NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / असम: गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में भाजपा का स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा साफ
    अगली खबर
    असम: गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में भाजपा का स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा साफ
    असम: गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में भाजपा का स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

    असम: गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में भाजपा का स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

    लेखन मुकुल तोमर
    Apr 24, 2022
    06:38 pm

    क्या है खबर?

    भाजपा और उसकी सहयोगी असम गण परिषद (AGP) ने असम के गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में स्वीप किया है। आज आए नतीजों में दोनों पार्टियों ने नगर निगम के कुल 60 वार्ड में से 58 पर जीत दर्ज की।

    राज्य की दूसरी सबसे बड़ी और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस का चुनाव में सूपड़ा साफ हो गया और वह एक भी सीट जीतने में नाकामयाब रही।

    आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक सीट जीत निगम में अपना खाता खोल लिया है।

    चुनाव

    22 अप्रैल को हुआ था 57 सीटों पर मतदान, तीन भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध जीते

    गुवाहाटी नगर निगम की 60 सीटों में से तीन सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध जीत गए थे, वहीं बाकी 57 सीटों पर 22 अप्रैल को मतदान हुआ था।

    इन 57 सीटों में से भाजपा ने 49 (कुल 52) और उसकी सहयोगी AGP ने छह सीटों पर जीत दर्ज की है। बाकी दो सीटों में से एक-एक सीट पर AAP और असम जातीय परिषद (AJP) ने कब्जा किया।

    चुनाव में कुल 52.80 प्रतिशत मतदान हुआ था।

    डाटा

    कांग्रेस ने उतारे थे सबसे अधिक उम्मीदवार

    गुवाहाटी चुनाव में कांग्रेस ने सबसे अधिक 55 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। भाजपा ने 53 उम्मीदवार मैदान में उतारे, वहीं AGP के सात उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई। AAP ने 39 उम्मीदवार उतारे, वहीं AJP के 25 उम्मीदवार मैदान में थे।

    प्रतिक्रिया

    प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी की जनता को कहा धन्यवाद

    भाजपा को ऐसी अभूतपूर्व जीत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी की जनता का शुक्रिया अदा किया है।

    ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'धन्यवाद गुवाहाटी! इस प्यारे शहर की जनता ने विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा को जोरदार जनादेश दिया है। लोगों ने हेमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की मेहनत का भी आशीर्वाद दिया है। कड़ी मेहनत के लिए प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को मेरा आभार।'

    अन्य प्रतिक्रिया

    इस जनादेश के लिए जनता के आगे सिर झुकाता हूं- मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने भी जनता का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वह भाजपा और उसकी सहयोगी को ऐसी ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए गुवाहाटी की जनता के सामने अपना सिर झुकाते हैं। उन्होंने कहा कि इस जनादेश के जरिए लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उनकी विकास यात्रा पर भरोसा व्यक्त किया है।

    वहीं असम कांग्रेस प्रमुख भूपेन कुमार बोरा ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि जनता ने भाजपा को अंतिम मौका दिया है।

    AAP

    AAP ने खाता खुलने पर जताई खुशी, बोली- ये हमारे लिए अच्छा ट्रेंड

    राज्य में नए-नवेली पार्टी AAP ने गुवाहाटी नगर निगम में अपना खाता खुलने पर खुशी जताई है।

    पार्टी की असम इकाई के प्रमुख भाबेन चौधरी ने कहा, "हमने एक सीट जीती है और अपना खाता खोला है। ये हमारे लिए बड़ी चीज है क्योंकि गुवाहाटी के लोगों ने दिखाया है कि वे काम करने वालों को महत्व देते हैं। इससे पहले हमने तिनसुकिया और लखीमपुर नगर निगम में भी एक-एक सीट जीती थी। ये AAP के लिए अच्छा ट्रेंड है।"

    जानकारी

    गुवाहाटी में नौ साल बाद हुए नगर निगम चुनाव

    बता दें कि गुवाहाटी में नौ साल बाद नगर निगम चुनाव हुए हैं। शहर में आखिरी बार 2013 में चुनाव हुए थे। तब कांग्रेस ने कुल 31 सीटों में 19 सीटों पर कब्जा किया, वहीं भाजपा 11 सीट जीती थी। एक सीट AGP ने जीती।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    असम
    गुवाहाटी
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    असम

    सीमा पर तनाव खत्म करने के लिए राजी हुए असम और नागालैंड, समझौते पर किए हस्ताक्षर नागालैंड
    अमित शाह से बात के बाद मिजोरम के मुख्यमंत्री बोले- बातचीत से सुलझाएंगे सीमा विवाद मिजोरम
    मिजोरम के साथ सीमा विवाद में सुप्रीम कोर्ट जाएगा असम मिजोरम
    सीमा विवाद: मिजोरम ने पुलिसकर्मियों की मौत पर जताया खेद, असम वापस लेगा ट्रैवल एडवाइजरी मिजोरम

    गुवाहाटी

    करगिल युद्ध में वीरता दिखाने वाले सेना अधिकारी को बताया 'विदेशी', हिरासत कैंप में भेजा गया असम
    IRCTC दे रहा है शिलांग-गुवाहाटी का जबरदस्त टूर पैकेज, जानें विवरण IRCTC
    कर्फ्यू के बीच नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शनों में क्यों जल रहा असम? नरेंद्र मोदी
    नागरिकता (संशोधन) बिल: असम में हिंसक प्रदर्शन जारी, पुलिस ने चलाई गोलियां, इंटरनेट बंद नरेंद्र मोदी

    कांग्रेस समाचार

    पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: जलालाबाद सीट से हारे सुखबीर सिंह बादल, AAP प्रत्याशी ने दी मात आम आदमी पार्टी समाचार
    गोवा विधानसभा चुनाव परिणाम: सांताक्रूज सीट से हारे AAP के अमित पालेकर आम आदमी पार्टी समाचार
    गोवा चुनाव परिणाम: बहुमत के आंकड़े से एक कदम दूर भाजपा, लेकिन सरकार बनना तय भाजपा समाचार
    विधानसभा चुनावों में हार के बाद फिर उठने लगी कांग्रेस में बदलाव की आवाज शशि थरूर

    भाजपा समाचार

    राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस की सीटें होंगी कम, भाजपा और आम आदमी पार्टी को फायदा आम आदमी पार्टी समाचार
    पॉलिटिकल हफ्ता: योगी आदित्यनाथ की जीत के भाजपा और देश की राजनीति के लिए क्या मायने? योगी आदित्यनाथ
    गोवा: कल शपथ लेंगे नए विधायक, मुख्यमंत्री के नाम को लेकर संशय बरकरार प्रमोद सावंत
    उत्तर प्रदेश: 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, लखनऊ में होगा कार्यक्रम नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025