कांग्रेस समाचार: खबरें

कर्नाटक चुनाव: प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जी परमेश्वरा अपनी सीट पर जीते

कर्नाटक चुनाव में तुमकूर जिले की कोरटगेरे सीट पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ जी परमेश्वरा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने जनता दल सेक्युलर (JDS) उम्मीदवार पीआर सुधाकर लाल को 14,347 वोट से हराया।

कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक ने चित्तपुर से लगाई जीत की हैट्रिक

कर्नाटक चुनाव में गुलबर्गा जिले की चित्तपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रियांक खड़गे और भाजपा उम्मीदवार मणिकांत राठौर के बीच कड़ा मुकाबला रहा।

कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा सीट से लगातार चौथी बार जीते

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने रामनगर जिले की कनकपुरा विधानसभा सीट पर JDS उम्मीदवार बी नागाराजू को 1 लाख से अधिक वोटों से हरा दिया है। उन्होंने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की।

कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस नेता सिद्धारमैया बोले- जनादेश मोदी के खिलाफ, राहुल गांधी बन सकते हैं प्रधानमंत्री

कर्नाटक चुनाव में बड़ी जीत की ओर बढ़ती कांग्रेस के नेता काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि यह चुनाव परिणाम नरेंद्र मोदी के खिलाफ है।

कर्नाटक चुनाव: जीत के बाद कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार हुए भावुक, जानें क्या कहा

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस बड़ी जीत की ओर है। पार्टी की जीत स्पष्ट होने के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार भावुक हो गए।

कर्नाटक चुनाव: सिद्धारमैया या डीके शिवकुमार, मुख्यमंत्री पद के लिए किसका पलड़ा भारी?

कर्नाटक चुनाव के नतीजों में कांग्रेस बड़ी जीत की ओर है और पार्टी ने सरकार बनाने की कवायद भी शुरू कर दी है।

कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस की बड़ी जीत, 224 में से 130 से अधिक सीटों पर आगे

कर्नाटक चुनाव के नतीजे लगभग स्पष्ट हो गए हैं। कांग्रेस ने यहां बड़ी जीत दर्ज की है और वह 224 में से 137 सीटों पर आगे चल रही है। बहुमत का आंकड़ा 113 सीट है।

12 May 2023

कर्नाटक

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: मुख्य सीटें, जहां दांव पर लगी है दिग्गजों की सियासी किस्मत

कर्नाटक में 10 मई को मतदान होने के बाद अब नतीजों की बारी है। पिछले करीब 2 महीने से कांग्रेस, भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) ने चुनाव जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। शनिवार को इस मेहनत के नतीजे सबके सामने होंगे।

मध्य प्रदेश: कांग्रेस में शामिल हुईं पर्वतारोही, 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का ब्रांड एंबेसडर पद छिना

एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाली मध्य प्रदेश की पर्वतारोही मेघा परमार के कांग्रेस में शामिल होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने उन्हें 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के ब्रांड एंबेसडर पद से हटा दिया है।

कर्नाटक चुनाव का मतदान खत्म, 5 बजे तक 65.69 प्रतिशत मत पड़े

कर्नाटक चुनाव का मतदान खत्म हो गया है। यहां शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत 65.69 रहा।

कर्नाटक: मतदान से पहले सिलेंडर को प्रणाम कर उसकी आरती उतार रहे कांग्रेस कार्यकर्ता, जानें कारण

कर्नाटक चुनाव में लोग रसोई गैस के सिलेंडर को प्रणाम कर पोलिंग बूथ पर मतदान करने जा रहे हैं। लोग इसकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव का मतदान जारी; 22 प्रतिशत उम्मीदवार दागी, जानिए अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े

कर्नाटक विधानसभा चुनाव का मतदान जारी है। राज्य विधानसभा की 224 विधानसभा सीटों पर आज एक ही चरण में मतदान हो रहा है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। चुनाव के नतीजे तीन दिन बाद यानी 13 मई को घोषित किए जाएंगे।

NewsBytesExplainer: कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस के घोषणापत्रों में किए गए वादे और उनकी तुलना 

बुधवार को कर्नाटक चुनाव का मतदान होना है। इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने घोषणापत्रों में कई लोकलुभावन वादे किए हैं।

सचिन पायलट ने साधा अशोक गहलोत पर निशाना, बोले- उनकी नेता सोनिया गांधी नहीं, वसुंधरा राजे

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा।

07 May 2023

कर्नाटक

'बजरंग बली', 'जहरीला सांप' और '91 गालियां'; कर्नाटक के चुनावी प्रचार में छाए रहे ये मुद्दे

कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होना है। राज्य में चुनाव प्रचार अब अंतिम दौर में है, जिसमें सभी दलों के नेता पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

बजरंग दल बैन मामला: VHP ने मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस भेज 100 करोड़ रुपये हर्जाना मांगा

विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को कानूनी नोटिस भेजकर 100 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है। उन पर बजरंग दल के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने और बदनाम करने का आरोप लगाया गया है।

मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार की हत्या की साजिश रच रही है भाजपा- कांग्रेस 

कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव से पहले भाजपा पर एक बड़ा आरोप लगाया है।

सुप्रीम कोर्ट का राहुल गांधी की सांसदी रद्द मामले में दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार  

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को राहुल गांधी की सांसदी रद्द किये जाने के लोकसभा सचिवालय के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया।

कर्नाटक: कांग्रेस का यू-टर्न? पूर्व मुख्यमंत्री मोइली बोले- बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की योजना नहीं

कर्नाटक चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया है, जिसे लेकर भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

बजरंग दल: इतिहास और विवादों पर एक नजर, कांग्रेस ने प्रतिबंध लगाने का किया है वादा

कांग्रेस ने मंगलवार को कर्नाटक चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर बजरंग दल और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया था, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

मानहानि मामला: गुजरात हाई कोर्ट का राहुल गांधी को अंतरिम राहत देने से इनकार

कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राहुल गांधी की अपील पर मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि के मामले में मंगलवार को गुजरात हाई कोर्ट में सुनवाई हुई।

कर्नाटक: कांग्रेस के घोषणापत्र पर मोदी बोले- बजरंगबली को ताले में बंद करने का निर्णय लिया

कर्नाटक चुनाव के दौरान प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर निशाना साधा और बजरंग दल जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने के वादे पर कटाक्ष किया।

IPL के बहाने कांग्रेस ने गौतम गंभीर को घेरा, हरकत को बताया 'सड़क छाप गुंडई'

कांग्रेस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बहाने दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर पर निशाना साधा है। उन्होंने विराट कोहली के साथ उनकी हरकत को 'सड़क छाप गुंडई' बताया।

कर्नाटक: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के हेलीकॉप्टर से टकराया बाज, कांच टूटा

कर्नाटक चुनाव के दौरान प्रचार में लगे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के हेलीकॉप्टर से मंगलवार को अचानक बाज टकरा गया, जिससे हेलीकॉप्टर का कांच टूट गया।

कर्नाटक: कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र जारी, बजरंग दल पर बैन लगाने का किया वादा 

कर्नाटक चुनाव को लेकर भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है।

कर्नाटक: मल्लिकार्जुन खड़गे के बाद बेटे प्रियांक ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना, 'नालायक बेटा' बताया

कर्नाटक चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और उनको 'नालायक' बताया।

छत्तीसगढ़: प्रमुख आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ के प्रमुख आदिवासी नेता नंद कुमार साय भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेसियों ने मुझे 91 बार दी गालियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कर्नाटक के बीदर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

कर्नाटक: कांग्रेस का अमित शाह पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

कर्नाटक में सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हैं। इस बीच कांग्रेस ने भाजपा की एक रैली में दिए गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक भाषण को भड़काऊ और नफरत फैलाने वाला बताया है।

अरविंद केजरीवाल के बंगले की मरम्मत पर खर्च हुए 45 करोड़ रुपये, भाजपा-कांग्रेस ने उठाए सवाल 

भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सरकारी बंगले की मरम्मत पर 45 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप लगाया है।

23 Apr 2023

कर्नाटक

कर्नाटक: सिद्धारमैया के लिंगायत समुदाय पर बयान के बाद गरमाई सियासत, जानें पूरा मामला

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के लिंगायत समुदाय पर दिए एक बयान पर राज्य की सियासत गरमा गई है।

23 Apr 2023

असम

IYC अध्यक्ष श्रीनिवास को असम पुलिस का नोटिस, 2 मई को पूछताछ के लिए बुलाया

भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को असम पुलिस ने नोटिस जारी कर 2 मई को पेश होने को कहा है।

22 Apr 2023

असम

कांग्रेस ने IYC अध्यक्ष श्रीनिवास पर आरोप लगाने वालीं अंगकिता दत्ता को पार्टी से निकाला

कांग्रेस ने शनिवार को असम प्रदेश युवा कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ अंगकिता दत्ता को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

राहुल गांधी ने सांसदी जाने के बाद दिल्ली स्थित सरकारी बंगले को किया खाली

कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली के 12, तुगलक लेन स्थित सरकारी बंगला शनिवार को खाली कर दिया है।

कर्नाटक: नड्डा के 'मोदी के आशीर्वाद से वंचित रहने' के बयान को कांग्रेस ने बताया धमकी

कर्नाटक चुनाव को लेकर चल रहे प्रचार के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें वह राज्य के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से वंचित रहने की बात कह रहे हैं।

मानहानि मामला: राहुल गांधी को झटका, सूरत कोर्ट ने खारिज की सजा पर रोक की याचिका

मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले में सूरत कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। सूरत कोर्ट ने राहुल की याचिका खारिज कर दी है।

उत्तर प्रदेश: कांग्रेस नेता ने अतीक अहमद को बताया शहीद, भारत रत्न देने की भी मांग

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के एक स्थानीय नेता ने गैंगस्टर अतीक अहमद को शहीद बताया है और उसे भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग भी की है।

सिद्धारमैया ने चुनावी राजनीति छोड़ने का किया ऐलान, बोले- यह मेरा आखिरी चुनाव

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने आज ऐलान कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद वह चुनावी राजनीति छोड़ देंगे। सिद्धारमैया ने मैसूर के वरुणा में नामांकन दाखिल करते वक्त एक रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही।

छत्तीसगढ़: कांग्रेस विधायक के काफिले पर नक्सलियों का हमला, सभी बाल-बाल बचे

छत्तीसगढ़ में पद्देड़ के पास मंगलवार दोपहर को नक्सलियों ने कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर हमला कर दिया। उनके काफिले पर गोलीबारी की गई।