NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / बिहार विधानसभा चुनाव: कोरोना के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पहला चरण, 53.54% लोगों ने डाला वोट
    अगली खबर
    बिहार विधानसभा चुनाव: कोरोना के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पहला चरण, 53.54% लोगों ने डाला वोट

    बिहार विधानसभा चुनाव: कोरोना के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पहला चरण, 53.54% लोगों ने डाला वोट

    लेखन भारत शर्मा
    Oct 28, 2020
    10:08 pm

    क्या है खबर?

    बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान छिटपुट घटनाओं के बाद शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।

    शाम छह बजे तक कुल 53.54 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इसके साथ ही 1,066 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो गई।

    मतदान को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्रों पर मास्क और सैनिटाइजर आदि का प्रबंध किया गया था।

    आइए जानते हैं विस्तृत जानकारी।

    विवरण

    पहले चरण के लिए बनाए गए थे 31,371 मतदान केन्द्र

    राज्य निर्वाचन आयेाग के अनुसार पहले चरण में 16 जिलों के 71 सीटों पर हुए मतदान के लिए कुल 31,371 मतदान केन्द्र बनाए गए थे।

    पहले चरण में कुल 2.14 करोड़ मतदाता थे, लेकिन इनमें से 53.54 प्रतिशत ने ही अपने मताधिकार का उपयोग किया।

    इस चरण में 114 महिलाओं सहित कुल 1,066 उम्मीदवार मैदान में थे। कोरोना महामारी के कारण वोटिंग के समय को बढ़ाया गया था। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे हुआ।

    मतदान

    इस तरह से बढ़ती गई मतदान की रफ्तार

    चुनाव आयोग के अनुसार सुबह सभी बूथों पर मतदान की रफ्तार धीमी रही और दिन बढ़ने के साथ मतदाताओं का बूथों पर पहुंचना शुरू हो गया।

    आयोग के रिकॉर्ड के अनुसार सुबह 9 बजे तक महज 9 प्रतिशत मतदान हुआ था।

    इसके बाद सुबह 11 बजे 18.37 प्रतिशत, दोपहर एक बजे 33.10 प्रतिशत, दोपहर तीन बजे 46.29 प्रतिशत और शाम पांच बजे 51.68 प्रतिशत मतदान हो चुका था। शाम सात बजे यह 53.54 प्रतिशत पर पहुंच गया।

    सबसे अधिक

    धोरैया में हुआ सबसे अधिक मतदान

    आयोग के अनुसार शुरुआत में कई मतदान केंद्रों में EVM के खराब होने की सूचना मिली थी, लेकिन बाद में उन्हें ठीक कर लिया गया।

    छह बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक धोरैया सीट पर 62.50 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम नोखा में 46.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

    बता दें कि साल 2015 विधानसभा चुनाव के पहले चरण में राज्य में 54.94 प्रतिशत मतदान हुआ था। ऐसे में इस बाद प्रतिशत कम रहा है।

    हमला

    कांग्रेस प्रत्याशी सुमंत कुमार पर हुआ हमला

    टिकारी विधानसभा के भोरी स्थित मतदान केंद्र संख्या 323, 324 पर बूथ कैप्चरिंग की शिकायत पर पहुंचे कंग्रेस प्रत्याशी सुमंत कुमार पर हमला हो गया।

    कांग्रेस प्रत्याशी ने सभी मतदान कर्मियों सहित प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाया।

    उन्होंने विरोधियों द्वारा फायरिंग करने और वाहन क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगाया। इसी तरह बेगूसराय के बलिया में दो दलों के कार्यकर्ता के बीच झड़प में आधा दर्जन कार्यकर्ता घायल हो गए।

    बहिष्कार

    नवादा के रजौली विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों पर मतदान का बहिष्कार

    नवादा के रजौली विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों पर मतदान का बहिष्कार किया गया। कुल 11 बूथों पर मतदाता वोट डालने नहीं आए।

    राजौली प्रखंड के बूथ 233 धमोचक के मतदाताओं ने सड़क निर्माण नहीं होने को लेकर मतदान का बहिष्कार किया था।

    इसी विधानसभा के सिरदला प्रखंड के बूथ 136,137 मध्य विद्यालय राजन पर वोट बहिष्कार किया गया। हालांकि, प्रशासन ने कुछ मतदाताओं को बुलाकर वोट डलवाए, लेकिन बहुत कम रहे।

    उम्मीदवार

    गया विधानसभा सीट से उतरे सबसे अधिक उम्मीदवार

    पहले चरण के चुनाव में गया टाउन विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 27 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि बांका की कटोरिया विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम पांच उम्मीदवार मैदान में हैं।

    इस चरण में नीतीश सरकार के आठ मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। जमुई से अंतर्राष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। इसके अलावा गया टाउन से भाजपा के प्रेम कुमार, इमामगंज से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी मैदान में हैं।

    बचाव की गाइडलाइंस

    संक्रमण से बचाव के लिए लागू की गई हैं ये गाइडलाइंस

    कोरोना महामारी की शुरूआत के बाद ये भारत में पहले चुनाव हैं और चुनाव आयोग ने संक्रमण से बचाव के लिए कड़ी गाइडलाइंस जारी की थी।

    इसके तहत एक पोलिंग बूथ पर वोटर्स की संख्या को 1,600 से घटाकर 1,000 कर दी गई, वहीं 80 साल से अधिक उम्र के लोगों को पोस्टल बैलेट की सुविधा दी गई है।

    इसके अलावा हर वोटर की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और फेस मास्क, सैनिटाइजेशन आदि की व्यवस्था भी की गई है।

    जानकारी

    3 नवंबर को दूसरे और 7 नवंबर को तीसरे चरण की वोटिंग

    बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग 3 नवंबर को और तीसरे चरण की वोटिंग 7 नवंबर को होगी। दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटों और तीसरे चरण में 15 जिलों की 78 सीटों पर वोटिंग होगी। नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    नीतीश कुमार
    बिहार विधानसभा
    विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में नंबर-4 पर बनाए हैं 5वें सबसे ज्यादा रन, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान: मुरीदके में सरकारी संस्थान परिसर में बना था लश्कर का मरकज-ए-तैयबा, खंडहर में तब्दील हुआ लश्कर-ए-तैयबा
    नीना गुप्ता ने नातिन मातारा के लिए गाया 'दम मारो दम' गाना, वायरल हो रहा वीडियो  नीना गुप्ता
    #NewsBytesExplainer: तालिबान-भारत की क्या बढ़ रही है नजदीकी, पाकिस्तान से तनाव के बीच कितना अहम अफगानिस्तान? अफगानिस्तान

    बिहार

    बिहार: अकेले व्यक्ति ने 30 सालों तक खोदी 3 किलोमीटर लंबी नहर, खेतों में पहुंचाया पानी देश
    पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन, AIIMS में ली अंतिम सांस राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
    700 किलोमीटर का सफर तय कर NEET परीक्षा देने पहुंचा छात्र, फिर भी नहीं मिला प्रवेश पश्चिम बंगाल
    बिहार: RJD विधायक अरुण यादव का विवादित बयान, कहा- 'राजपूत' नहीं थे अभिनेता सुशांत सिंह राष्ट्रीय जनता दल (RJD)

    नीतीश कुमार

    रविशंकर प्रसाद ने कहा, NRC लागू करने से पहले राज्य सरकारों से किया जाएगा परामर्श बिहार
    इस साल दिल्ली और बिहार में होंगे विधानसभा चुनाव, जानें क्या है इनका राजनीतिक महत्व झारखंड
    मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में सनसनीखेज मोड़, CBI ने कहा- जिंदा हैं सभी लड़कियां बिहार
    कांग्रेस ने मुख्यमंत्रियों से की NPR रोकने की अपील, जानिए कैसे ऐसा कर सकते हैं राज्य मध्य प्रदेश

    बिहार विधानसभा

    पार्टी की हार से निराश लालू ने अस्पताल में दो दिन तक नहीं खाया खाना बिहार
    नाराज नीतीश का भाजपा को उसी की भाषा में जवाब, कैबिनेट विस्तार में दिया एक पद बिहार
    जानें कौन हैं बिहार चुनाव में नीतीश कुमार को टक्कर देने जा रहीं पुष्पम प्रिया चौधरी नीतीश कुमार
    बिहार: NDA में शामिल होंगे जीतनराम मांझी, JDU ने दी अपने हिस्से की नौ सीटें बिहार

    विधानसभा चुनाव

    दिल्ली: भाजपा ने किया एग्जिट पोल्स को खारिज, कहा- 11 फरवरी को बनेगी हमारी सरकार दिल्ली
    दिल्ली में कब-कब किसने संभाली मुख्यमंत्री की कमान, यहां जानें पूरा सफर दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: मतगणना शुरू, शुरुआती रूझानों में आम आदमी पार्टी आगे दिल्ली
    दिल्ली में फिर नहीं खुला कांग्रेस का खाता, ऐसी रही पार्टी नेताओं की प्रतिक्रिया दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025