NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / बिहार विधानसभा चुनाव: आंकड़े चाहे जो भी आएं, नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे- भाजपा
    अगली खबर
    बिहार विधानसभा चुनाव: आंकड़े चाहे जो भी आएं, नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे- भाजपा

    बिहार विधानसभा चुनाव: आंकड़े चाहे जो भी आएं, नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे- भाजपा

    लेखन भारत शर्मा
    Oct 06, 2020
    07:09 pm

    क्या है खबर?

    बिहार में आगामी 28 अक्टूबर से तीन चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को NDA में सीटों का बंटवारा हो गया है। इसके लिए सभी दलों ने सहमति दे दी है।

    इसके साथ ही अब NDA के प्रचार अभियान में तेजी आने की उम्मीद है।

    उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शाम को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीटों के बंटवारे की घोषणा की और नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ने की बात कही।

    बयान

    भाजपा के साथ मिलकर बिहार के लिए कर रहे हैं काम- नीतीश कुमार

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा वह भाजपा के साथ मिलकर बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं। भाजपा और JDU के बीच कोई मतभेद या गलतफहमी नहीं है। दोनों दल विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव में जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि कौन क्या कहता है, इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता। JDU और भाजपा सहमति के तहत मिलकर काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। यहां हर आदमी अपनी बात कहने को आजाद है।

    बयान

    हर स्थिति में नीतीश कुमार ही होंगे मुख्यमंत्री- मोदी

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार भाजपा के नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि चुनाव के परिणाम चाहे जो भी आएं और किस दल को कितनी भी सीटें मिले, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे।

    उनका कहना था कि अगर भाजपा की सीटें ज्यादा भी रहीं तो भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे।

    उन्होंने दावा किया गठबंधन को तीन चौथाई सीटें मिलेंगी और चुनाव के बाद सरकार बनाने के लिए किसी अन्य से मदद की दरकार नहीं होगी।

    विभाजन

    121 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा- मोदी

    उपमुख्यमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा, जनता दल यूनाइटेड (JDU) और अन्य दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर औपचारिक सहमति बन गई है।

    243 विधानसभा सीटों में भाजपा को 121 सीटें मिली हैं। वह इसमें से सात सीटें जीतन राम मांझी की पार्टी को देगी।

    वहीं JDU 122 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और वह मुकेश सहनी की पार्टी VIP को अपने कोटे से सीटें देगी। राम विलास पासवान की पार्टी लोजपा NDA से अलग हो चुकी है।

    बयान

    राम विलास पासवान स्वस्थ होते तो नहीं होती यह स्थिति- मोदी

    लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के NDA से अलग होने के मामले पर उपमुख्यमंत्री मोदी ने कहा कि राम विलास पासवान अस्वस्थ चल रहे हैं। यदि वह स्वस्थ होते तो यह स्थिति न होती। चिराग पासवान किसी भी सूरत में यह कदम नहीं उठा सकते थे, लेकिन अब कोई भ्रम की स्थिति नहीं है।

    बता दें कि LJP ने रविवार को नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने से इनकार करते हुए खुद को NDA से अलग कर लिया था।

    बयान

    "NDA के अलावा अन्य दल प्रचार में नहीं कर सकेगा प्रधानमंत्री के चेहरे का इस्तेमाल"

    सुशील मोदी ने कहा, "ऐसी आशंका है कि कई निर्दलीय अपने चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फोटो का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए वह चुनाव आयोग को पत्र लिखकर इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग करेंगे।"

    चुनाव

    बिहार में चीन चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव

    गत 25 सितंबर को चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। उसके अनुसार राज्य में 28 अक्टूबर से 7 नवंबर के बीच तीन चऱणों में वोटिंग होगी।

    पहले चरण में 28 अक्टूबर को 16 जिलों की 71 सीटों पर, दूसरे चरण में 3 नवंबर को 17 जिलों की 94 सीटों पर और तीसरे चरण में 7 नवंबर को 15 जिलों की 78 सीटों पर वोटिंग होगी। नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    नीतीश कुमार
    सुशील कुमार मोदी
    विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    बिहार

    नौकरियां: 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन वालों तक के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया झारखंड
    असम में बाढ़ से 89 लोगों की मौत, बिहार के भी 10 जिलों में घुसा पानी उत्तराखंड
    बिहार और असम में बाढ़ से 35 लाख लोग प्रभावित, 100 से ज्यादा की हुई मौत असम
    केंद्र की राज्यों के साथ बैठक, कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए दिए ये सुझाव दिल्ली

    नीतीश कुमार

    'बिहार के आइंस्टीन' का शव ले जाने को नहीं एंबुलेंस, नीतीश के लिए लगी लाल कालीन बिहार
    पहले भी हो चुकी हैं महाराष्ट्र जैसी घटनाएं, जानें कब-कब राजनीति में आए ऐसे दिलचस्प मोड़ कर्नाटक
    मध्य प्रदेश: बढ़ती कीमतों के बीच 22 लाख रुपये की प्याज चोरी, बरामद हुआ खाली ट्रक मध्य प्रदेश
    मुजफ्फरपुर: रेप का विरोध करने पर युवती को जिंदा जलाया, मौत बिहार

    सुशील कुमार मोदी

    मानहानि मुकदमे में बिहार कोर्ट का राहुल गांधी को व्यक्तिगत तौर पर पेश होने का आदेश कर्नाटक
    नाराज नीतीश का भाजपा को उसी की भाषा में जवाब, कैबिनेट विस्तार में दिया एक पद बिहार
    नीतीश कुमार की पार्टी का ममता पर हमला, कहा- बंगाल को छोटा पाकिस्तान बनने से रोकें दिल्ली
    मानहानि मुकदमा: अमित शाह को 'हत्या का आरोपी' कहने पर राहुल की अहमदाबाद कोर्ट में पेशी मुंबई

    विधानसभा चुनाव

    बीते पांच सालों में कैसा रहा दिल्ली विधानसभा में विधायकों का प्रदर्शन? दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा पर बैन, इतने घंटे नहीं कर पाएंगे प्रचार दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी किया 'संकल्प पत्र', जानिये क्या रहे बड़े वादे दिल्ली
    शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए तैयार है सरकार- रविशंकर प्रसाद दिल्ली पुलिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025