NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी, रखा 25 लाख रुपये का इनाम
    अगली खबर
    बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी, रखा 25 लाख रुपये का इनाम

    बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी, रखा 25 लाख रुपये का इनाम

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 01, 2020
    12:36 pm

    क्या है खबर?

    देश में चल रहे कोरोना वायरस के आतंक के बीच मंगलवार को एक युवक ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी दी।

    उसने मुख्यमंत्री को मारने वाले को 25 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की।

    पोस्ट के वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बाद में पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया है।

    मामला

    हंगामा होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

    बिहार के रोहतास जिले के पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी धर्मेंद्र कुमार पांडे्य है।

    आरोपी की फेसबुक पोस्ट के वायरल होने के बाद दिनारा थाना क्षेत्र के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

    उस दौरान थानाप्रभारी सियाराम सिंह ने लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने फेसबुक पर मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी वाले पोस्ट की जानकारी दी। इसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

    विवरण

    धमकी देने वाले ने फेसबुक पोस्ट में दिया पूरा विवरण

    पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपनी फेसबुक पोस्ट में मुख्यमंत्री को जान से मारने वाले को 25 लाख रुपये का इनाम देने घोषणा करने के साथ ही अपना पूरा विवरण भी दिया था। उसमें उसका नाम, मोबाइल नंबर और पता भी दिया गया था।

    इसके बाद थानाप्रभारी ने उस नंबर पर बात की तो आरोपी का लुधियाना में होना पाया गया।

    शाम को पुलिस ने लुधियाना पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    जानकारी

    मानसिक रूप से अस्वस्थ निकला आरोपी

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी धर्मेंद्र की स्वास्थ जांच कराई तो उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आई। परिजनों ने बताया कि वह पहले भी कई पोस्ट का चुका है। मामले की जांच की जा रही है।

    पंजाब

    लुधियाना में रह रहा था आरोपी का परिवार

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी और उसका परिवार मूल रूप से बिहार के दिनारा थाना क्षेत्र के तोड़ा गांव का रहने वाला है।

    पिछले कई सालों से परिवार लुधियाना में शिफ्ट हो गया था, जहां धर्मेंद्र का उपचार चल रहा है।

    उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में राज्यों की सीमाएं सील होने से वाहनों का संचालन नहीं हो रहा है। इससे अभी आरोपी को बिहार नहीं लाया जा सका है। अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    जानकारी

    मुख्यमंत्री के समर्थकों ने जताया विरोध

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पूरे राज्य में उनके समर्थकों ने हंगामा कर दिया था। समर्थकों ने पुलिस से धमकी देने वाले की गिरफ्तारी नहीं होने पर राज्यव्यापी विरोध प्रदशर्न करने की चेतावनी दी थी।

    धमकियां

    इन मुख्यमंत्रियों को भी मिल चुकी है जान से मारने की धमकी

    किसी मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले अगस्त 2018 में भोपाल में दो युवकों ने टि्वटर के जरिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह को जान से मारने की धमकी दी थीं। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

    इसी तरह अक्टूबर 2019 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जान से मारने की धमकी का पत्र मिला था। दिसंबर 2019 में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलतो को भी ऐसी धमकी मिली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    नीतीश कुमार
    अशोक गहलोत
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    बिहार

    CAA विरोध: शाहीन बाग की तर्ज पर महिलाओं ने मुंबई में भी शुरू किया धरना प्रदर्शन मुंबई
    प्रेमी ने दिया धोखा तो धरने पर उसके घर के बाहर बैठी युवती हरियाणा
    राजनीतिक लड़ाई में पिसते मीसाबंदी पेंशन के लाभार्थी, जानिए क्या है पूरा मामला छत्तीसगढ़
    पुलिस का दावा- भारत को इस्लामिक स्टेट बनाना चाहता है शरजील इमाम दिल्ली पुलिस

    नीतीश कुमार

    मानहानि मुकदमे में बिहार कोर्ट का राहुल गांधी को व्यक्तिगत तौर पर पेश होने का आदेश कर्नाटक
    गोडसे को देशभक्त बताने वालीं साध्वी प्रज्ञा को भाजपा से बाहर किया जाना चाहिएः नीतीश कुमार बिहार
    आज NDA सहयोगियों से मुलाकात करेंगे मोदी और शाह, संभावित चुनाव परिणामों पर करेंगे माथापच्ची दिल्ली
    पार्टी की हार से निराश लालू ने अस्पताल में दो दिन तक नहीं खाया खाना बिहार

    अशोक गहलोत

    विधानसभा चुनाव नतीजेः तीन राज्यों में बढ़त से कांग्रेस में जश्न, भाजपा को झटका छत्तीसगढ़
    तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने गहलोत, कमलनाथ और बघेल भी आज लेंगे शपथ छत्तीसगढ़
    लोकसभा चुनाव से पहले हुए विधानसभा उपचुनाव में बराबरी पर छूटी कांग्रेस-भाजपा की लड़ाई हरियाणा
    राजस्थानः आरक्षण की मांग को लेकर रेलवे ट्रैक पर जमे गुर्जर, कई ट्रेनें रद्द राजस्थान

    कोरोना वायरस

    लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के पलायन पर केंद्र सरकार के निशाने पर केजरीवाल नरेंद्र मोदी
    गुजरात: सूरत में लॉकडाउन उल्लंघन और पुलिस पर हमले के मामले में 93 प्रवासी मजदूर गिरफ्तार भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: स्वास्थ्य मंत्रालय के दस्तावेज से खुलासा, भारत में शुरू हुआ लिमिटेड कम्युनिटी ट्रांसमिशन भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश पहुंचे प्रवासी मजदूरों पर डाला गया केमिकल वाला पानी भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025