नीतीश कुमार: खबरें
बिहार विधानसभा चुनाव: कोरोना के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पहला चरण, 53.54% लोगों ने डाला वोट
बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान छिटपुट घटनाओं के बाद शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।
बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण में 71 सीटों पर वोटिंग जारी, 2.15 करोड़ लोग डालेंगे वोट
बिहार विधानसभा चुनाव की वोटिंग शुरू हो गई है और आज पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर वोटिंग जारी है। इस चरण में लगभग 2.15 करोड़ वोटर्स विभिन्न पार्टियों के 1,066 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इन वोटर्स में 1.12 करोड़ पुरुष, 1.01 करोड़ महिलाएं औऱ 599 थर्ड जेंडर के हैं।
कोरोना महामारी के बीच बिहार में कैसे हो रही हैं चुनाव की तैयारियां?
कोरोना वायरस महामारी के बीच बिहार देश का पहला राज्य है जहां चुनाव हो रहे हैं।
बिहार: लोजपा की सरकार बनी तो जेल में होंगे नीतीश कुमार- चिराग पासवान
रविवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार आने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेल भेजा जाएगा।
बिहार विधानसभा चुनाव: रैलियों में एक-दूसरे पर बरसे मोदी और राहुल, कही ये बातें
बिहार में आगामी 28 अक्टूबर को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान परवान पर है।
विधानसभा चुनाव: क्या इस बार भी बाहुबली नेताओं के ईद-गिर्द घूमेगी बिहार की राजनीति?
बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर होगा। इसके लिए सभी पार्टियां पूरे दमखम से प्रचार अभियान में जुटी है, लेकिन एक चीज जो सबसे "आम" है वह है बाहुबली नेता।
बिहार विधानसभा चुनाव: नीतीश कुमार की रैली में लगे 'लालू जिंदाबाद' के नारे, मुख्यमंत्री भड़के
बिहार में 28 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण प्रचार पूरे परवान पर पहुंच गया है।
विधानसभा चुनाव: क्या है बिहार का जातीय समीकरण, कौन किसकी तरफ?
बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए वोटिंग शुरू होने में मात्र चंद दिन बाकी रह गए हैं और सभी पार्टियां अपने पूरे दमखम के साथ लोगों को लुभाने में लगी हुई हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव: NDA ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड, दिया अपने कार्यों का ब्यौरा
बिहार में आगामी 28 अक्टूबर से तीन चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। सभी पार्टियां प्रचार अभियान में जुटी है और जनता को आकर्षित करने के लिए अपने रिपोर्ट कार्ड और चुनावी घोषणा पत्र जारी कर रही है।
बिहार विधानसभा चुनाव: आंकड़े चाहे जो भी आएं, नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे- भाजपा
बिहार में आगामी 28 अक्टूबर से तीन चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को NDA में सीटों का बंटवारा हो गया है। इसके लिए सभी दलों ने सहमति दे दी है।
विधानसभा चुनाव क्यों नहीं लड़ते बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार?
बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है और 28 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान होगा।
बिहार विधानसभा चुनाव: नीतीश से अलग हुई लोजपा की राह, अकेले दम पर लड़ेगी चुनाव
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में दरार आ गई है।
बिहार चुनाव: महागठबंधन में मतभेद, कांग्रेस को 60 से अधिक सीटें देने को तैयार नहीं RJD
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर महागठबंधन में मतभेद उभर कर सामने आए हैं। राज्य की सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) कांग्रेस को 60 से अधिक सीटें देने को तैयार नहीं है, जबकि कांग्रेस 70 सीटें मांग रही है।
बिहार चुनाव: सीट बंटवारे को लेकर नहीं बनी सहमति, चिराग पासवान ने भाजपा को दिया अल्टीमेट
भारतीय जनता पार्टी का एक और सहयोगी दल उसका साथ छोड़ सकता है।
बिहार: विधानसभा चुनावों से पहले नीतीश कुमार की पार्टी में शामिल हुए पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे
बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) गुप्तेश्वर पांडे जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृति (VRS) ली थी।
बिहार: DGP गुप्तेश्वर पांडे ने लिया रिटायरमेंट, भाजपा के टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव
बिहार सरकार ने पुलिस महानिदेशक (DGP) गुप्तेश्वर पांडे का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) आवेदन स्वीकार कर लिया है।
बिहार: NDA में शामिल होंगे जीतनराम मांझी, JDU ने दी अपने हिस्से की नौ सीटें
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) भाजपा के गठबंधन NDA के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। गुरूवार को मांझी खुद NDA में शामिल होने के फैसले की आधिकारिक घोषणा करेंगे।
जेपी नड्डा का ऐलान- नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पार्टी बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने भाजपा, जनता दल यूनाइटेड (JDU) और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा भी की।
सुशांत सिंह मामला: CBI ने रिया चक्रवर्ती समेत छह लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत अभी भी एक रहस्य बनी हुई है। बिहार और महाराष्ट्र पुलिस के जांच के अधिकार को लेकर आमने-सामने आने और इस बारे में हो रहे अलग-अलग खुलासों के चलते रहस्य और गहरा गया है।
सुशांत सिंह राजपूत मामला: CBI करेगी जांच, केंद्र ने मानी बिहार सरकार की अनुशंसा
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले की जांच अब CBI करेगी। केंद्र सरकार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से की गई अनुशंसा को मान लिया है।
सुशांत आत्महत्या मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की CBI जांच की सिफारिश
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में काफी समय से आम जनता से लेकर नेता-अभिनेता CBI जांच की मांग कर रहे हैं। अब खबर आई है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में CBI जांच की मांग की है।
सुशांत आत्महत्या मामला: मुंबई पहुंचे बिहार पुलिस के अधिकारी को 'बलपूर्वक क्वारंटाइन' किया गया, विवाद बढ़ा
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले की जांच कर रही मुंबई और बिहार पुलिस के बीच तनाव गंभीर स्तर पर पहुंच गया है।
बिहार: 29वें दिन ही टूट गया आठ साल में 264 करोड़ की लागत से बना पुल
बिहार के गोपालगंज को पूर्वी चंपारण से जोड़ने वाला एक पुल उद्घाटन के बाद एक महीने भी नहीं चल पाया।
बिहार सरकार ने लॉकडाउन के लिए जारी की गाइडलाइंस, जानिए क्या खुलेगा और बंद रहेगा
बिहार में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार ने राज्य सरकार को चिंतित कर दिया है।
कोरोना वायरस: बिहार में 16 से 31 जुलाई तक फिर लागू होगा सख्त लॉकडाउन
बिहार में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार ने राज्य सरकार के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। राज्य में प्रतिदिन 1,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।
बिहार विधान परिषद के सभापति कोरोना संक्रमित, तीन दिन पहले नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलाई थी शपथ
देश में लॉकडाउन से बाहर निकलने की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले जेती से बढ़ रहे हैं।
बिहार: आंधी-तूफान की तबाही के बाद बिजली गिरने से 83 लोगों की मौत
देश में कोरोना महामारी के बीच गुरुवार को बिहार में आसमानी आफत कहर बनकर टूटी।
कोरोना वायरस: घर की तरफ चले प्रवासी मजदूर, उत्तर प्रदेश और बिहार के सामने नई चुनौती
कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के कारण लाखों प्रवासी मजदूर विभिन्न राज्यों में फंस गए थे।
कोटा से छात्रों को लाने के लिए योगी सरकार ने भेजी बसें, नीतीश ने बताया अन्याय
लॉकडाउन के कारण राजस्थान के कोटा में फंसे अपने छात्रों को वापस लाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार लगभग 250 बसें भेज रही है। 200 बसें आगरा से और बाकी बसें झांसी से जाएंगी और लगभग 7,000 छात्रों को वापस लाएंगी।
कोरोना वायरस: बिहार में संक्रमण के एक तिहाई मामले एक ही परिवार से
भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या भले ही लगातार बढ़ रही हो, लेकिन ज्यादातर नए मामले कुछ चुनिंदा जगहों से सामने आ रहे हैं जो कोरोना का केंद्र बने हुए हैं।
बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी, रखा 25 लाख रुपये का इनाम
देश में चल रहे कोरोना वायरस के आतंक के बीच मंगलवार को एक युवक ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी दी।
14 दिनों तक क्वारंटाइन कैंपों में रखे जाएंगे उत्तर प्रदेश और बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूर
लॉकडाउन के दौरान शहरों से वापस अपने गांवों की तरफ लौट रहे लाखों प्रवासी मजदूरों को 14 दिन के अनिवार्य क्वारंटाइन में रखा जाएगा।
जानें कौन हैं बिहार चुनाव में नीतीश कुमार को टक्कर देने जा रहीं पुष्पम प्रिया चौधरी
रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लंदन की रहने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी ने बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती देने का ऐलान किया।
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर आइडिया चुराने का आरोप, पटना में दर्ज हुआ मामला
बिहार की राजनीति में अपने आइडिया से महागठबंधन को धमाकेदार जीत दिलाने के बाद चुनावी रणनीतिकार का दर्जा हासिल करने वाले प्रशांत किशोर विवादों में पड़ते नजर आ रहे हैं।
बिहार विधानसभा में NRC के खिलाफ प्रस्ताव पास, नया NPR भी नहीं होगा लागू
बिहार विधानसभा ने राज्य में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (NRC) लागू नहीं करने का प्रस्ताव पास किया है।
पिछलग्गू बनने से "गोडसे" के साथ खड़े होने तक, प्रशांत किशोर के नीतीश पर तीखे हमले
जनता दल यूनाइटेड (JDU) से बाहर निकाले जाने के बाद पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला।
जदयू से बाहर किए गए प्रशांत किशोर और पवन वर्मा
नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को पार्टी से बाहर कर दिया है।
कांग्रेस ने मुख्यमंत्रियों से की NPR रोकने की अपील, जानिए कैसे ऐसा कर सकते हैं राज्य
नागरिकता कानून और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (NRC) के खिलाफ अपनी लड़ाई में कांग्रेस ने गति लाई है।
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में सनसनीखेज मोड़, CBI ने कहा- जिंदा हैं सभी लड़कियां
बिहार के मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम कांड में एक सनसनीखेज मोड़ आया है।
इस साल दिल्ली और बिहार में होंगे विधानसभा चुनाव, जानें क्या है इनका राजनीतिक महत्व
2019 चुनावी नजरिए से बेहद व्यस्त साल रहा जिसमें लोकसभा चुनाव के साथ-साथ छह राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए।