NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राज्यसभा चुनाव: राजस्थान के अपने विधायकों को होटल भेजेगी कांग्रेस, पार्टी को खरीद-फरोख्त की आशंका
    अगली खबर
    राज्यसभा चुनाव: राजस्थान के अपने विधायकों को होटल भेजेगी कांग्रेस, पार्टी को खरीद-फरोख्त की आशंका
    राज्यसभा चुनाव: राजस्थान के अपने विधायकों को होटल भेजेगी कांग्रेस

    राज्यसभा चुनाव: राजस्थान के अपने विधायकों को होटल भेजेगी कांग्रेस, पार्टी को खरीद-फरोख्त की आशंका

    लेखन मुकुल तोमर
    Jun 02, 2022
    11:40 am

    क्या है खबर?

    अगले हफ्ते होने वाले राज्यसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने राजस्थान के अपने विधायकों को उदयपुर के एक होटल में शिफ्ट करने का फैसला लिया है। भाजपा के विधायकों की खरीद-फरोख्त करने की आशंका के चलते ये फैसला लिया गया है।

    कांग्रेस आज ही विधायकों को उदयपुर के अरावली रिजॉर्ट भेजेगी। पिछले महीने इसी रिजॉर्ट में कांग्रेस का चिंतन शिविर हुआ था।

    कांग्रेस सरकार का समर्थन करने वाले निर्दलीय और अन्य पार्टियों के विधायक भी यहां लाए जाएंगे।

    राजस्थान

    राजस्थान में सुभाष चंद्रा के मैदान में उतरने से दिलचस्प हो गया है मुकाबला

    बता दें कि राजस्थान में चार सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने हैं। इनमें से तीन सीटों के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार, मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी और रणदीप सुरजेवाला, उतारे हैं। वहीं भाजपा ने एक सीट के लिए घनश्यान तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

    इन सभी उम्मीदवारों का जीतना लगभग तय था, लेकिन जी नेटवर्क के मालिक सुभाष चंद्रा ने निर्दलीय के तौर पर मैदान में उतर कर सारा खेल बिगाड़ दिया। भाजपा उन्हें समर्थन देगी।

    आंकड़े

    क्या कहते हैं आंकड़े?

    200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के 108 विधायक हैं और वो दो राज्यसभा सीटों को आसानी से जीत लेगी। राज्य में भाजपा के 71 विधायक हैं और वह एक सीट जीत जाएगी।

    इन तीन सीटों के बाद कांग्रेस के पास 26 और भाजपा के पास 30 विधायक बचेंगे, जोकि आखिरी सीट को जीतने के लिए जरूरी 41 विधायक से कम हैं।

    कांग्रेस को निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन है, ऐसे में वह आखिरी सीट को भी जीत सकती थी।

    मुश्किलें

    भाजपा के चंद्रा को समर्थन देने से मुश्किल हुई कांग्रेस की राह

    हालांकि सुभाष चंद्रा के मैदान में उतरने और भाजपा के उन्हें समर्थन देने का ऐलान करने से कांग्रेस की राह मुश्किल हो गई है। भाजपा के पास पहले से ही 30 विधायक हैं और अगर वह कुछ निर्दलीय और कांग्रेस विधायकों को तोड़ने में कायमाब रहती है तो चंद्रा सीट जीत जाएंगे।

    चंद्रा अभी हरियाणा से राज्यसभा सांसद हैं और 2016 में हुए राज्यसभा चुनाव में भी वह इसी तरह भाजपा के समर्थन से राज्यसभा पहुंचे थे।

    जानकारी

    हरियाणा के विधायकों को भी किया जाएगा होटल में शिफ्ट

    राजस्थान के साथ-साथ कांग्रेस हरियाणा के अपने विधायकों को भी जोधपुर के सूर्यगढ़ होटल में शिफ्ट कर सकती है। इस होटल में उसने 40 कमरे बुक किए हैं। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता अजय माकन को हरियाणा से मैदान में उतारा है।

    चुनाव

    10 जून को राज्यसभा की 57 सीटों पर होना है चुनाव

    10 जून को देश के 15 राज्यों की कुल 57 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने हैं। अभी इनमें से 23 सीटें भाजपा, आठ सीटें कांग्रेस और बाकी सीटें स्थानीय पार्टियों के पास हैं।

    इन 57 सीटों में उत्तर प्रदेश की 11, महाराष्ट्र और तमिलनाडु की छह-छह, बिहार की पांच, कर्नाटक, राजस्थान और आंध्र की चार-चार, मध्य प्रदेश और ओडिशा की तीन-तीन, पंजाब, झारखंड, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की दो-दो और उत्तराखंड की एक सीट शामिल है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राजस्थान
    कांग्रेस समाचार
    राज्यसभा
    राज्यसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान सीमा पर बीटिंग रिट्रीट समारोह फिर से शुरू, न गेट खुले और न हाथ मिले वाघा बॉर्डर
    'वॉर 2' के लिए ऋतिक रोशन को मिली कितनी रकम? जूनियर एनटीआर की फीस भी जानिए ऋतिक रोशन
    भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 27,000 करोड़ के ऑर्डर मिलने की उम्मीद, जानिए क्या है लक्ष्य  भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
    हरदोई में भिड़ सकती थीं राजधानी और काठगोदाम एक्सप्रेस, जानिए लोको पायलट ने कैसे टाला हादसा? रेल दुर्घटना

    राजस्थान

    राजस्थान: REET लेवल-1 की कट ऑफ लिस्ट जारी, 15,500 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति शिक्षक योग्यता परीक्षा
    राजस्थान: जमानत पर आए रेप के आरोपी ने किया पीड़िता के भाई का अपहरण, गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ अपराध
    राजस्थान: परीक्षा में कांग्रेस की 'उपलब्धियों' पर पूछे गए प्रश्न, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने मांगा जवाब कांग्रेस समाचार
    गुजरात: खंभात के बाद हिम्मतनगर में सांप्रदायिक हिंसा वाली जगह पर चला बुलडोजर मध्य प्रदेश

    कांग्रेस समाचार

    प्रियंका गांधी से 2 करोड़ रुपये में पेंटिंग खरीदने को मजबूर किया गया- राणा कपूर सोनिया गांधी
    कांग्रेस में शामिल होने के कयासों के बीच चंद्रशेखर राव से मिले प्रशांत किशोर के चंद्रशेखर राव
    असम: गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में भाजपा का स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा साफ असम
    प्रशांत किशोर और कांग्रेस की बातचीत के बीच उनके पूर्व संगठन ने मिलाया TRS से हाथ के चंद्रशेखर राव

    राज्यसभा

    पेगासस पर अड़ा विपक्ष, मानसून सत्र की अवधि कम करने का विचार कर रही सरकार मानसून
    गतिरोध के बीच 'मॉक पार्लियामेंट' लगाने की तैयारी में विपक्ष, कल बैठक में होगा फैसला लोकसभा
    राज्यसभा में गतिरोध टूटने के संकेत, सात विधेयकों पर चर्चा को तैयार सरकार और विपक्ष वेंकैया नायडू
    हंगामा करने पर TMC के छह सांसद एक दिन के लिए राज्यसभा से निलंबित वेंकैया नायडू

    राज्यसभा चुनाव

    राज्यसभा में भी घट रहा है कांग्रेस का बहुमत, 17 राज्यों से एक भी सांसद नहीं उत्तर प्रदेश
    पंजाब: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस छोड़ने वाले सुनील जाखड़, भेजे जा सकते हैं राज्यसभा कांग्रेस समाचार
    राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा और विपक्ष की अहम बैठकें, जानें क्या कहते हैं आंकड़े भाजपा समाचार
    कपिल सिब्बल ने छोड़ी कांग्रेस, सपा के सहयोग से किया राज्यसभा के लिए नामांकन समाजवादी पार्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025