमें भारत का गलत नक्शा था।

    भाजपा के निशाना साधने के बाद उन्होंने विवादित ट्वीट को डिलीट कर दिया था और कहा था कि नक्शा भारत की सीमा दिखाने के लिए नहीं था।

    कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव

    न्यूजबाइट्स प्लस

    पार्टी में बड़े सुधारों के समर्थक शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज अपना नामांकन दाखिल किया है।

    इस चुनाव में उनका मुख्य मुकाबला मल्लिकार्जुन खड़गे से होगा और उनकी राह आसान नहीं होगी क्योंकि खड़गे को गांधी परिवार का समर्थन हासिल है। गांधी परिवार के समर्थन से खड़गे का जीतना लगभग तय है।

    झारखंड के वरिष्ठ नेता केएन त्रिपाठी तीसरे उम्मीदवार हैं, हालांकि वह मुख्य रेस में नहीं हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शशि थरूर
    कांग्रेस समाचार
    अमित मालवीय

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    शशि थरूर

    डैमेज कंट्रोल की कोशिश में कांग्रेस, राहुल ने कश्मीर को बताया भारत का आंतरिक मामला भारत की खबरें
    नई स्टैंडिंग कमेटियों का गठन, राहुल रक्षा और चिदंबरम विदेश मामलों की कमेटी में शामिल भारतीय जनता पार्टी
    चुनावी बॉन्ड: लोकसभा में उठा मुद्दा, जानें क्या है ये बॉन्ड और क्यों हो रहा विवाद लोकसभा
    चिदंबरम ने तिहाड़ जेल से दिया महाराष्ट्र की नई सरकार को संदेश, जानें क्या कहा केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    कांग्रेस समाचार

    बेंगलरू: भाजपा विधायक ने फरियाद लेकर पहुंची महिला से की अभद्रता, गिरफ्तार भी कराया कर्नाटक
    गुलाम नबी ने किया नई पार्टी का ऐलान, जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना उद्देश्य जम्मू-कश्मीर
    कांग्रेस की रामलीला मैदान में बड़ी रैली, राहुल बोले- देश में बढ़ती जा रही है नफरत नरेंद्र मोदी
    क्या है कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' जिसकी आज कन्याकुमारी से शुरुआत करेंगे राहुल गांधी? कर्नाटक

    अमित मालवीय

    मोदी को 'नीच किस्म का आदमी' बोलने को मणिशंकर ने ठहराया सही, बताया सबसे बदजुबान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    चुनावों से पहले भाजपा ने फेसबुक से की थी 44 'विरोधी' पेजों की शिकायत, 14 हटे फेसबुक
    हाथरस मामला: भाजपा IT प्रमुख ने शेयर किया पीड़िता का वीडियो, बढ़ सकती हैं मुश्किलें उत्तर प्रदेश
    हाथरस पीड़िता की पहचान उजागर करने के कारण स्वरा, अमित मालवीय और दिग्विजय सिंह को नोटिस उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025