NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / सुशांत आत्महत्या मामला: मुंबई पहुंचे बिहार पुलिस के अधिकारी को 'बलपूर्वक क्वारंटाइन' किया गया, विवाद बढ़ा
    अगली खबर
    सुशांत आत्महत्या मामला: मुंबई पहुंचे बिहार पुलिस के अधिकारी को 'बलपूर्वक क्वारंटाइन' किया गया, विवाद बढ़ा

    सुशांत आत्महत्या मामला: मुंबई पहुंचे बिहार पुलिस के अधिकारी को 'बलपूर्वक क्वारंटाइन' किया गया, विवाद बढ़ा

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 03, 2020
    01:27 pm

    क्या है खबर?

    सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले की जांच कर रही मुंबई और बिहार पुलिस के बीच तनाव गंभीर स्तर पर पहुंच गया है।

    बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडे ने आरोप लगाया कि जांच के लिए भेजे गए बिहार पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी को मुंबई में 'बलपूर्वक' क्वारंटाइन कर दिया गया है।

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है।

    आइये, विस्तार से यह खबर जानते हैं।

    क्वारंटाइन

    15 अगस्त तक आइसोलेशन में रहेंगे IPS तिवारी

    बिहार पुलिस प्रमुख गुप्तेश्वर पांडे ने रविवार रात ट्वीट कर जानकारी दी कि पटना से IPS अधिकारी विनय तिवारी आधिकारिक ड्यूटी पर जांच टीम का नेतृत्व करने मुंबई पहुंचे थे, जहां बृह्नमुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकारियों ने उन्हें 'बलपूर्वक' क्वारंटाइन कर दिया।

    इसके साथ उन्होंने ट्विटर पर तिवारी की एक फोटो शेयर की, जिसमें उनके हाथ पर क्वारंटाइन होने की मुहर लगी थी। उन्हें 15 अगस्त तक आइसोलेशन में रहना होगा।

    जांच

    मुंबई में पहले से मौजूद है बिहार पुलिस की एक टीम

    DGP पांडे ने कहा, "तमाम निवेदन के बाद भी तिवारी को IPS मेस में रुकने नहीं दिया गया। वो अब गोरेगांव के एक गेस्ट हाउस में रुके हैं।"

    वहीं BMC का कहना है कि पुलिस अधिकारी विनय तिवारी को मुंबई हवाई अड्डे पर आने वाले घरेलू यात्रियों के लिए बनी गाइडलाइंस के तहत क्वारंटाइन किया गया है।

    IPS तिवारी रविवार को मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। बिहार पुलिस की टीम पहले से मुंबई में जांच के लिए मौजूद हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिये बिहार के DGP का ट्वीट

    ये हैं बिहार cadre के IPS अधिकारी विनय तिवारी जिनको मुंबई में आज रात में 11 बजे रात में ज़बरदस्ती क्वोरंटीन कर दिया गया.SSR केस में जाँच करनेवाली टीम का नेतृत्व करने गए थे.अब ये यहाँ से कहीं निकल नहीं सकते!@IPSVinayTiwari pic.twitter.com/6Le4AXjuJ8

    — IPS Gupteshwar Pandey (@ips_gupteshwar) August 2, 2020

    जानकारी

    नीतीश कुमार ने दी प्रतिक्रिया

    इस पूरे मामले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "उनके साथ जो भी हुआ है, वो ठीक नहीं है। यह राजनीतिक मामला नहीं है। बिहार पुलिस अपनी ड्यूटी कर रही है। हमारे DGP उनसे बात करेंगे।"

    आरोप

    मुंबई पुलिस का आरोप- प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रही बिहार पुलिस

    दूसरी तरफ मुंबई पुलिस के सूत्रों का कहना है कि उन्होंने पटना से आई टीम को पूरा सहयोग करने की बात कही थी, लेकिन बिहार पुलिस ने जांच के सभी प्रोटोकॉल और दूसरी नियमों का पालन नहीं किया।

    गौरतलब है कि इस मामले की जांच में बिहार पुलिस के साथ-साथ मुंबई पुलिस भी लगी हुई है।

    सूत्रों का कहना है कि बिहार पुलिस मुंबई पुलिस को उन लोगों की जानकारी नहीं दे रही, जिनसे वो पूछताछ करना चाहती है।

    बयान

    मूंबई पहुंचने के बाद तिवारी ने दिया था यह बयान

    NDTV के मुताबिक, मुंबई पहुंचने के बाद तिवारी ने कहा था वो अपनी टीम का नेतृत्व करने आए हैं और मामले की गहराई से जांच होगी।

    उन्होंने कहा, "मुंबई पुलिस अपने तरीके से जांच कर रही है और हम अपने तरीके से करेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो हम उन बॉलीवुड सितारों के बयान भी दर्ज करेंगे, जिनसे मुंबई पुलिस पूछताछ कर चुकी है। हमारी जांच सही दिशा में जा रही है। हमारी टीम के पास महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद हैं।"

    मामला

    जून में अपने घर में मृत पाए गए थे सुशांत सिंह राजपूत

    बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जून में मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उनकी उम्र 34 साल थी।

    इस मामले में सुशांत के परिवार ने उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाते हुए पटना में FIR दर्ज कराई थी।

    वहीं मुंबई पुलिस भी इस मामले की जांच में जुटी हुई है और वह अभी तक फिल्मकार महेश भट्ट और फिल्म पत्रकार राजीव मसंद समेत 40 लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    बिहार
    पटना
    नीतीश कुमार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    मुंबई

    मशहूर सेलेब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान का निधन, आत्महत्या का अंदेशा बॉलीवुड समाचार
    महाराष्ट्र: लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन में एक लाख से अधिक मामले दर्ज, 24 हजार लोग गिरफ्तार महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: लोगों ने नियम नहीं माने तो जारी रह सकता है लॉकडाउन- मुख्यमंत्री ठाकरे महाराष्ट्र
    भारत इन दवाइयों के दम पर लड़ रहा है कोरोना वायरस के खिलाफ जंग भारत की खबरें

    बिहार

    कोरोना वायरस: केंद्र सरकार ने पहचाने 145 संभावित हॉटस्पॉट जिले, ऐहतियाती कदम उठाने को कहा असम
    लगभग 40 प्रतिशत श्रमिक स्पेशल ट्रेनें हुईं लेट, कुछ दो दिन बाद मंजिल पर पहुंचीं महाराष्ट्र
    बिहार के लिए पैदल निकले युवक को रास्ते में हुई मोहब्बत, जीवनसंगिनी के साथ पहुंचा घर दिल्ली
    उत्तर प्रदेश: प्रतापगढ़ में ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत योगी आदित्यनाथ

    पटना

    होली को ध्यान में रखकर IRCTC ने दिल्ली से शुरू की चार विशेष ट्रेनें, जानें विवरण दिल्ली
    बिहारः दिमागी बुखार से मरने वालों की संख्या 100 पार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पटना पहुंचे बिहार
    बिहार: पटना में फुटपाथ पर सो रहे बच्चों को कुचलने वाले युवक की मॉब लिंचिंग बिहार
    मानहानि मुकदमा: अमित शाह को 'हत्या का आरोपी' कहने पर राहुल की अहमदाबाद कोर्ट में पेशी मुंबई

    नीतीश कुमार

    बिहार सरकार ने मांगी RSS और दूसरे संगठनों के नेताओं की जानकारी, भाजपा ने बताया जासूसी बिहार
    बिहार और असम में बाढ़ः अब तक 150 की मौत, एक करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित बिहार
    पूर्व मुख्यमंत्री के अंतिम संस्कार में पुलिस की सलामी के दौरान नहीं चली एक भी बंदूक बिहार
    राजकीय सम्मान के साथ हुआ अरुण जेटली का अंतिम संस्कार, विपक्षी दलों के नेता भी पहुंचे दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025