NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / भाजपा-कांग्रेस की AAP मंत्री सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करने की मांग, मनी लॉन्ड्रिंग का है आरोप
    अगली खबर
    भाजपा-कांग्रेस की AAP मंत्री सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करने की मांग, मनी लॉन्ड्रिंग का है आरोप

    भाजपा-कांग्रेस की AAP मंत्री सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करने की मांग, मनी लॉन्ड्रिंग का है आरोप

    लेखन मुकुल तोमर
    May 31, 2022
    10:43 am

    क्या है खबर?

    भाजपा और कांग्रेस ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का स्वागत किया है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की है।

    भाजपा ने केजरीवाल से पंजाब जैसा कदम उठाने को कहा है जहां भ्रष्टाचार के आरोप में स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त कर दिया गया था।

    भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने तो केजरीवाल से ही इस्तीफा देने की मांग कर डाली है।

    पृष्ठभूमि

    कल गिरफ्तार किए गए थे जैन

    प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में कुछ घंटे पूछताछ करने के बाद सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर लिया था।

    जैन और उनके परिवार पर आरोप है कि उन्होंने 2011-12 में 11.78 करोड़ रुपये और 2015-16 में 4.63 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के लिए चार फर्जी कंपनियां बनाई थीं।

    जैन पर आय से अधिक संपत्ति का भी आरोप है और अप्रैल में उनकी 4.81 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई थी।

    भाजपा

    दिल्ली भाजपा प्रमुख बोले- जैन को अपनी कैबिनेट से कब हटाएंगे केजरीवाल

    जैन की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) और केजरीवाल पर निशाना साधते हुए दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता ने कहा, "केजरीवाल अपनी पार्टी के नेताओं पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर हमेशा चुप रहते हैं... लोग चाहते हैं कि केजरीवाल इस पर बोलें। वो हमेशा ईमानदारी की बात करते हैं, लेकिन लोग जानना चाहते हैं कि वो जैन को अपनी कैबिनेट से कब हटाएंगे।"

    उन्होंने कहा कि भाजपा पहले भी AAP का भ्रष्टाचार उजागर कर चुकी है।

    मनोज तिवारी

    नैतिक जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा दें केजरीवाल- मनोज तिवारी

    उत्तर-पूर्व दिल्ली के सांसद और पूर्व दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने भी मामले में केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जैन को गिरफ्तार करने से पहले ED ने सबूत इकट्ठे किए और केजरीवाल को नैतिक जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा दे देना चाहिए।

    उन्होंने कहा, "AAP के सारे नेता जैन की गिरफ्तारी के बाद उनका बचाव कर रहे हैं, लेकिन केजरीवाल को खुद जैन के कारनामों की जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा दे देना चाहिए।'

    कांग्रेस

    दिल्ली कांग्रेस प्रमुख का दावा- केजरीवाल को थी लेनदेन की पूरी जानकारी

    दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अनिल चौधरी ने भी जैन की गिरफ्तारी का स्वागत करते हुए AAP पर हमला बोला है।

    उन्होंने कहा कि ED को बहुत पहले ही जैन को गिरफ्तार कर लेना चाहिए, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी को वह 'देर आए, दुरुस्त आए' कहेंगे।

    चौधरी ने कहा, "केजरीवाल को पैसे के लेनदेन की पूरी खबर थी। AAP पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। उसके 80 प्रतिशत विधायकों पर FIR है या जेल की हवा खा चुके हैं।"

    पलटवार

    मनीष सिसोदिया का पलटवार- हिमाचल के प्रभारी हैं जैन, इसलिए की गई कार्रवाई

    AAP की तरफ से उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पलटवार किया है।

    उन्होंने कहा, 'सत्‍येंद्र जैन के खिलाफ आठ साल से फर्जी केस चलाया जा रहा है। अभी तक कई बार ED बुला चुकी है। बीच में कई साल बंद कर दिया। अब फिर बुलाना शुरू कर दिया, क्योंकि जैन हिमाचल के चुनाव प्रभारी हैं। हिमाचल में भाजपा हार रही है। जैन को इसलिए गिरफ्तार किया है ताकि वो हिमाचल न जा सकें। वो कुछ दिनों में छूट जाएंगे।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आम आदमी पार्टी समाचार
    अरविंद केजरीवाल
    कांग्रेस समाचार
    सत्येंद्र जैन

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    आम आदमी पार्टी समाचार

    पंजाब: बेटा के विधायक बनने के बावजूद सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करती रहेगी मां पंजाब की राजनीति
    पंजाब की सत्ता हासिल करने के बाद अब पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव लड़ेगी AAP पश्चिम बंगाल
    पंजाब: नई विधानसभा में तीन चौथाई विधायक करोड़पति, दागियों की संख्या भी बढ़ी पंजाब
    पंजाब: AAP के भगवंत मान ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ पंजाब

    अरविंद केजरीवाल

    मनोहर पर्रिकर के बेटे को नहीं मिली पणजी से भाजपा की टिकट, केजरीवाल ने दिया प्रस्ताव मनोहर पर्रिकर
    कोरोना: दिल्ली में पाबंदियां कम करने पर विचार, अगले हफ्ते हट सकता है वीकेंड कर्फ्यू दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराएंगे पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी पंजाब
    पंजाब चुनाव से पहले सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर सकती है ED- केजरीवाल सत्येंद्र जैन

    कांग्रेस समाचार

    उपचुनाव: पश्चिम बंगाल में TMC तो महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत, भाजपा का सफाया पश्चिम बंगाल
    पंजाब में AAP सरकार की मुफ्त बिजली योजना पर कितनी आएगी लागत और क्या होंगे फायदे? आम आदमी पार्टी समाचार
    पॉलिटिकल हफ्ता: क्यों साथ आना चाहते हैं प्रशांत किशोर और कांग्रेस और इसके क्या मायने? प्रशांत किशोर
    पंजाब में अब अलका लांबा पर भी मामला दर्ज, पुलिस ने घर के बाहर चिपकाया नोटिस आम आदमी पार्टी समाचार

    सत्येंद्र जैन

    दिल्ली: तेज बुखार आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ट्विटर
    दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन हुए कोरोना वायरस संक्रमित, दूसरी जांच में हुई पुष्टि दिल्ली
    कोरोना वायरस से संक्रमित दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ी, ICU में शिफ्ट दिल्ली
    कोरोना वायरस: दिल्ली को लेकर अमित शाह की केजरीवाल के साथ सप्ताह में तीसरी बैठक दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025