कांग्रेस समाचार: खबरें

राज्यसभा चुनाव: राजस्थान के अपने विधायकों को होटल भेजेगी कांग्रेस, पार्टी को खरीद-फरोख्त की आशंका

अगले हफ्ते होने वाले राज्यसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने राजस्थान के अपने विधायकों को उदयपुर के एक होटल में शिफ्ट करने का फैसला लिया है। भाजपा के विधायकों की खरीद-फरोख्त करने की आशंका के चलते ये फैसला लिया गया है।

वित्त वर्ष 2020-21 में भाजपा को मिला 477 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 6.4 गुना अधिक

भारतीय जनता पार्टी को वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 477.5 करोड़ रुपये का चंदा मिला था। इसकी तुलना में कांग्रेस को महज 74.5 करोड़ रुपये का चंदा मिल पाया। यानी भाजपा को कांग्रेस से 6.4 गुना चंदा मिला है।

नेशनल हेराल्ड मामले में बढ़ी सोनिया और राहुल गांधी की मुसीबत, ED ने भेजा समन

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी की मुसीबतें फिर से बढ़ गई है।

प्रशांत किशोर ने बताया कांग्रेस के साथ न जुड़ने का कारण, कहा- मेरा रिकॉर्ड खराब किया

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पिछले महीने कांग्रेस के एमपॉवर्ड एक्शन ग्रुप (EAG) में शामिल होने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

31 May 2022

गुजरात

गुजरात: कांग्रेस का हाथ छोड़ने वाले हार्दिक पटेल 2 जून को थामेंगे भाजपा का दामन

गुजरात में हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पाटीदार समाज के युवा नेता हार्दिक पटेल आगामी 2 जून को भाजपा का दामन थामनकर अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे। हार्दिक ने मंगलवार को खुद इसकी पुष्टि की है।

भाजपा-कांग्रेस की AAP मंत्री सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करने की मांग, मनी लॉन्ड्रिंग का है आरोप

भाजपा और कांग्रेस ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का स्वागत किया है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की है।

गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में अब तक क्या-क्या सामने आया?

पंजाब के मानसा जिले में कांग्रेस नेता और लोकप्रिय गायक-रैपर सिद्धू मूसेवाला की रविवार को गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में राज्य की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

भाजपा और कांग्रेस ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, 10 जून को होना है चुनाव

भाजपा और कांग्रेस ने 10 जून को 15 राज्यों की कुल 57 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

पंजाब में AAP सरकार का बड़ा फैसला, 424 VIP लोगों की सुरक्षा हटाई

पंजाब में भारी बहुमत से सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार बड़े-बड़े फैसले लेकर सबको चौंका रही है।

राजस्थान: मुख्य सचिव से नाराज मंत्री ने किया "जलालत भरे पद" से मुक्त करने का अनुरोध

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले राजस्थान के एक मंत्री ने ट्विटर पर ही अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी है।

मध्य प्रदेश में अब जनता करेगी मेयर का चुनाव, राज्यपाल ने दी अध्यादेश को मंजूरी

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से नगर निगम मेयर और नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया में संशोधन को लेकर लाए गए अध्यादेश को गुरुवार को राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने मंजूरी दे दी है।

26 May 2022

पंजाब

पंजाब: जेल में क्लर्क का काम करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू, विशेष डाइट की मांग भी पूरी

सुप्रीम कोर्ट से 34 साल पुराने रोड रेज मामले में एक साल के सश्रम कारावास की सजा मिलने के बाद पटियाला की सेंट्रल जेल में बंद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को क्लर्क का काम दिया गया है।

कपिल सिब्बल और हार्दिक पटेल समेत हालिया महीनों में ये नेता छोड़ चुके हैं कांग्रेस

कपिल सिब्बल के जाने के साथ कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेताओं की सूची और लंबी हो गई है।

कपिल सिब्बल ने छोड़ी कांग्रेस, सपा के सहयोग से किया राज्यसभा के लिए नामांकन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मनमोहन सरकार में मंत्री रहे कपिल सिब्बल ने पार्टी छोड़ दी है। बुधवार को उन्होंने समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है।

कौन है विजय सिंगला और कैसे भ्रष्टाचार के मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई हुई?

पंजाब में भ्रष्टाचार को खत्म करने के वादे के साथ सत्ता में आई आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के मामले में अपने स्वास्थ्य मंत्री डॉ विजय सिंगला को बर्खास्त करते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

23 May 2022

पटियाला

स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल ले जाए गए सिद्धू, जेल में की विशेष डाइट की मांग

पटियाला जेल में बंद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को आज सुबह भारी सुरक्षा के बीच स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

मध्य प्रदेश: नीमच में आधार कार्ड नहीं दिखाने पर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

मध्य प्रदेश के नीमच में मनासा थाना क्षेत्र में आधार कार्ड नहीं दिखाने पर एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसका आरोप भाजपा नेता के पति पर लगा है।

21 May 2022

पंजाब

पटियाला सेंट्रल जेल में नवजोत सिंह सिद्धू को कैसे भुगतना होगा सश्रम कारावास?

रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट से एक साल के सश्रम कारावास की सजा पाने वाले कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के शुक्रवार को पंंजाब के पटियाला कोर्ट में सरेंडर करने के बाद पुलिस ने देर शाम उन्हें सेंट्रल जेल पहुंचा दिया।

20 May 2022

पंजाब

नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला कोर्ट में किया सरेंडर, जेल भेजने की तैयारी

रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट से एक साल जेल की सजा पा चुके कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को पंंजाब के पटियाला कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

20 May 2022

पंजाब

सजा पा चुके सिद्धू ने सरेंडर करने के लिए मांगा वक्त, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला

रोड रेज मामले में सजा पा चुके कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सरेंडर करने के लिए वक्त मांगा है। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है।

पंजाब: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस छोड़ने वाले सुनील जाखड़, भेजे जा सकते हैं राज्यसभा

पिछले हफ्ते कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पंजाब के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खुद उनका पार्टी में स्वागत किया।

राजस्थान: 1.33 करोड़ महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन देगी कांग्रेस सरकार, खर्च होंगे 7,500 करोड़ रुपये

राजस्थान सरकार राज्य की 1.33 करोड़ महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन देने के अपने वादे पर अमल करने की दिशा में आगे बढ़ गई है। सरकार ने दो दिन पहले इसके लिए टेंडर जारी कर दिया और 23 मई को 3 बजे बोली लगाई जाएगी।

19 May 2022

पंजाब

सुप्रीम कोर्ट ने नवजोत सिद्धू को सुनाई एक साल की सजा, 34 साल पुराना है मामला

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख और वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू को एक साल की सजा सुनाई गई है। सुप्रीम कोर्ट ने 1988 के एक रोड रेज के मामले में उन्हें यह सजा सुनाई है। सजा काटने के लिए उन्हें हिरासत में लिया जाएगा। इस फैसले को नवजोत सिंह सिद्धू के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

18 May 2022

गुजरात

गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, हार्दिक पटेल ने दिया पार्टी से इस्तीफा

पिछले काफी समय से पार्टी से नाराज चल रहे गुजरात के युवा नेता हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। आज सुबह ट्वीट करते हुए उन्होंने अपने इस्तीफे का ऐलान किया।

17 May 2022

कर्नाटक

कर्नाटक के राज्यपाल ने धर्मांतरण विरोधी विधेयक से संबंधित अध्यादेश को दी मंजूरी

कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने मंगलवार को राज्य सरकार की ओर से गत दिनों पारित किए गए धर्मांतरण विरोधी विधेयक से संबंधित अध्यादेश को मंजूरी दे दी।

कांग्रेस का चिंतन शिविर: एक परिवार में मिलेगा एक ही टिकट, नेताओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण

संगठन को मजबूत करने और भविष्य की योजनाओं पर मंथन के लिए राजस्थान के उदयपुर जिले में आयोजित कांग्रेस के तीन दिवसीय चिंतन शिविर का समापन रविवार को हुआ।

पंजाब: सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को कहा अलविदा, बोले- चापलूसों से घिरा हुआ है नेतृत्व

पंजाब के कद्दावर नेता सुनील जाखड़ ने कांग्रेस छोड़ दी है। आज 'मन की बात' नामक अपने फेसबुक लाइव में उन्होंने नाटकीय अंदाज में इसका ऐलान किया।

कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर आज से, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

बेहद खराब दौर से गुजर रही देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस का चिंतन शिविर आज से शुरू हो रहा है।

07 May 2022

कर्नाटक

कर्नाटक: क्या है भाजपा विधायक को 2,500 करोड़ में मुख्यमंत्री पद का ऑफर देने का मामला?

कर्नाटक में भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल के 2,500 करोड़ रुपये में मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर मिलने के दावे ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है।

05 May 2022

बिहार

फिलहाल नई पार्टी नहीं बनाएंगे प्रशांत किशोर, बिहार में करेंगे 3,000 किलोमीटर की पदयात्रा

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वो फिलहाल कोई नहीं पार्टी नहीं बनाने जा रहे हैं।

राहुल गांधी के पार्टी वीडियो पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने, जानें क्या है मामला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एक पार्टी वीडियो पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। भाजपा ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उनकी पार्टी बिखर रही है, तब राहुल विदेश में पार्टी कर रहे हैं।

राजस्थान: सचिन पायलट का कांग्रेस हाईकमान को अल्टीमेटम, बोले- बिना देरी के मुझे मुख्यमंत्री बनाएं

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि उन्हें बिना किसी देरी के राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया जाए।

27 Apr 2022

हरियाणा

हरियाणा: भूपेंद्र हुड्डा के करीबी को बनाया गया कांग्रेस इकाई का प्रमुख, चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

कांग्रेस ने अपनी हरियाणा इकाई में बड़ा फेरबदल किया है और कुमारी शैलजा को हटाकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के करीबी उदय भान को नया अध्यक्ष बना दिया है।

तेल की बढ़ती कीमतों के बीच प्रधानमंत्री मोदी की राज्यों से टैक्स घटाने की मांग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में तेल की बढ़ती कीमतों पर बुधवार को अपनी चुप्पी तोड़ी।

प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के EAG में शामिल होने के प्रस्ताव को क्यों ठुकराया?

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को कांग्रेस के एमपॉवर्ड एक्शन ग्रुप (EAG) में शामिल होने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे प्रशांत किशोर, तय जिम्मेदारी के साथ जुड़ने का प्रस्ताव ठुकराया

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए ये जानकारी दी।

राजस्थान: परीक्षा में कांग्रेस की 'उपलब्धियों' पर पूछे गए प्रश्न, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने मांगा जवाब

हाल ही में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से आयोजित की गई कक्षा 12 की राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा में 'कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियों' के बारे में पूछे गए प्रश्नों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

प्रशांत किशोर और कांग्रेस की बातचीत के बीच उनके पूर्व संगठन ने मिलाया TRS से हाथ

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने के कयासों के बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कंसल्टेंसी फर्म इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) से समझौता किया है।

24 Apr 2022

असम

असम: गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में भाजपा का स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

भाजपा और उसकी सहयोगी असम गण परिषद (AGP) ने असम के गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में स्वीप किया है। आज आए नतीजों में दोनों पार्टियों ने नगर निगम के कुल 60 वार्ड में से 58 पर जीत दर्ज की।

कांग्रेस में शामिल होने के कयासों के बीच चंद्रशेखर राव से मिले प्रशांत किशोर

कांग्रेस में शामिल होने के कयासों के बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर शनिवार सुबह से तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के हैदराबाद स्थित आधिकारिक आवास पर रुके हुए हैं।