Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
राहुल गांधी
अमित शाह
भाजपा समाचार
बसवराज बोम्मई
असदुद्दीन ओवैसी
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / जानें कौन हैं बिहार चुनाव में नीतीश कुमार को टक्कर देने जा रहीं पुष्पम प्रिया चौधरी
राजनीति

जानें कौन हैं बिहार चुनाव में नीतीश कुमार को टक्कर देने जा रहीं पुष्पम प्रिया चौधरी

जानें कौन हैं बिहार चुनाव में नीतीश कुमार को टक्कर देने जा रहीं पुष्पम प्रिया चौधरी
लेखन मुकुल तोमर
Mar 09, 2020, 02:27 pm 3 मिनट में पढ़ें
जानें कौन हैं बिहार चुनाव में नीतीश कुमार को टक्कर देने जा रहीं पुष्पम प्रिया चौधरी

रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लंदन की रहने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी ने बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती देने का ऐलान किया। राजनीति में अपने सफर की शुरूआत करने जा रहीं पुष्पम ने बिहार के सभी अखबारों में विज्ञापन देकर अपने आगमन का ऐलान किया और लोगों से उनके साथ जुड़ने की अपील की। पुष्पम कौन हैं, क्या करती हैं और बिहार के लिए उनकी क्या योजना है, आइए आपको बताते हैं।

परिचय
JDU नेती की बेटी हैं पुष्पम

पुष्पम प्रिया चौधरी नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व विधायक विनोद चौधरी की बेटी हैं। ब्रिटेन से पढ़ाई करने वाली पुष्‍पम ने लंदन स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स एंड पोलिटिकल साइंस से लोक प्रशासन में शिक्षा हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने 'द इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज यूनिवर्सिटी' से डवलपमेंट स्‍टडीज में मास्टर्स भी किया है। उनका कहना है कि बिहार उनका पहला प्‍यार है और अब वे बिहार आकर उसके विकास के लिए काम करना चाहती हैं।

राजनीतिक पार्टी
पुष्पम ने 'प्लूरल्स' नाम से बनाई राजनीतिक पार्टी

बिहार का चेहरा बदलने की बात कहने वाली पुष्पम ने 'प्लूरल्स' नाम से राजनीतिक पार्टी बनाई है और वे इसकी प्रमुख हैं। उन्होंने इसे 'जन गण सबका शासन' नामक पंच लाइन दी है। उन्होंने अखबारों में विज्ञापन देते हुए लिखा है कि जो भी लोग बिहार से प्यार और राजनीति से नफरत करते हैं वे उनके साथ जुड़ सकते हैं। इसमें कहा गया है कि बिहार को बेहतर नेताओं की जरूरत है और उसे बेहतर नेता दिए जा सकते हैं।

जनता के नाम पत्र
बिहार की जनता के नाम लिखा खुला पत्र

बिहार की जनता के नाम पत्र लिखते हुए पुष्पम ने लिखा है, "बिहार की जनता के लिए प्रगति कर पाना कठिन हो गया है। सरकार सिर्फ उन लोगों की सुनती है जिनके ऊंचे सत्ताधारी लोगों से सम्पर्क हैं। राज्य के बाकी लोग पीछे छूट गए हैं। जीवन की गुणवत्ता अत्यंत दयनीय है और एक आम आदमी की जिंदगी का कोई मोल नहीं है... पूरी दुनिया काफी तेजी से प्रगति कर रही है लेकिन बिहार सबसे पिछड़ा क्षेत्र बना हुआ है।"

वादा
"2030 तक यूरोपीय देशों जैसा होगा बिहार"

बिहार की जनता से बड़ा वादा करते हुए पुष्पम ने कहा है कि अगर वे बिहार की मुख्यमंत्री बनती हैं तो वे 2025 तक बिहार को देश का सबसे विकसित राज्य बना देंगी और 2030 तक उसका विकास यूरोपीय देशों जैसा होगा। खबरों के अनुसार, पुष्पम पिछले कई महीने से बिहार चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं और उन्‍होंने राज्‍य का दौरा भी किया है। उनके साथ और कौन जुड़ेगा, अभी ये इसका खुलासा नहीं हुआ है।

बयान
बेटी के राजनीति में आने पर क्या बोले पिता विनोद चौधरी?

अपनी बेटी के इस फैसले के बारे में मीडिया से बात करते हुए विनोद चौधरी ने कहा, "मेरी बेटी बालिग है, पढ़ी-लिखी है। उसकी और मेरी सोच में अंतर है और ये पीढ़ी का अंतर है। वो जो कर रही है सोच-समझकर कर रही है और एक पिता होने के नाते मेरा उसे पूरा आशीर्वाद है।" चौधरी ने कहा कि वे JDU में ही रहेंगे और उनके नीतीश कुमार के साथ पारिवारिक संबंध हैं।

जानकारी
अक्टूबर में बिहार में होंगे विधानसभा चुनाव

बता दें कि बिहार में इसी साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। JDU-भाजपा गठबंधन एक साथ चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है, वहीं विपक्ष भी अपनी कमर कस रहा है। प्रशांत किशोर के आगमन ने चुनावों को और दिलचस्प बना दिया है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मुकुल तोमर
मुकुल तोमर
Mail
IIMC से पढ़ाई के बाद पिछले चार साल से नौकरी। 2019 की शुरूआत से न्यूजबाइट्स के साथ। दिल्ली के दंगों से अमेरिका के प्रदर्शनों और चीन के पंगों तक, वैश्विक और राजनीतिक महत्व की हर बड़ी हलचल पर नजर। खबर के नाम पर "ज्ञान" देने से बचता हूं।
ताज़ा खबरें
नीतीश कुमार
बिहार विधानसभा
जनता दल यूनाइटेड
भाजपा समाचार
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
ताज़ा खबरें
एजबेस्टन टेस्ट: दूसरी पारी में अर्धशतक लगाकर ऋषभ पंत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
एजबेस्टन टेस्ट: दूसरी पारी में अर्धशतक लगाकर ऋषभ पंत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि खेलकूद
अपनी गाड़ियों को मजबूत हाइब्रिड तकनीक के साथ पेश करेगी मारुति सुजुकी
अपनी गाड़ियों को मजबूत हाइब्रिड तकनीक के साथ पेश करेगी मारुति सुजुकी ऑटो
आंध्र प्रदेश: प्रधानमंत्री मोदी के हेलीकॉप्टर के पास छोड़े गए काले गुब्बारे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप
आंध्र प्रदेश: प्रधानमंत्री मोदी के हेलीकॉप्टर के पास छोड़े गए काले गुब्बारे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप राजनीति
'काली' के पोस्टर पर बवाल, फिल्ममेकर के खिलाफ शिकायत दर्ज
'काली' के पोस्टर पर बवाल, फिल्ममेकर के खिलाफ शिकायत दर्ज मनोरंजन
अगले साल विंबलडन खेलना चाहते हैं फेडरर, बोले- मुझे उम्मीद है मैं वापस आऊंगा
अगले साल विंबलडन खेलना चाहते हैं फेडरर, बोले- मुझे उम्मीद है मैं वापस आऊंगा खेलकूद
नीतीश कुमार
नीतीश कुमार और नवीन पटनायक के समर्थन के बाद द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना लगभग तय
नीतीश कुमार और नवीन पटनायक के समर्थन के बाद द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना लगभग तय राजनीति
प्रशांत किशोर ने बताया कांग्रेस के साथ न जुड़ने का कारण, कहा- मेरा रिकॉर्ड खराब किया
प्रशांत किशोर ने बताया कांग्रेस के साथ न जुड़ने का कारण, कहा- मेरा रिकॉर्ड खराब किया राजनीति
नीतीश का भाजपा को एक और झटका, केंद्र में एकमात्र मंत्री को नहीं दी राज्यसभा टिकट
नीतीश का भाजपा को एक और झटका, केंद्र में एकमात्र मंत्री को नहीं दी राज्यसभा टिकट राजनीति
बिहार: नीतीश कुमार ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, जातिगत जनगणना पर बुलाई सर्वदलीय बैठक
बिहार: नीतीश कुमार ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, जातिगत जनगणना पर बुलाई सर्वदलीय बैठक राजनीति
असम में बाढ़ से 7 लाख लोग प्रभावित; बिहार में आंधी-बिजली से 33 की मौत
असम में बाढ़ से 7 लाख लोग प्रभावित; बिहार में आंधी-बिजली से 33 की मौत देश
और खबरें
बिहार विधानसभा
शराब पीने वाले हिंदुस्तानी नहीं, महापापी हैं- नीतीश कुमार
शराब पीने वाले हिंदुस्तानी नहीं, महापापी हैं- नीतीश कुमार राजनीति
बिहार: कैबिनेट मीटिंग से पहले दोनों उपमुख्यमंत्री समेत 4 मंत्री पाए गए कोरोना संक्रमित
बिहार: कैबिनेट मीटिंग से पहले दोनों उपमुख्यमंत्री समेत 4 मंत्री पाए गए कोरोना संक्रमित देश
बिहार विधानसभा परिसर में मिलीं शराब की खाली बोतलें, तेजस्वी ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा
बिहार विधानसभा परिसर में मिलीं शराब की खाली बोतलें, तेजस्वी ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा देश
बिहार: उद्घाटन के दिन रोड पर मिली दरारें, गड्ढे के पानी में तैर रही थीं मछलियां
बिहार: उद्घाटन के दिन रोड पर मिली दरारें, गड्ढे के पानी में तैर रही थीं मछलियां देश
बिहार विधानसभा में आखिर क्यों मचा था बवाल?
बिहार विधानसभा में आखिर क्यों मचा था बवाल? राजनीति
और खबरें
जनता दल यूनाइटेड
बिहार: JDU विधायक ने बार बालाओं के साथ ठुमके लगाकर उड़ाए रुपये, पार्टी ने दी चेतावनी
बिहार: JDU विधायक ने बार बालाओं के साथ ठुमके लगाकर उड़ाए रुपये, पार्टी ने दी चेतावनी राजनीति
इलेक्टोरल ट्रस्टों से 2020-21 में भाजपा को मिला 212 करोड़ रुपये का चंदा, कांग्रेस पिछड़ी
इलेक्टोरल ट्रस्टों से 2020-21 में भाजपा को मिला 212 करोड़ रुपये का चंदा, कांग्रेस पिछड़ी राजनीति
बिहार में साथ हैं ये पार्टियां, लेकिन उत्तर प्रदेश में एक-दूसरे के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव
बिहार में साथ हैं ये पार्टियां, लेकिन उत्तर प्रदेश में एक-दूसरे के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव राजनीति
कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से मिलने वाले चंदे में 93 प्रतिशत की गिरावट
कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से मिलने वाले चंदे में 93 प्रतिशत की गिरावट राजनीति
बिहार: भाजपा के मंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, कहा- आसान नहीं है सरकार चलाना
बिहार: भाजपा के मंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, कहा- आसान नहीं है सरकार चलाना राजनीति
और खबरें
भाजपा समाचार
राहुल गांधी का डॉक्टर्ड वीडियो शेयर करने के मामले में भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR
राहुल गांधी का डॉक्टर्ड वीडियो शेयर करने के मामले में भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR राजनीति
महाराष्ट्र: स्पीकर चुनाव के नतीजों में फ्लोर टेस्ट के लिए क्या संकेत?
महाराष्ट्र: स्पीकर चुनाव के नतीजों में फ्लोर टेस्ट के लिए क्या संकेत? राजनीति
जम्मू: ग्रामीणों ने दबोचे लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी, एक दहशतगर्द भाजपा IT सेल का प्रमुख
जम्मू: ग्रामीणों ने दबोचे लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी, एक दहशतगर्द भाजपा IT सेल का प्रमुख देश
महाराष्ट्र: फ्लोर टेस्ट से पहले शिंदे गुट को बड़ी सफलता, स्पीकर चुनाव में मारी बाजी
महाराष्ट्र: फ्लोर टेस्ट से पहले शिंदे गुट को बड़ी सफलता, स्पीकर चुनाव में मारी बाजी राजनीति
नुपुर शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, अब कोलकाता पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस
नुपुर शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, अब कोलकाता पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस देश
और खबरें
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
केंद्र सरकार ने शुरू की 'कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव' योजना, जानें किन्हें मिलेगा लाभ
केंद्र सरकार ने शुरू की 'कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव' योजना, जानें किन्हें मिलेगा लाभ करियर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसः भारतीय महिलाएं जिन्होंने विज्ञान और तकनीकी को दिया नया आयाम
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसः भारतीय महिलाएं जिन्होंने विज्ञान और तकनीकी को दिया नया आयाम टेक्नोलॉजी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: इन फिल्मों में महिला पात्रों को मजबूती से नहीं गढ़ा गया
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: इन फिल्मों में महिला पात्रों को मजबूती से नहीं गढ़ा गया मनोरंजन
रिलीज होने की कतार में हैं महिलाओं पर केंद्रित ये सात बड़ी फिल्में
रिलीज होने की कतार में हैं महिलाओं पर केंद्रित ये सात बड़ी फिल्में मनोरंजन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: जानें कब और कैसे हुई महिला दिवस मनाने की शुरूआत और इसका महत्व
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: जानें कब और कैसे हुई महिला दिवस मनाने की शुरूआत और इसका महत्व लाइफस्टाइल
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022