Page Loader
छत्तीसगढ़: कांग्रेस विधायक के काफिले पर नक्सलियों का हमला, सभी बाल-बाल बचे
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक के काफिले पर नक्सलियों का हमला (तस्वीर: ट्विटर/@NewsIADN)

छत्तीसगढ़: कांग्रेस विधायक के काफिले पर नक्सलियों का हमला, सभी बाल-बाल बचे

लेखन गजेंद्र
Apr 18, 2023
06:41 pm

क्या है खबर?

छत्तीसगढ़ में पद्देड़ के पास मंगलवार दोपहर को नक्सलियों ने कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर हमला कर दिया। उनके काफिले पर गोलीबारी की गई। मंडावी नक्सल प्रभावित बीजापुर के विधायक हैं। नक्सली हमले में विधायक के साथ सभी बाल-बाल बच गए। सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक पर अचानक हुई गोलीबारी से प्रदेश सरकार में हड़कंप मच गया। मामले की जांच शुरू हो गई है। इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों की ओर से खोजबीन अभियान चलाया जा रहा है।

हमला

2019 में हो चुकी है भाजपा विधायक की हत्या

जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों के हमले में भाजपा विधायक और आदिवासी नेता भीमा मंडावी की हत्या हो चुकी है। नक्सलियों ने बम धमाके में मंडावी के बुलेटप्रूफ वाहन को उड़ा दिया था। इससे पहले 2013 में विधानसभा चुनाव से पहले भी झीरम घाड़ी में ऐसी घटना हुई थी। इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल और पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा सहित 32 लोगों की जान गई थी।