NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कर्नाटक विधानसभा चुनाव का मतदान जारी; 22 प्रतिशत उम्मीदवार दागी, जानिए अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े
    अगली खबर
    कर्नाटक विधानसभा चुनाव का मतदान जारी; 22 प्रतिशत उम्मीदवार दागी, जानिए अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े
    कर्नाटक चुनाव का मतदान जारी

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव का मतदान जारी; 22 प्रतिशत उम्मीदवार दागी, जानिए अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े

    लेखन सकुल गर्ग
    May 10, 2023
    11:24 am

    क्या है खबर?

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव का मतदान जारी है। राज्य विधानसभा की 224 विधानसभा सीटों पर आज एक ही चरण में मतदान हो रहा है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। चुनाव के नतीजे तीन दिन बाद यानी 13 मई को घोषित किए जाएंगे।

    चुनाव आयोग ने 13 अप्रैल को चुनाव की अधिसूचना जारी की थी और सोमवार 6 बजे चुनाव प्रचार थम गया था।

    आइए कर्नाटक चुनाव का पूरा लेखा-जोखा और समीकरण समझते हैं।

    मतदाता 

    कितनी है मतदाताओं की संख्या?

    चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, कर्नाटक में मतदान करने के लिए कुल 5.31 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 2.66 करोड़ पुरुष और 2.64 करोड़ महिलाएं हैं।

    5.71 लाख मतदाता विकलांग हैं, जबकि 12.15 लाख मतदाता वरिष्ठ नागरिक (60 वर्ष की आयु से अधिक) हैं।

    पिछले साल 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले करीब 9.17 लाख मतदाता पहली बार मतदान के अधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

    जानकारी

    कर्नाटक में बनाए गए 58,545 मतदान केंद्र 

    बता दें कि कर्नाटक में 58,545 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 28,000 से अधिक मतदान केंद्र शहरी क्षेत्रों में स्थित हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की औसत संख्या 883 है।

    नतीजे 

    दांव पर है 2,615 उम्मीदवारों की किस्मत

    कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए कुल 2,615 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 2,430 पुरुष उम्मीदवार, 184 महिला उमीदवार और एक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार शामिल है।

    भाजपा ने सभी 224 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारा है, जिनमें 12 महिलाएं शामिल हैं।

    कांग्रेस ने 11 महिला उम्मीदवारों समेत 223 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किये हैं।

    जनता दल (सेक्युलर) ने 224 सीटों में से 209 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

    चुनाव

    चुनाव में लड़ रहे कितने उमीदवार दागी?

    हाल ही में सामने आई एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ रहे कुल 2,615 उम्मीदवारों में से 2,586 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण लिया गया।

    इनमें से 581 उम्मीदवारों (करीब 22 प्रतिशत) के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, वहीं 404 उम्मीदवारों (करीब 16 प्रतिशत) के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    इनमें सर्वाधिक 122 उम्मीदवार कांग्रेस के हैं, जबकि राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के 96 उम्मीदवार दागी हैं।

    जीत 

    क्या रहे थे पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजे? 

    2018 कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 104 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने 80 सीटें हासिल की थीं, वहीं जनता दल (सेक्युलर) के खाते में 37 सीटें आई थीं। अन्य पार्टियां और निर्दलीय उम्मीदवार 3 सीटें जीतने में कामयाब रहे थे।

    अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो कांग्रेस को सर्वाधिक 38.14 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए थे, वहीं भाजपा ने 36.35 प्रतिशत वोट हासिल किए थे। अधिक वोट मिलने के बावजूद कांग्रेस को कम सीटें मिली थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक चुनाव
    कर्नाटक
    भाजपा समाचार
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    मोहनलाल की इन सुपरहिट फिल्मों के बने हिंदी रीमेक, चमके अक्षय कुमार समेत ये बॉलीवुड सितारे मोहनलाल
    'हेरा फेरी 3' ही नहीं, अक्षय कुमार की यह फिल्म भी छोड़ चुके हैं परेश रावल परेश रावल
    क्या गाड़ी का रंग भी बढ़ाता है गर्मी? जानिए क्या है सच्चाई कार
    यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने कहा- पाकिस्तानी एजेंट्स से मिली, 2023 से दानिश के संपर्क में थी पाकिस्तान समाचार

    कर्नाटक चुनाव

    #NewsBytesExplainer: कर्नाटक में आरक्षण में बदलाव के जरिए भाजपा क्या करना चाहती है? भाजपा समाचार
    कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रमुख मुद्दे क्या हैं? भाजपा समाचार
    #NewsBytesExplainer: कर्नाटक में क्या हैं जातीय समीकरण और कौन से समुदाय निभाते हैं अहम भूमिका?  कर्नाटक
    कर्नाटक में भाजपा को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने चुनावी राजनीति छोड़ी भाजपा समाचार

    कर्नाटक

    कर्नाटक: नहर के 3 दिन के काम के लिए 5 करोड़ का भुगतान, हाई कोर्ट हैरान कर्नाटक सरकार
    कर्नाटक चुनाव: भाजपा क्यों जारी नहीं कर रही उम्मीदवारों की सूची? जानिए रणनीति कर्नाटक चुनाव
    कर्नाटक: सरकारी अस्पताल में कुत्ते ने नवजात को मुंह में दबाकर घसीटा, मौत कर्नाटक पुलिस
    बेंगलुरू मेट्रो स्टेशन पर बारिश के बाद भरा पानी, प्रधानमंत्री मोदी ने किया था उद्घाटन बेंगलुरु मेट्रो

    भाजपा समाचार

    कर्नाटक: भाजपा पर लगा टिकट बंटवारे में परिवारवाद का आरोप, मंत्रियों के परिजनों को मिला मौका कर्नाटक
    लोकसभा चुनाव: विपक्षी एकता के लिए नीतीश कुमार का 'एक सीट एक उम्मीदवार' फॉर्मूला, जानें रणनीति नीतीश कुमार
    कर्नाटक चुनाव: पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी कांग्रेस में शामिल, भाजपा ने नहीं दिया था टिकट कर्नाटक चुनाव
    समाजवादी पार्टी ने "भाजपा के अपराधी" नेताओं की सूची जारी कर पूछा- ये क्यों बचे हुए समाजवादी पार्टी

    कांग्रेस समाचार

    राजस्थान कांग्रेस में फिर घमासान, गहलोत सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे सचिन पायलट सचिन पायलट
    कर्नाटक में चुनाव से पहले दूध को लेकर विवाद, जानें अमूल बनाम नंदिनी का पूरा मामला अमूल
    राजस्थान: अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठे सचिन पायलट, कांग्रेस बोली- ये पार्टी विरोधी राजस्थान
    #NewsBytesExplainer: अशोक गहलोत और सचिन पायलट के विवाद का इतिहास और अभी क्या हो रहा है? सचिन पायलट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025