NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: बिहार में 16 से 31 जुलाई तक फिर लागू होगा सख्त लॉकडाउन
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: बिहार में 16 से 31 जुलाई तक फिर लागू होगा सख्त लॉकडाउन

    कोरोना वायरस: बिहार में 16 से 31 जुलाई तक फिर लागू होगा सख्त लॉकडाउन

    लेखन भारत शर्मा
    Jul 14, 2020
    04:35 pm

    क्या है खबर?

    बिहार में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार ने राज्य सरकार के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। राज्य में प्रतिदिन 1,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।

    इसके चलते सरकार ने बिहार में एक बार फिर सख्त लॉकडाउन लागू करने का निर्णय किया है। सरकार ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।

    इसके तहत राज्य में 16 से 31 जुलाई तक लॉकडाउन लागू रहेगा और गृह विभाग द्वारा इसकी गाइडलाइंस तैयार की जा रही है।

    बयान

    कोरोना वायरस के खिलाफ बचाव ही उपचार है- सुशील मोदी

    उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राज्य में लॉकडाउन लागू किए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना महामारी का ना कोई दवा है ना टीका। इससे बचाव का सिर्फ एक ही माध्यम है, सभी अपने चेहरे पर मास्क, तौलिया या रुमाल लगाकर लगाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा सोशल डिस्टैंसिंग का भी सख्ती से पालन करें।

    उन्होंने कहा कि इसके बाद ही सभी कोरोना से अपना बचाव कर सकते हैं और एकजुट होकर इस महामारी को हरा सकते हैं।

    बैठक

    अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में लिया निर्णय

    मुख्य सचिव कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करने के लिए राज्य के आला अधिकारियों के साथ बैठक की थी।

    इसमें राज्य में संक्रमण के तेजी से फैलने की बात सामने आई थी। इसको लेकर सरकार ने सख्त लॉकडाउन लागू करने का निर्णय किया है।

    राज्य के सभी जिला मुख्यालय, सब डिविजनल मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय और नगर निकाय इसकी सख्ती से पालना कराई जाएगी।

    जानकारी

    भाजपा के 25 कार्यकर्ताओं में हुई संक्रमण की पुष्टि

    दरअसल, सोमवार को भाजपा के 75 कार्यकर्ताओं की कोरोना की जांच की गई थी। इनमें से 25 कार्यकर्ताओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें प्रदेश संगठन के महामंत्री नागेंद्र नाथ, भाजपा प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार, राधा मोहन शर्मा और राजेश वर्मा शामिल हैं।

    पटना

    राजधानी पटना में 10 जुलाई से लागू किया था सात दिन का लॉकडाउन

    इससे पहले सरकार ने राजधानी पटना में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 10 से 16 जुलाई तक लॉकडाउन लागू किया था।

    इसमें सरकार नेसभी सरकारी और निजी कार्यालय बंद करने के साथ सार्वजनिक परिवहन को बंद कर दिया था। हालांकि, आवश्यक सेवाओं के साथ राशन, डेयरी, सब्जियां और मांस की दुकानें खुली रखने की छूट दी थीं।

    अब बढ़ते संक्रमण के कारण सरकार ने पूरे राज्य में 31 जुलाई तक लॉकडाउन करने का निर्णय किया है।

    लॉकडाउन

    बिहार में 23 मार्च को ही लागू हो गया था लॉकडाउन

    बता दें कि प्रदेश में पहली बार राज्य सरकार ने 23 मार्च की रात से लॉकडाउन लागू किया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन किया। जिसकी मियाद दो बार बढ़ाई गई।

    देश के साथ-साथ बिहार में भी 31 मई तक लॉकडाउन रहा। इसके बाद 1 जून से अनलॉक-1 और जुलाई से अनलॉक2 प्रभावी किया गया।

    अनलॉक में मामले बढ़ने के बाद सरकार ने कुछ जिलों में आंशिक लॉकडाउन शुरू कर दिया था।

    संक्रमण

    भारत और बिहार में कोरोना संक्रमण की स्थिति

    भारत में 24 घंटों में कोरोना वायरस के 28,498 नए मामले सामने आए और 553 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या नौ लाख के पार 9,06,752 हो गई है, वहीं 23,727 लोगों की कोरोना के संक्रमण से मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,11,565 हो गई है।

    इसी तरह बिहार में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,959 पहुंच गई हैं और अब तक 160 लोगों की मौत हो गई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    पटना
    नीतीश कुमार
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार की पावर स्टीयरिंग क्यों होती है खराब? जानिए कैसे करें समाधान  कार

    बिहार

    पेट की भूख के आगे मजबूर हुआ मजदूर, जबलपुर में वेंडिंग मशीन तोड़कर लूट लिया खाना मध्य प्रदेश
    बिहार: दिल्ली से वापस लौटे हर चार प्रवासी मजदूरों में एक कोरोना वायरस से संक्रमित दिल्ली
    अगले महीने की शुरुआत से 200 नॉन-एसी ट्रेनें चलाएगा रेलवे, ऑनलाइन बुक होंगी टिकट गृह मंत्रालय
    अलग-अलग राज्यों में हुए सड़क हादसों में 22 प्रवासी मजदूरों की मौत ओडिशा

    पटना

    मुश्किलों में घिर सकते हैं राहुल गांधी, धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में शिकायत दर्ज बिहार
    होली को ध्यान में रखकर IRCTC ने दिल्ली से शुरू की चार विशेष ट्रेनें, जानें विवरण दिल्ली
    बिहारः दिमागी बुखार से मरने वालों की संख्या 100 पार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पटना पहुंचे बिहार
    बिहार: पटना में फुटपाथ पर सो रहे बच्चों को कुचलने वाले युवक की मॉब लिंचिंग बिहार

    नीतीश कुमार

    नीतीश कुमार की पार्टी का ममता पर हमला, कहा- बंगाल को छोटा पाकिस्तान बनने से रोकें दिल्ली
    बिहार में बच्चों की मौतः सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा बिहार
    असम और बिहार में बाढ़ से 70 लाख से अधिक लोग प्रभावित, 40 की मौत बिहार
    बिहार सरकार ने मांगी RSS और दूसरे संगठनों के नेताओं की जानकारी, भाजपा ने बताया जासूसी बिहार

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण पुणे समेत इन जगहों पर फिर लागू होगा लॉकडाउन पुणे
    कर्नाटक: स्टाफ कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर होम क्वारंटाइन हुए मुख्यमंत्री येदियुरप्पा भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: क्या भारत पर वैश्विक हॉटस्पॉट बनने का खतरा मंडरा रहा है? भारत की खबरें
    कोरोना: देश में आठ लाख से पार पहुंचे मामले, पांच लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025