Page Loader
कर्नाटक चुनाव: जीत के बाद कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार हुए भावुक, जानें क्या कहा
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार हुए भावुक (तस्वीर: ट्विटर/@padoleprajwal)

कर्नाटक चुनाव: जीत के बाद कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार हुए भावुक, जानें क्या कहा

लेखन गजेंद्र
May 13, 2023
02:06 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस बड़ी जीत की ओर है। पार्टी की जीत स्पष्ट होने के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार भावुक हो गए। उन्होंने कहा, "यह अखंड कर्नाटक की जीत है। इस जीत का श्रेय सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जाता है, जिन्होंने हमारे लिए मेहनत की। सोनिया गांधी ने हमारा हमेशा साथ दिया है। राहुल और प्रियंका के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।"

बयान

शिवकुमार बोले- नहीं भूल सकता सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थीं

शिवकुमार ने कहा कि उन सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का भी इस जीत में योगदान हैं, जिन्होंने झूठ और झूठे नेताओं को बेनकाब किया। उन्होंने कहा, "मैंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को जीत दिलाने का दावा किया था। यह इतना आसान नहीं था। मैं नहीं भूल सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थीं। पार्टी को मुझ पर भरोसा था।" बता दें कि कांग्रेस 224 सीटों में से 135 सीटों पर आगे है।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या कहते हुए भावुक हुए डीके शिवकुमार