NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की वोटिंग शुरू, जानें प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण चीजें
    अगली खबर
    कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की वोटिंग शुरू, जानें प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण चीजें
    कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच मुकाबला

    कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की वोटिंग शुरू, जानें प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण चीजें

    लेखन मुकुल तोमर
    Oct 17, 2022
    11:20 am

    क्या है खबर?

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के बहुप्रतीक्षित चुनाव की वोटिंग शुरू हो गई है। पिछले दो दशक में ये पहली बार है जब कांग्रेस अध्यक्ष चुनने के लिए वोटिंग हो रही है।

    इस चुनाव में नेता विपक्ष रहे मल्लिकार्जुन खड़गे और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर के बीच मुकाबला है।

    आइए आपको विस्तार से समझाते हैं कि इस चुनाव में वोटिंग की प्रक्रिया क्या है और इसके लिए क्या इंतजाम किए गए हैं।

    वोटर

    चुनाव में कौन-कौन डाल सकेगा वोट?

    कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में पार्टी के 9,000 से अधिक प्रतिनिधि वोट डालेंगे। राष्ट्रीय और राज्य स्तर के ये प्रतिनिधि हर पांच साल में संगठन में होने वाले चुनावों के जरिए चुनकर आते हैं।

    दोनों प्रत्याशी और गांधी परिवार के तीनों सदस्य भी इन प्रतिनिधियों में शामिल हैं।

    वोट डालने के लिए प्रतिनिधियों को QR कोड वाले पहचान पत्र दिए गए हैं। जिन प्रतिनिधियों के पास QR कोड वाले पहचान पत्र होंगे, उन्हें ही वोट डालने दिया जाएगा।

    प्रक्रिया

    कहां-कहां और कैसे होगी वोटिंग?

    कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए देशभर में पार्टी के प्रदेश कार्यालयों पर 39 वोटिंग स्टेशन और 67 बूथ बनाए गए हैं। हर बूथ पर लगभग 200 प्रतिनिधि वोट डालेंगे।

    वोटिंग गुप्त होगी और वोटर पर्चे में अपने पसंद के प्रत्याशी के नाम के आगे सही का टिक लगाकर इसे बैलेट बॉक्स में डालेंगे।

    भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा ले रहे प्रतिनिधियों के वोट डालने के लिए कर्नाटक के बेल्लारी में विशेष इंतजाम किए गए हैं।

    जानकारी

    वोटिंग के बाद क्या होगा?

    आज शाम 4 बजे वोटिंग खत्म होने के बाद सभी बैलेट बॉक्स को सील करके दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय भेजा जाएगा जहां 19 अक्टूबर को काउंटिंग होगी। काउंटिंग में जिस भी प्रत्याशी को 50 प्रतिशत से अधिक वोट मिलेंगे, वो कांग्रेस का अगला अध्यक्ष होगा।

    चर्चित नाम

    कौन कहां वोट डालेगा?

    कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली के अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय पर वोट डालेंगी। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के कई महासचिव, सचिव और प्रदेश इनचार्ज भी उनके साथ मुख्यालय पर ही वोट डालेंगे।

    पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी दिल्ली में ही अपना वोट डालेंगी, वहीं भारत जोड़ो यात्रा कर रहे राहुल गांधी बेल्लारी में अपना वोट डालेंगे।

    मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक और शशि थरूर केरल में अपना वोट डालेंगे। अन्य प्रतिनिधि अपने-अपने राज्यों के बूथ पर वोटिंग करेंगे।

    कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव

    लगभग तय है खड़गे का अगला कांग्रेस अध्यक्ष बनना

    बता दें कि 80 वर्षीय खड़गे का कांग्रेस का अगला अध्यक्ष बनना लगभग तय है। उन्हें गांधी परिवार का समर्थन हासिल है जिसकी मदद से वह आसानी से जीत जाएंगे।

    इसके अलावा उनके नामांकन का समर्थन करने वाले नेताओं में भूपेंद्र हुड्डा, दिग्विजय सिंह, पृथ्वीराज चौहान, एके एंटनी और अजय माकन जैसे नेता शामिल हैं।

    थरूर को किसी बड़े नेता का समर्थन हासिल नहीं है और उन्होंने पार्टी की मौजूदा स्थिति से नाखुश कांग्रेसियों को लुभाने की कोशिश की है।

    जानकारी

    लगभग 25 साल बाद कांग्रेस को मिलेगा कोई गैर-गांधी अध्यक्ष

    पिछले 25 सालों में ये पहली बार होगा जब कांग्रेस को कोई गैर-गांधी अध्यक्ष मिलेगा। इस दौरान केवल सोनिया गांधी और राहुल गांधी ही पार्टी के अध्यक्ष रहे। सोनिया के नाम सबसे अधिक समय तक पार्टी का अध्यक्ष रहने का रिकॉर्ड है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शशि थरूर
    कांग्रेस समाचार
    मल्लिकार्जुन खड़गे

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    शशि थरूर

    शशि थरूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, किताब में 'नायर' महिलाओं का अपमान करने का आरोप केरल
    ब्रिटिश सांसद को निर्वासित करने का कांग्रेस सांसद ने किया समर्थन, कहा- पाकिस्तान से थी सांठगांठ भारत की खबरें
    लॉकडाउन बढ़ने के बाद गृह मंत्री अमित शाह बोले- पर्याप्त है अन्न और दवा भंडार नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान की GDP के बराबर है भारत का आर्थिक पैकेज, 149 देशों की GDP से अधिक पाकिस्तान समाचार

    कांग्रेस समाचार

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर और अशोक गहलोत में हो सकता है मुकाबला शशि थरूर
    राजस्थान: लंपी वायरस से जानवरों की मौत पर भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता जयपुर
    कांग्रेस का दावा- भाजपा के शासन में हर घंटे एक किसान कर रहा है खुदकुशी राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो
    गहलोत लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, पायलट बोले- एक व्यक्ति दो पदों पर नहीं रह सकता शशि थरूर

    मल्लिकार्जुन खड़गे

    मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे राज्यसभा के अगले नेता विपक्ष, गुलाम नबी आजाद की जगह लेंगे कांग्रेस समाचार
    राज्यसभा: गतिरोध को तोड़ने के लिए बुलाई गई सरकार की बैठक में शामिल नहीं हुआ विपक्ष राज्यसभा
    गहलोत से नाराज हुआ शीर्ष नेतृत्व, हो सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से बाहर- रिपोर्ट राजस्थान
    मल्लिकार्जुन खड़गे लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव शशि थरूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025