नीतीश कुमार: खबरें
JDU नेताओं ने कहा था नीतीश को उपराष्ट्रपति बनाओ, खुद मुख्यमंत्री बनो- सुशील मोदी
लंबे समय तक नीतीश कुमार के उपमुख्यमंत्री रहे भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने चौंकाने वाला दावा किया है।
क्या 2024 लोकसभा चुनाव में मोदी को चुनौती देंगे नीतीश कुमार?
महाराष्ट्र में भाजपा के शिवसेना को तोड़ने और महा विकास अघाड़ी गठबंधन की सरकार को गिराने के बाद जो विपक्ष निराशा के चरम पर था, वहीं विपक्ष बिहार में नीतीश कुमार के भाजपा से गठबंधन तोड़ने और महागठबंधन के साथ सरकार बनाने से उत्साह में है।
बिहार: नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 8वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तेजस्वी बने उपमुख्यमंत्री
बिहार में पिछले कई दिनों से चल रही सियासी उठापटक के बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रमुख नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ सरकार बनाते हुए बुधवार दोपहर राजभवन में आयोजित समारोह में रिकॉर्ड आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
नीतीश कुमार के भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने का राज्यसभा पर क्या असर पड़ेगा?
बिहार में नीतीश कुमार ने एक बार फिर से पाला बदल लिया है और भाजपा से गठबंधन तोड़ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ सरकार बना ली है।
क्या भाजपा को पहले से थी नीतीश कुमार के गठबंधन तोड़ने के कदम की जानकारी?
जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रमुख नीतीश कुमार ने मंगलवार को भाजपा के साथ अपना गठबंधन तोड़ते हुए बिहार के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।
बिहार: नीतीश कुमार ने किया सरकार बनाने का दावा, कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
बिहार में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रमुख नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद अब राज्यपाल फागु चौहान से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है।
बिहार: नीतीश कुमार ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा से गठबंधन तोड़ा
जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रमुख नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। वे थोड़ी देर पहले राज्यपाल फागु चौहान से मिले और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा।
बिहार: आज हो सकता है भाजपा-JDU सरकार की किस्मत का फैसला, नीतीश ने बुलाई महत्वपूर्ण बैठक
बिहार में आज जनता दल यूनाइटेड (JDU) और भाजपा के गठबंधन की सरकार की किस्मत का फैसला हो सकता है। भाजपा के साथ तकरार के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुबह 11 बजे JDU के सभी विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई है।
बिहार की राजनीति: सत्ता की चाहत में नीतीश कुमार ने कब-कब बदला है पाला?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) और उसकी सहयोगी भाजपा के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि JDU ने भाजपा से गठबंधन तोड़ने का मन बना लिया है।
बिहार: नीतीश कुमार और भाजपा में तनातनी के बीच क्या है विधानसभा की स्थिति?
बिहार की सत्ता पर काबिज नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) और उसकी सहयोगी भाजपा के बीच मनमुटाव उच्च स्तर पर पहुंच गया है।
बिहार: भाजपा से गठबंधन तोड़ RJD के साथ सरकार बना सकते हैं नीतीश कुमार- रिपोर्ट्स
बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) और भाजपा के गठबंधन की सरकार गिरने की कगार पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों पार्टियों में तकरार के बीच JDU प्रमुख और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही भाजपा से गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर सकते हैं।
बिहार: JDU और भाजपा के बीच तकरार बढ़ी, नीतीश कुमार ने मंगलवार को बुलाई महत्वपूर्ण बैठक
बिहार की सत्ता पर काबिज नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) और उसकी सहयोगी भाजपा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों पार्टियों के बीच तकरार बढ़ती ही जा रही है।
केंद्र सरकार में शामिल नहीं होगी नीतीश कुमार की JDU
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने आज साफ किया कि वह केंद्र सरकार में शामिल नहीं होगी।
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में नीति आयोग की बड़ी बैठक, कृषि से जुड़े मुद्दों पर रहा जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की सातवीं बैठक हुई। ये बैठक दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में हुई और प्रधानमंत्री के अलावा इसमें विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।
नीति आयोग की बैठक में नहीं आए नीतीश, पहले भी तीन बैठकों से बना चुके दूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीति आयोग की बैठक बुलाई थी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसमें शामिल नहीं हुए।
मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह ने दिया केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह (राम चंद्र प्रसाद सिंह) ने गुरुवार को खत्म होने वाले अपने राज्यसभा कार्यकाल से एक दिन पहले यानी बुधवार को केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अब ये दोनों नेता मंत्रिमंडल से बाहर होंगे।
नीतीश कुमार और नवीन पटनायक के समर्थन के बाद द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना लगभग तय
कुछ पार्टियों के समर्थन के बाद केंद्र सरकार की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का चुनाव जीतना लगभग तय हो गया है।
प्रशांत किशोर ने बताया कांग्रेस के साथ न जुड़ने का कारण, कहा- मेरा रिकॉर्ड खराब किया
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पिछले महीने कांग्रेस के एमपॉवर्ड एक्शन ग्रुप (EAG) में शामिल होने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।
नीतीश का भाजपा को एक और झटका, केंद्र में एकमात्र मंत्री को नहीं दी राज्यसभा टिकट
पिछले कुछ समय से अपनी सहयोगी पार्टी भाजपा से नाराज चल रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से अपने एक कदम के जरिए उसे कड़ा संदेश भेजा है।
बिहार: नीतीश कुमार ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, जातिगत जनगणना पर बुलाई सर्वदलीय बैठक
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी सहयोगी पार्टी भाजपा को बड़ा झटका देते हुए जातिगत जनगणना पर सर्वदलीय बैठक बुलाई है। ये बैठक 27 मई को हो सकती है।
असम में बाढ़ से 7 लाख लोग प्रभावित; बिहार में आंधी-बिजली से 33 की मौत
असम में बाढ़ और भूस्खलन के कारण जनजीवन पटरी से उतरा हुआ है।
बिहार: JDU विधायक ने बार बालाओं के साथ ठुमके लगाकर उड़ाए रुपये, पार्टी ने दी चेतावनी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक गोपाल मंडल का बड़ा ही हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
BPSC: 67वीं प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक, परीक्षार्थियों ने काटा बवाल
आज यानि रविवार को बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों को बड़ा झटका लगा।
राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियां शुरू, नीतीश कुमार के साथ हुई पहली बैठक
राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति चुनावों में अधिक से अधिक वोट जुटाने के लिए भाजपा ने सहयोगी पार्टियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
फिलहाल नई पार्टी नहीं बनाएंगे प्रशांत किशोर, बिहार में करेंगे 3,000 किलोमीटर की पदयात्रा
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वो फिलहाल कोई नहीं पार्टी नहीं बनाने जा रहे हैं।
बिहार: शराब के लिए ट्रेन को स्टेशन पर छोड़ गया सहायक लोको पायलट, GRP ने दबोचा
बिहार में शराबंदी के कानून और रेलवे नियमों की धज्जियां उड़ाने वाला मामला सामने आया है।
2025 तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे नीतीश कुमार, विपक्ष फैला रहा अफवाह- सुशील मोदी
मुख्यमंत्री बदलने को लेकर चल रही अटकलों के बीच भाजपा के राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार 2025 तक राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
शराब पीने वाले हिंदुस्तानी नहीं, महापापी हैं- नीतीश कुमार
शराबबंदी के अपने फैसले के लिए अक्सर आलोचकों के निशाने पर आने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से अपने फैसले का बचाव किया है।
बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, गृहनगर में एक शख्स ने किया हमला
रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई और एक शख्स मंच पर चढ़ कर उन पर हमला करने में कामयाब रहा। आरोपी ने उन्हें पीठ पर घूसा मारा।
बिहार: कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, होम क्वारंटाइन हुए
देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। आम आदमी के साथ अब राजनेता भी वायरस की चपेट में आने लगे हैं।
बिहार: कैबिनेट मीटिंग से पहले दोनों उपमुख्यमंत्री समेत 4 मंत्री पाए गए कोरोना संक्रमित
बिहार में राज्य सरकार की कैबिनेट मीटिंग से पहले दोनों उपमुख्यमंत्रियों, रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद, समेत चार मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
बिहार में आ चुकी कोरोना की तीसरी लहर- नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि राज्य में कोरोना वायरस की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है।
बिहार विधानसभा परिसर में मिलीं शराब की खाली बोतलें, तेजस्वी ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा
बिहार में शराबबंदी पर मचे हंगामे के बीच मंगलवार को विधानसभा परिसर से शराब की खाली बोतलें मिली हैं।
शराबबंदी के लिए बिहार सरकार की सख्ती, थानाप्रभारी और चौकीदार 10 साल के लिए होंगे निलंबित
बिहार में शराबबंदी के बाद भी जहरीली शराब से 40 से अधिक लोगों की मौत के मामले में आलोचना झेल रही नीतीश कुमार सरकार ने राज्य पूर्ण शराबबंदी के लिए सख्त कदम उठाया है।
बिहार: जहरीली शराब से मृतकों की संख्या हुई 21, तेजस्वी का नीतीश सरकार पर निशाना
बिहार में शराबबंदी के बाद भी जहरीली शराब से लोगों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
बिहार: गोपालगंज में जहरीली शराब से 3 की मौत, इस साल अब तक हुई 70 मौतें
बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने भले ही राज्य में शराबबंदी लागू कर रखी है, लेकिन इसका वास्तविक प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है।
बिहार: उद्घाटन के दिन रोड पर मिली दरारें, गड्ढे के पानी में तैर रही थीं मछलियां
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को 220 करोड़ रुपये की लागत से बने एक स्टेट हाइवे का उद्घाटन किया था।
पेगासस जासूसी कांड: नीतीश कुमार ने की जांच की मांग, ऐसा करने वाले पहले भाजपा सहयोगी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेगासस जासूसी कांड में जांच की मांग की है। आज मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मामले में जांच जरूर होनी चाहिए और सारी सच्चाई सामने आनी चाहिए।
बिहार: भाजपा के मंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, कहा- आसान नहीं है सरकार चलाना
बिहार में सत्ता संभाल रही NDA की गठबंधन सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
नीतीश कुमार ने कैसे तोड़ी चिराग पासवान की पार्टी?
बिहार की राजनीति में आज उस समय दिलचस्प मोड़ आया जब चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के पांच सांसदों ने उनके खिलाफ बगावत कर दी।