NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पंजाब: सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को कहा अलविदा, बोले- चापलूसों से घिरा हुआ है नेतृत्व
    अगली खबर
    पंजाब: सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को कहा अलविदा, बोले- चापलूसों से घिरा हुआ है नेतृत्व
    पंजाब: सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को कहा अलविदा

    पंजाब: सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को कहा अलविदा, बोले- चापलूसों से घिरा हुआ है नेतृत्व

    लेखन मुकुल तोमर
    May 14, 2022
    03:38 pm

    क्या है खबर?

    पंजाब के कद्दावर नेता सुनील जाखड़ ने कांग्रेस छोड़ दी है। आज 'मन की बात' नामक अपने फेसबुक लाइव में उन्होंने नाटकीय अंदाज में इसका ऐलान किया।

    तीन बार के विधायक और एक बार सांसद रह चुके जाखड़ को हाल ही में पार्टी के सभी पदों से हटा दिया गया था। इसी के बाद उन्होंने ये कदम उठाया है।

    उन्होंने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स से कांग्रेस का जिक्र हटा दिया है।

    फेसबुक लाइव

    फेसबुक लाइव में क्या बोले जाखड़?

    अपने फेसबुक लाइव में जाखड़ ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में सभी पदों से हटाए जाने पर उनका दिल टूट गया है।

    उन्होंने कांग्रेस नेता अंबिका सोनी पर भी जमकर निशाना साधा और विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए सोनी के 'पंजाब में हिंदू मुख्यमंत्री बनाने के दुष्परिणाम' संबंधी बयान को जिम्मेदार ठहराया।

    उन्होंने कहा कि सोनी ने पंजाब के हिंदुओं को बदनाम किया है।

    गांधी परिवार

    सोनिया और राहुल के बारे में जाखड़ ने क्या कहा?

    जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व चापलूसों से घिरा हुआ है और सिर्फ इसी वजह से कांग्रेस को नुकसान हो रहा है।

    पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह पूरे देश में राजनीति करें, लेकिन पंजाब को बख्श दें।

    राहुल गांधी के बारे में उन्होंने कहा कि वह एक अच्छे इंसान हैं। उन्होंने राहुल से पार्टी की कमान वापस अपने हाथ में लेने और चापलूसों से दूर रहने की अपील की।

    चिंतिन शिविर

    जाखड़ ने कांग्रेस के चिंतन शिविर पर भी साधा निशाना

    जाखड़ ने अपने फेसबुक लाइव में राजस्थान के उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के चिंतन शिविर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस पर नरस आता है और ये चिंतन शिविर कुछ नहीं बल्कि एक फॉर्मेलिटी और दिखावा है।

    उन्होंने कहा कि वे 50 साल तक कांग्रेस से जुड़े रहे और एक अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में काम किया।

    अपने लाइव के अंत में उन्होंने कांग्रेस को 'गुड बाय और गुड लक' कहा।

    परिचय

    एक समय मुख्यमंत्री की रेस में रहे थे जाखड़

    बता दें कि सुनील जाखड़ पंजाब के सबसे बड़े हिंदू नेताओं में शामिल हैं और एक समय उनका नाम मुख्यमंत्री की रेस में भी रहा था। हालांकि एक हिंदू को मुख्यमंत्री बनाने से सिखों के नाराज होने की आशंका के कारण वे रेस से बाहर हो गए।

    आज सुबह ही पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि कांग्रेस को जाखड़ को नहीं खोना चाहिए और उनकी कीमत उनके वजन जितने सोने के बराबर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कांग्रेस समाचार
    पंजाब की राजनीति
    सुनील जाखड़

    ताज़ा खबरें

    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान

    कांग्रेस समाचार

    कांग्रेस नेता गुलाम नबी ने दिया राजनीति छोड़ने का संकेत, बोले- लोगों को बांटती हैं पार्टियां गुलाम नबी आजाद
    हरियाणा विधानसभा ने पारित किया धर्मांतरण विरोधी विधेयक, ऐसा करने वाला चौथा राज्य भाजपा समाचार
    पंजाब के विधायकों को अब मिलेगी सिर्फ एक कार्यकाल की पेंशन, मुख्यमंत्री मान का ऐलान आम आदमी पार्टी समाचार
    उत्तर प्रदेश सरकार में नए उपमुख्यमंत्री बनने वाले ब्रजेश पाठक कौन हैं? योगी आदित्यनाथ

    पंजाब की राजनीति

    पंजाब शिक्षा विभाग के कैलेंडर में 365 नहीं बल्कि एक साल में हैं 372 दिन, जानें आम आदमी पार्टी समाचार
    पंजाब: सुखबीर बादल की गाड़ी पर हमला, कथित फायरिंग में तीन कार्यकर्ता घायल पंजाब
    भाजपा में शामिल नहीं होंगे अमरिंदर सिंह, लेकिन कांग्रेस छोड़ेंगे, कहा- अपमान सहन नहीं कर सकता अमरिंदर सिंह
    पंजाब: केजरीवाल का सरकार बनने पर मुफ्त इलाज का वादा, सभी निवासियों का बनेगा हेल्थ कार्ड आम आदमी पार्टी समाचार

    सुनील जाखड़

    दोपहर बाद पंजाब को मिल सकता है नया मुख्यमंत्री, सुनील जाखड़ रेस में सबसे आगे पंजाब
    अंबिका सोनी ने ठुकराया ऑफर, कहा- सिख नेता को होना चाहिए पंजाब का मुख्यमंत्री पंजाब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025