NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / बिहार: NDA में शामिल होंगे जीतनराम मांझी, JDU ने दी अपने हिस्से की नौ सीटें
    बिहार: NDA में शामिल होंगे जीतनराम मांझी, JDU ने दी अपने हिस्से की नौ सीटें
    1/6
    राजनीति 1 मिनट में पढ़ें

    बिहार: NDA में शामिल होंगे जीतनराम मांझी, JDU ने दी अपने हिस्से की नौ सीटें

    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 02, 2020
    03:38 pm
    बिहार: NDA में शामिल होंगे जीतनराम मांझी, JDU ने दी अपने हिस्से की नौ सीटें

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) भाजपा के गठबंधन NDA के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। गुरूवार को मांझी खुद NDA में शामिल होने के फैसले की आधिकारिक घोषणा करेंगे। 'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांझी की बातचीत पूरी हो गई है और अक्टूबर-नवंबर में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में HAM को जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कोटे से नौ सीटें दी जाएंगी।

    2/6

    20 अगस्त को ही मांझी ने तोड़ा था महागठबंधन से नाता

    मांझी ने 20 अगस्त को ही कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व वाले महागठबंधन से नाता तोड़ा था और इसके बाद से ही उनके NDA में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। महागठबंधन से नाता तोड़ने के ऐलान के कुछ दिन बाद ही नीतीश कुमार से मिलकर मांझी ने इन अटकलों को और हवा दे दी। इंडिया टुडे के सूत्रों के अनुसार, नीतीश के साथ उनका नौ सीटों पर समझौता हुआ है।

    3/6

    JDU में नहीं होगा HAM का विलय- प्रवक्ता

    मामले पर बयान जारी करते हुए HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि जीतनराम मांझी गुरूवार को हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के NDA में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा करेंगे।" JDU में विलय पर स्थिति स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा, "हमारी पार्टी का JDU में विलय नहीं हो रहा है, बल्कि एक अलग पार्टी के तौर पर NDA में शामिल होगी। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना चाहते हैं।"

    4/6

    सीटें हमारे लिए मुद्दा नहीं- रिजवान

    रिजवान ने आगे कहा, "सीटें कभी भी हमारे लिए मुद्दा नहीं थीं। प्रधानमंत्री मोदी जिस तरीके से देश में आर्थिक संकट को संभाल रहे हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं, हम इसका हिस्सा बनना चाहते है।"

    5/6

    पहले JDU में ही थे मांझी, इसलिए निकाले गए थे बाहर

    बता दें कि अपनी अलग पार्टी बनाने से पहले मांझी JDU में ही हुआ करते थे। दरअसल, 2015 बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने उन्हें कुछ समय के लिए बिहार का मुख्यमंत्री बनाया था, लेकिन जब पद खाली करने की बारी आई तो मांझी ने इससे इनकार कर दिया जिसके बाद उन्हें JDU से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद मांझी महादलित राजनीति में एक बड़ा चेहरा बनकर उभरे और जुलाई, 2015 में अपनी अलग पार्टी बना ली।

    6/6

    महादलितों के चेहरे के तौर पर नीतीश के लिए मददगार साबित हो सकते हैं मांझी

    बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और JDU के NDA और RJD और कांग्रेस के महागठबंधन के बीच है। मांझी की पार्टी HAM NDA में शामिल होने वाली चौथी पार्टी है और रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) भी NDA में शामिल है। महादलितों के एक बड़े चेहरे के तौर पर मांझी दलितों के मुद्दे पर घिरे नीतीश के लिए मददगार साबित हो सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बिहार
    राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
    नीतीश कुमार
    बिहार विधानसभा
    जनता दल यूनाइटेड

    बिहार

    आत्मनिर्भर भारत पैकेज: प्रवासियों के लिए आवंटित अनाज में केवल 33 प्रतिशत का हुआ वितरण दिल्ली
    BEL समेत कई जगहों पर हो रही भर्तियां, जल्द करें आवेदन शिक्षा
    सुप्रीम कोर्ट का बिहार विधानसभा चुनाव टालने से इनकार, कहा- कोरोना वायरस नहीं बन सकता कारण जनता दल यूनाइटेड
    जॉब्स: 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट और PhD उम्मीदवारों तक के लिए यहां निकली भर्ती शिक्षा

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD)

    बिहार विधानसभा चुनावों के लिए गाइडलाइंस जारी; मतदाताओं को मिलेंगे दस्ताने, ऑनलाइन होंगे नामांकन बिहार
    बिहार में तय समय पर ही डाले जाएंगे विधानसभा चुनावों के लिए वोट- चुनाव आयोग बिहार
    इस साल दिल्ली और बिहार में होंगे विधानसभा चुनाव, जानें क्या है इनका राजनीतिक महत्व झारखंड
    झारखंड विधानसभा चुनाव का नतीजा कैसे करेगा राज्यसभा में भाजपा की सीटों को प्रभावित? झारखंड

    नीतीश कुमार

    जेपी नड्डा का ऐलान- नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा जनता दल यूनाइटेड
    सुशांत सिंह मामला: CBI ने रिया चक्रवर्ती समेत छह लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR बिहार
    सुशांत सिंह राजपूत मामला: CBI करेगी जांच, केंद्र ने मानी बिहार सरकार की अनुशंसा बिहार की सरकार
    सुशांत आत्महत्या मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की CBI जांच की सिफारिश बॉलीवुड समाचार

    बिहार विधानसभा

    जानें कौन हैं बिहार चुनाव में नीतीश कुमार को टक्कर देने जा रहीं पुष्पम प्रिया चौधरी नीतीश कुमार
    नाराज नीतीश का भाजपा को उसी की भाषा में जवाब, कैबिनेट विस्तार में दिया एक पद बिहार
    पार्टी की हार से निराश लालू ने अस्पताल में दो दिन तक नहीं खाया खाना बिहार
    बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, लालू के करीबी नेता ने छोड़ी पार्टी लालू प्रसाद यादव

    जनता दल यूनाइटेड

    देशभर की अदालतों में लंबित हैं रेप और POCSO कानून के लगभग 2.5 लाख मामले दिल्ली
    बिहार विधानसभा में NRC के खिलाफ प्रस्ताव पास, नया NPR भी नहीं होगा लागू मध्य प्रदेश
    पिछलग्गू बनने से "गोडसे" के साथ खड़े होने तक, प्रशांत किशोर के नीतीश पर तीखे हमले बिहार
    जानिए नागरिकता कानून और NRC पर क्या है भाजपा के सहयोगियों का रुख ओडिशा
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023