NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राजस्थान: मुख्य सचिव से नाराज मंत्री ने किया "जलालत भरे पद" से मुक्त करने का अनुरोध
    राजनीति

    राजस्थान: मुख्य सचिव से नाराज मंत्री ने किया "जलालत भरे पद" से मुक्त करने का अनुरोध

    राजस्थान: मुख्य सचिव से नाराज मंत्री ने किया "जलालत भरे पद" से मुक्त करने का अनुरोध
    लेखन मुकुल तोमर
    May 27, 2022, 12:45 pm 1 मिनट में पढ़ें
    राजस्थान: मुख्य सचिव से नाराज मंत्री ने किया "जलालत भरे पद" से मुक्त करने का अनुरोध
    (तस्वीर- राजस्थान के मंत्री अशोक चांदना ने की पद से मुक्त करने की मांग ट्विटर/@AshokChandnaINC)

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले राजस्थान के एक मंत्री ने ट्विटर पर ही अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। एक अधिकारी से परेशान चल रहे मंत्री अशोक चांदना ने गहलोत से उन्हें पद से मुक्त करने और सारी जिम्मेदारियां अधिकारी को देने की अपील की है। चांदना राजस्थान सरकार में खेल और युवा मामलों, कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता, प्रचार और आपदा प्रबंधन और राहत मंत्री हैं।

    मुझे इस जलालत भरे मंत्री पद से मुक्त करें- चांदना

    गुरूवार रात को कांग्रेस पर बड़ा बम फोड़ते हुए अशोक चांदना ने ट्विटर पर लिखा, 'माननीय मुख्यमंत्री जी मेरा आपसे व्यक्तिगत अनुरोध है कि मुझे इस जलालत भरे मंत्री पद से मुक्त कर मेरे सभी विभागों का चार्ज श्री कुलदीप रांका जी को दे दिया जाए क्योंकि वैसे भी वो ही सभी विभागों के मंत्री है। धन्यवाद।' कुलदीप रांका अशोक गहलोत के मुख्य सचिव हैं और चांदना पिछले काफी समय से रांका से नाराज हैं।

    चांदना के विभागों में दखल दे रहे थे रांका

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्य सचिव रांका पिछले कुछ समय से अशोक चांदना के विभागों में दखल दे रहे थे और चांदना इससे नाराज थे। खेल विभाग और स्पोर्ट्स काउंसिल में पिछले कुछ दिनों में खेल मंत्री चांदना को बायपास करते हुए फैसले लिए गए। जब चांदना ने इसकी वजह पता लगाई तो इसके पीछे रांका का हाथ सामने आया। बस इसी से वो भड़क उठे और रांका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

    पायलट की बगावत के समय चांदना ने दिया था गहलोत का साथ

    बता दें कि चांदना को अशोक गहलोत का बेहद करीबी माना जाता है और सचिन पायलट के साथ झगड़े के समय उन्होंने गुर्जर समाज की नाराजगी मोल लेते हुए गहलोत का साथ दिया था। इसके कारण गुर्जर समाज के लोग कई बार उनका घेराव भी कर चुके हैं। अब चांदना खुद पायलट जैसी स्थिति में पहुंचते हुए नजर आ रहे हैं। वह राजस्थान सरकार के प्रचार मंत्री भी हैं, ऐसे में उनकी नाराजगी सरकार पर बड़ा सवाल खड़ी करती है।

    आदिवासी नेता गणेश घोघरा का भी हो चुका है अधिकारियों से विवाद

    गौरतलब है कि चांदना अधिकारियों के दखल के कारण इस्तीफे की पेशकश करने वाले राजस्थान के नेता नहीं हैं। उनसे पहले आदिवासी नेता और विधायक गणेश घोघरा का भी भूमि विलेश वितरण को लेकर अधिकारियों से विवाद हुआ था। उन्होंने गहलोत के करीबी दिनेश खोड़निया के खिलाफ भी मोर्चा खोला हुआ है। ये सब तब हो रहा है जब राजस्थान में जल्द ही राज्यसभा चुनाव होने हैं जिसमें कांग्रेस को अपने एक-एक विधायक की जरूरत पड़ेगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    कांग्रेस समाचार
    अशोक गहलोत
    राजस्थान सरकार

    ताज़ा खबरें

    अंडर-19 विश्व चैंपियन बनने वाली भारतीय महिला टीम को 5 करोड़ रुपये ईनाम देगी BCCI महिला क्रिकेट
    हिंडनबर्ग रिसर्च को अडाणी समूह का जवाब, रिपोर्ट को बताया 'भारत और इसके संस्थानों पर हमला' अडाणी समूह
    विटामिन-A की कमी को दूर करने के लिए खांए ये फल खान-पान
    दूसरा वनडे: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    कांग्रेस समाचार

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल होगी समाप्त, कई राजनीतिक पार्टियों को किया गया आमंत्रित भारत जोड़ो यात्रा
    DMK ने 2021-22 में विज्ञापन पर खर्च की 87 प्रतिशत राशि, भाजपा रही पीछे चुनाव आयोग
    भारत जोड़ो यात्रा: राहुल की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस का अमित शाह को पत्र  भारत जोड़ो यात्रा
    भारत जोड़ो यात्रा: जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का आरोप जम्मू-कश्मीर

    अशोक गहलोत

    सचिन पायलट के दावे पर गहलोत बोले- मेरे काम के कारण हुई थी 2018 में जीत राजस्थान
    राजस्थान: सचिन पायलट का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सवाल- वसुंधरा राजे पर क्यों नहीं की कार्रवाई राजस्थान
    राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का निर्देश, रात 12 बजे के बाद बंद करने होंगे बार-क्लब राजस्थान
    सचिन पायलट चुनावी साल में ताकत दिखाने को तैयार, 16 जनवरी से शुरू करेंगे रैलियां सचिन पायलट

    राजस्थान सरकार

    भ्रष्टाचार के मामलों में पूर्व वित्त सचिव अरविंद मायाराम के ठिकानों पर CBI के छापे केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट में अब तक 32 की मौत, भाजपा ने सरकार पर साधा निशाना अशोक गहलोत
    राजस्थान के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का दावा, राज्यसभा चुनाव में मिला था 25 करोड़ का ऑफर राजस्थान
    राजस्थान के छात्र राजीव गांधी स्कॉलरशिप के जरिए विदेश में करें मुफ्त पढ़ाई, ऐसे करें आवेदन राजस्थान

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023