NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / सुशांत सिंह राजपूत मामला: CBI करेगी जांच, केंद्र ने मानी बिहार सरकार की अनुशंसा
    अगली खबर
    सुशांत सिंह राजपूत मामला: CBI करेगी जांच, केंद्र ने मानी बिहार सरकार की अनुशंसा

    सुशांत सिंह राजपूत मामला: CBI करेगी जांच, केंद्र ने मानी बिहार सरकार की अनुशंसा

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 05, 2020
    12:33 pm

    क्या है खबर?

    सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले की जांच अब CBI करेगी। केंद्र सरकार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से की गई अनुशंसा को मान लिया है।

    सॉलिस्टर जनरल (SG) तुषार मेहता ने इसकी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी है।

    नीतीश कुमार ने मंगलवार को जानकारी दी थी कि सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा दर्ज कराए गए मामले की जांच CBI से कराने के लिए राज्य सरकार ने अनुशंसा भेज दी है।

    मामला

    नीतीश कुमार ने की सुशांत के पिता से बात

    नीतीश कुमार ने मंगलवार को बताया था कि उनकी सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह से बात हुई थी, जिसमें उन्होंने मामले की CBI जांच कराने की मांग की। उनकी मांग के आधार पर बिहार सरकार ने CBI जांच की सिफारिश करने का फैसला किया है।

    वहीं मामले में आरोपी सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के वकील ने इस पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना है कि यह मामला CBI को ट्रांसफर नहीं हो सकता।

    जांच की मांग

    कई दिनों से हो रही थी CBI जांच की मांग

    सुशांत सिंह की मौत के बाद से ही उनके फैन्स और दूसरी कई बड़ी हस्तियां मामले की CBI जांच की मांग कर रही थी।

    भाजपा नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी को पत्र भी लिखा था।

    गौरतलब है कि 15 जुलाई को सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने पत्र में लिखा था कि बॉलीवुड की कई हस्तियों के अंडरवर्ल्ड से कथित संबंध हैं। अब कई लोग सुशांत की मौत को आत्महत्या की सूरत देने की कोशिश कर रहे हैं।

    मांग

    रिया चक्रवर्ती ने भी की CBI जांच की मांग

    सुशांत के फैंस के अलावा कई फिल्मी हस्तियां और राजनेता उनके आकस्मिक निधन पर CBI जांच की मांग कर रहे हैं। इन कुछ मशहूर हस्तियों शेखर सुमन, कंगना रनौत और रूपा गांगुली जैसे नाम शामिल हैं। रिया चक्रवर्ती ने भी CBI जांच की मांग की थी।

    वहीं महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख का कहना है कि मुंबई पुलिस इस मामले को संभालने में सक्षम है और इसमें CBI जांच की कोई करवाने की आवश्यकता नहीं है।

    जांच

    खुदकुशी का मामला मानकर मुंबई पुलिस कर रही है जांच

    सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को बांद्रा इलाके में स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया कि मौत दम घुटने से हुई।

    कहा गया कि सुशांत डिप्रेशन में थे, कई दिनों से उन्होंने दवाइयां भी नहीं ली थीं।

    मुंबई पुलिस इसे खुदकुशी का मामला मानकर चल रही है। हालांकि, सुशात के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। ऐसे में पुलिस यह जांच करने में जुट गई कि आखिर सुशांत ने किस वजह से आत्महत्या की।

    मामला

    रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत के पिता ने की FIR ने बदला मामले का रुख

    सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। उनका आरोप है कि रिया ने सुशांत को प्यार के जाल में फंसाकर उनसे पैसे ठगे।

    उन्होंने यह मामला पटना पुलिस को सौंपने की बात कही।

    इसके बाद रिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि मामले की जांच मुंबई पुलिस द्वारा की जाए, जबकि सिंह ने भी एक याचिर दायर करते हुए कहा कि उनका पक्ष सुने बिना कोई फैसला न लिया जाए।

    वीडियो

    रिया चक्रवर्ती ने जारी किया अपना वीडियो

    फिलहाल रिया चक्रवर्ती ने घर परिवार के साथ अपना घर छोड़ दिया है।

    उन्होंने हाल में एक वीडियो जारी कर कहा, "मुझे भरोसा है कि मुझे न्याय मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मेरे बारे में कई बातें कही जा रही हैं, लेकिन मामला अदालत में होने के कारण मैं अपने वकील की सलाह पर इन पर टिप्पणी नहीं करुंगी। सत्यमेव जयते।"

    इसके बाद बिहार पुलिस ने भी कहा कि इससे कुछ नहीं होगा वह सामने आए और उनका सहयोग करें।

    जानकारी

    मुंबई पुलिस बनाम पटना पुलिस

    इन सबके बीच यह मामला जैसे मुंबई पुलिस बनाम पटना पुलिस बन गया। बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडे ने आरोप लगाया कि जांच के लिए भेजे गए बिहार पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी को मुंबई में 'बलपूर्वक' क्वारंटाइन कर दिया गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नीतीश कुमार
    बिहार की सरकार
    सुशांत सिंह राजपूत
    केंद्र सरकार

    ताज़ा खबरें

    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा को पिछले महीने बिक्री में लगा झटका, जानिए सेल्स रिपोर्ट  टाटा मोटर्स

    नीतीश कुमार

    पूर्व मुख्यमंत्री के अंतिम संस्कार में पुलिस की सलामी के दौरान नहीं चली एक भी बंदूक बिहार
    राजकीय सम्मान के साथ हुआ अरुण जेटली का अंतिम संस्कार, विपक्षी दलों के नेता भी पहुंचे दिल्ली
    बिहार में बनेगा अरुण जेटली का स्टैच्यू, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया ऐलान दिल्ली
    अमित शाह से मुलाकात के बाद बोलीं ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल में NRC की जरूरत नहीं पश्चिम बंगाल

    बिहार की सरकार

    बिहार में बच्चों की मौतः सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा बिहार
    अमित शाह ने फिर दोहराया, बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ही करेंगे NDA का नेतृत्व बिहार
    बिहार में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर लगा प्रतिबंध, उल्लंघन करने पर होगी छह महीने जेल भारत की खबरें
    कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में बिहार के सामने ये हैं सबसे बड़ी चुनौतियां बिहार

    सुशांत सिंह राजपूत

    रॉ के पूर्व अफसर का सुशांत की मौत पर सनसनीखेज दावा, बताया दाऊद इब्राहिम का हाथ बॉलीवुड समाचार
    सुशांत की फिल्म 'दिल बेचारा' ने तोड़े रिकार्ड्स, ट्रेलर को मिले एक करोड़ से ज्यादा लाइक्स यूट्यूब
    सुशांत की मौत के एक महीने बाद रिया ने तोड़ी चुप्पी, लिखा भावुक करने वाला पोस्ट बॉलीवुड समाचार
    सुशांत आत्महत्या मामला: रिया चक्रवर्ती ने मांगी अमित शाह से मदद, CBI जांच की मांग की बॉलीवुड समाचार

    केंद्र सरकार

    लॉकडाउन के दौरान सैलरी नहीं देने वाली कंपनियों पर नहीं होगी कार्रवाई, SC ने लगाई रोक गृह मंत्रालय
    ओडिशा: पेंशन के लिए 100 वर्षीय बीमार मां को चारपाई पर घसीटकर ले जाना पड़ा बैंक ओडिशा
    कोरोना वायरस: हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात में 700 प्रतिशत वृद्धि, घरेलू बाजार में बिकीं 22.5 करोड़ गोलियां भारत की खबरें
    प्रवासी मजदूरों के रोजगार के लिए केंद्र सरकार ने बनाया मेगा प्लान, 50,000 करोड़ करेगी खर्च बिहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025